Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

प्रश्न 11   अर्जुनलाल सेठी के सन्दर्भ में कौनसा कथन गलत है -
 (अ) इनका जन्म जयपुर के जैन परिवार में हुआ।
 (ब) इन्हें बेलूर जेल में बंदी बनाकर रखा गया।
 (स) इन्होंने जैन वर्धमान विद्यालय की स्थापना की।
 (द) इनकी मृत्यु जोधपुर में हुई।

उत्तर : इनकी मृत्यु जोधपुर में हुई।
व्याख्या :
अर्जुनलाल सेठी के अन्तिम दिन अजमेर दरगाह में व्यतीत हुए तथा 1941 ई. में अजमेर में इनका निधन हुआ।

प्रश्न 12   “मैं सरकार की नौकरी करूंगा तो अंग्रेजों को भारत से बाहर कौन खदेड़ेगा” किसका कथन है -
 (अ) अर्जुनलाल सेठी
 (ब) विजयसिंह पथिक
 (स) प्रतापसिंह बारहठ
 (द) सागरमल गोपा

उत्तर : अर्जुनलाल सेठी
व्याख्या :
जयपुर राज्य मं उग्र क्रांति का जन्मदाता अर्जुनलाल सेठी को माना जाता है। जब ब्रिटिश सरकार ने सेठी को नौकरी का लालच दिया तब इन्होंने नौकरी को ठुकराते हुए यह कहा था।

प्रश्न 13   1920 ई. में जब अर्जुनलाल सेठी को बेलूर जेल से रिहा किया गया तब किस रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने उनके सम्मान में बग्गी को अपने हाथों से खींचा था -
 (अ) बेलूर
 (ब) नागपुर
 (स) बरेली
 (द) पूना

उत्तर : पूना

प्रश्न 14   निम्न में से वह क्रान्तिकारी जो सबसे कम उम्र में शहीर हुए -
 (अ) अर्जुनलाल सेठी
 (ब) प्रतासिंह बारहठ्
 (स) जोरावरसिंह बारहठ
 (द) रामकरण जोशी

उत्तर : प्रतासिंह बारहठ्
व्याख्या :
उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 24 मई 1893 में हुआ था। वे क्रान्तिवीर ठा.केसरी सिंह बारहठ के पुत्र थे। 24 मई 1918 को जेल में ही अंग्रेजों की कठोर यातनाओं से वे शहीद हो गये।बरेली जेल में चार्ल्स क्लीवलैंड ने इन्हें घोर यातनाएं दी ओर कहा - "तुम्हारी माँ रोती है " तो इस वीर ने जबाब दिया - " में अपनी माँ को चुप कराने के लिए हजारों माँओ को नहीं रुला सकता। " और किसी भी साथी का नाम नहीं बताया।

प्रश्न 15   विजयसिंह पथिक ने राजस्थान केसरी समाचार-पत्र का प्रकाशन कहां से किया -
 (अ) पूना
 (ब) वर्धा
 (स) लखनऊ
 (द) कानपुर

उत्तर : वर्धा

प्रश्न 16   महान् कवि व साहसी क्रान्तिकारी केसरीसिंह बारहठ को 1914 ई. में किस जेल में बन्दी बनाकर रखा गया -
 (अ) हजारीबाग
 (ब) बरेली
 (स) पूना
 (द) बेलूर

उत्तर : हजारीबाग
व्याख्या :
सरकार ने 1914 ई. में इन्हें बंदी बनाकर हजारीबाग जेल(झारखण्ड) में रखा। 5 वर्ष के बाद 1919 में इन्हें रिहा किया गया। इस महान स्वतन्त्रता सेनानी और कवि का निधन 14 अगस्त 1941 को हुआ।

प्रश्न 17   राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके कार्य क्षेत्र के संबंध में गलत युग्म को पहचानिए –
 (अ) अर्जुनलाल सेठी – उदयपुर
 (ब) जयनारायण व्यास – जोधपुर
 (स) केसरी सिंह बारहठ – मेवाड़
 (द) गोविंद गिरी – बागड़

उत्तर : अर्जुनलाल सेठी – उदयपुर
व्याख्या :
1880 ई. में जयपुर में जन्मे अर्जुनलाल सेठी प्रारंभिक काल में चौमू ठिकाने के कामदार नियुक्त हुए। किन्तु देशभक्ति की भावना के कारण अपने पद से त्याग पत्र देकर उन्होंने 1906 ई. में जैन शिक्षा प्रचारक समिति की स्थापना की, जिसके तत्वाधान में जैन वर्धमान पाठशाला स्थापित की गई। 1907 ई. में अजमेर में जैन शिक्षा सोसायटी की स्थापना की, जो 1908 ई. में जयपुर स्थानान्तरित कर दी गई।

प्रश्न 18   राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके द्वारा स्थापