Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 31   रूपनगढ़, मैंथा और खंडेला नदियां अपना जल किस झील में जमा करती हैं -
 (अ) पचपद्रा
 (ब) सांभर
 (स) डीडवाना
 (द) कोलायत

उत्तर : सांभर
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

प्रश्न 32   निम्नलिखित में से लवणीय गर्त नहीं है -
 (अ) डीडवाना
 (ब) कायलाना
 (स) सुजानगढ
 (द) तालछापर

उत्तर : कायलाना
व्याख्या :
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। दो पहाड़ियों के मध्य स्थित यह झील जोधपुर की सबसे सुंदर झील है। वर्तमान में इस झील में राजीव गाँधी नहर का पानी आता है।

प्रश्न 33   बिजोलिया अभिलेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण चौहान वंश के किस शासक ने करवाया था -
 (अ) विग्रहराज प्रथम
 (ब) वासुदेव
 (स) दुर्लभराज प्रथम
 (द) वाक्पतिराज

उत्तर : वासुदेव
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

प्रश्न 34   पचपदरा, राजस्थान के किस जिले में स्थित खारे पानी की झील है -
 (अ) भीलवाड़ा
 (ब) बालोतरा
 (स) चुरु
 (द) भरतपुर

उत्तर : बालोतरा
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।

प्रश्न 35   राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौनसी राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नहीं आती है -
 (अ) आना सागर
 (ब) पिछोला
 (स) फतेह सागर
 (द) कोलायत

उत्तर : कोलायत
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-
  1. फतेह सागर, उदयपुर
  2. पिछोला, उदयपुर
  3. आना सागर, अजमेर
  4. पुष्कर, अजमेर
  5. नक्की, माउंट आबू, सिरोही
  6. मानसागर झील, जयपुर

प्रश्न 36   कौनसा कथन सत्य है -
कथन अ - सांभर राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
कथन ब - सांभर झील 74º से 75º पूर्वी देशांतरों में स्थित है।
सही कूट है -

 (अ) अ और ब दोनों सत्य हैं
 (ब) केवल अ सत्य है
 (स) केवल ब सत्य है
 (द) अ और ब दोनोें सत्य नहीं हैं

उत्तर : अ और ब दोनों सत्य हैं
व्याख्या :
यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है। यह झील दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 32 किमी लंबी तथा 3 से 12 किमी तक चौड़ी है। इस झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 150 वर्ग किमी. है तथा इसका जल ग्रहण क्षेत्र 2500 वर्ग किमी. में फैला है।

प्रश्न 37   राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौन सी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ (एन एल सी पी) के अंतर्गत नहीं आती है -
 (अ) मानसागर
 (ब) आनासागर
 (स) पुष्कर
 (द) बजाज सागर

उत्तर : बजाज सागर
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-
  1. फतेह सागर, उदयपुर
  2. पिछोला, उदयपुर
  3. आना सागर, अजमेर
  4. पुष्कर, अजमेर
  5. नक्की, माउंट आबू, सिरोही
  6. मानसागर झील, जयपुर

प्रश्न 38   निम्न में से कौनसी एक मीठे पानी की झील नहीं है -
 (अ) पिछोला
 (ब) पुष्कर
 (स) आना सागर
 (द) तालछापर

उत्तर : तालछापर
व्याख्या :
तालछापर चुरू में स्थित खारे पानी की झील है।

प्रश्न 39   पिछोला झील का निर्माण किस शासक के काल में हुआ -
 (अ) बप्पा रावल
 (ब) महाराणा लाखा
 (स) राणा साँगा
 (द) राव चूण्डा

उत्तर : महाराणा लाखा
व्याख्या :
14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है।

प्रश्न 40   राजस्थान की सांभर झील को पांच नदियों से पानी मिलता है। निम्नलिखित में से कौन-सी नदी उन पाँच नदियों में से एक है -
 (अ) बनास
 (ब) काली सिंध
 (स) समोड
 (द) जवाई

उत्तर : समोड
व्याख्या :
यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें सामोद, खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

page no.(4/18)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.