Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने किस राज्य की सड़कों के सुधार के लिए 177 मिलियन डाॅलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) गुजरात

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्‍ट्र में साढ़े चार सौ किलोमीटर सड़कों के सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक 177 मिलियन डॉलर का कर्ज उपलब्‍ध करायेगा। इन सड़कों में सात जिलों में स्थित 11 राज्‍य राजमार्ग शामिल हैं। इस ऋण के तहत राज्‍य सरकार के सार्वजनिक कार्य विभाग के कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा से सड़कों को बचाने के लिए विशेष प्रकार के डिजाइन तैयार करने और आपदा के समय इन सड़कों की देखभाल के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस समझौते से राज्‍य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क सम्‍पर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 22   “द इकाबॉग” पुस्तक किसने लिखी है -
 (अ) बोनी राइट
 (ब) जे के रोलिंग
 (स) एम्मा वॉटसन
 (द) स्टीफन किंग

उत्तर : जे के रोलिंग
व्याख्या :
ब्रिटिश लेखिका जे.के. राउलिंग ने अपनी नई बाल पुस्तक “द इकाबॉग” के पहले दो अध्याय जारी किए। यह कहानी नवंबर 2020 में अपने आधिकारिक प्रकाशन से पहले मुफ्त में द इकाबॉग वेबसाइट पर किस्तों में प्रकाशित की जाएगी। 2007 में हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ के बाद से यह पुस्तक उनकी पहली बच्चों की किताब है। जे.के. रोलिंग (मूल नाम जोआन रोलिंग) एक ब्रिटिश लेखिका, फिल्म और टीवी निर्माता, पटकथा लेखक और परोपकारी हैं, जिन्हें हैरी पॉटर श्रृंखला लिखने के लिए जाना जाता है। हैरी पॉटर श्रृंखला में उनकी पहली पुस्तक हैरी पॉटर और द फिलोस्फर स्टोन 1997 में प्रकाशित हुई थी। हैरी पॉटर पुस्तक श्रृंखला इतिहास में बेस्टसेलिंग पुस्तक श्रृंखला है और यह हैरी पॉटर फिल्म श्रृंखला का आधार है।

प्रश्न 23   मुज्तबा हुसैन, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध .... थे -
 (अ) खिलाड़ी
 (ब) लेखक
 (स) राजनेता
 (द) चित्रकार

उत्तर : लेखक
व्याख्या :
मशहूर उर्दू लेखक, हास्य और व्यंग्यकार मुजतबा हुसैन का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उर्दू के ‘मार्क ट्वेन’ के रूप में विख्यात मुजतबा हुसैन अपने समय के सबसे प्रिय उर्दू हास्यकार रहे। उन्हें 2007 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई पुस्तकें और यात्रावृत्तांत लिखे हैं, जिनमें ‘जापान चलो जापान’ उर्दू साहित्य में उनके सबसे बड़े योगदान में से एक माना जाता है, क्योंकि इसने जापान के बारे में एक ऐसे समय में दुर्लभ और हास्यप्रद बातें बताईं, जब उस देश की यात्रा कम ही लोग करते थे।

प्रश्न 24   कर्नाटक सरकार ने किस व्यक्ति के नाम पर बेंगलुरू के येलहंका फ्लाईओवर का नाम रखने का निर्णय किया है -
 (अ) बाल गंगाधर तिलक
 (ब) विनायक दामोदर सावरकर
 (स) अटल बिहारी वाजपेयी
 (द) ए पी जे अब्दुल कलाम

उत्तर : विनायक दामोदर सावरकर

प्रश्न 25   हिंदी पत्रकारिता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 28 मई
 (ब) 30 मई
 (स) 31 मई
 (द) 1 जून

उत्तर : 30 मई
व्याख्या :
हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है। इसी तिथि को पंडित युगुल किशोर शुक्ल ने 1826 ई. में प्रथम हिन्दी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन आरम्भ किया था। भारत में पत्रकारिता की शुरुआत पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ही की थी। हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत बंगाल से हुई थी, जिसका श्रेय राजा राममोहन राय को दिया जाता है।

प्रश्न 26   हाल ही में किस राज्य के ‘बोडोलैंड विश्वविद्यालय’(Bodoland University) के शोधकर्त्ताओं द्वारा एक फफूंद पाउडर (Fungal Powder) तैयार किया है जो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है -
 (अ) बिहार
 (ब) तमिलनाडु
 (स) कर्नाटक
 (द) असम

उत्तर : असम
व्याख्या :
हाल ही में असम राज्य के ‘बोडोलैंड विश्वविद्यालय’(Bodoland University) के शोधकर्त्ताओं द्वारा एक फफूंद पाउडर (Fungal Powder) तैयार किया है जो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इस पाउडर को एक दुर्लभ परजीवी कवक जिसे ‘सुपर मशरूम’ के नाम से जाना जाता है से प्राप्त किया गया। इस ‘सुपर मशरूम’ को ‘कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस’ (Cordyceps militaris) के नाम से जाना जाता है। ‘सुपर मशरूम’ को -800C तापमान पर हिमशुष्कन (Lyophilisation) प्रक्रिया द्वारा इस फफूंद पाउडर को प्राप्त किया गया।

प्रश्न 27   हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राज्य में देश के अन्य हिस्सों से लौटे कुशल श्रमिकों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘रोज़गार सेतु’ योजना की घोषणा की है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में श्रमिकों के लिए एक योजना बनाई है, जिसमें उन लोगों को रोजगार दिया जाएगा, जो बेरोजाग हो चुके हैं। इस योजना का नाम है- रोजगार सेतु। जिसमें कुशल मज़दूरों की हर पंचायत में सूची बना रहे हैं। इसके बाद 'रोजगार सेतु' को श्रमिक प्लेटफॉर्म बनाएंगे, जिसमें जिस तरह काम मजदूर जानते हैं उन्हें उस काम में लगाने की कोशिश की जाएगी।

प्रश्न 28   विश्व दुग्ध दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 25 मई
 (ब) 29 मई
 (स) 1 जून
 (द) 2 जून

उत्तर : 1 जून
व्याख्या :
विश्व दुग्ध दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जून को वैश्विक खाद्य पदार्थ के रूप में दूध के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन डेयरी सेक्टर से जुड़े गतिविधियों पर ध्यान देने का अवसर प्रदान करता है। इस दिवस की अपनी कोई वैश्विक थीम नहीं होती है बल्कि विभिन्न देशों की सरकार, गैर सरकारी संस्थाएं और इसकी अलग अलग थीम तय करते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B2, पोटैशियम, आयोडीन आदि पाए जाते हैं।

प्रश्न 29   केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए छत्तीसगढ़ के लिए जल जीवन मिशन के तहत कितने करोड़ रुपये मंजूर किए -
 (अ) 235 करोड़ रुपये
 (ब) 400 करोड़ रुपये
 (स) 445 करोड़ रुपये
 (द) 675 करोड़ रुपये

उत्तर : 445 करोड़ रुपये
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए छत्तीसगढ़ के लिए जल जीवन मिशन के तहत 445 करोड़ रुपये मंजूर किए। 2023-24 तक छत्तीसगढ़ राज्य के सभी घरों में नल का जल कनेक्शन प्रदान करने के लिए इस फण्ड का उपयोग किया जाएगा। राज्य में 45 लाख घर हैं। इनमें से 20 लाख परिवारों को इस मिशन के तहत नल का जल कनेक्शन प्रदान किया गया है।

प्रश्न 30   भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए किस सलामी बल्लेबाज को नामांकित किया है -
 (अ) युजवेंद्र चहल
 (ब) रोहित शर्मा
 (स) ईशांत शर्मा
 (द) श्रेयस अय्यर

उत्तर : रोहित शर्मा
व्याख्या :
पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा की बीसीसीआइ ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन का नाम एक बार फिर अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। इशांत शर्मा के नाम की भी अनुशंसा अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है।

page no.(3/63)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.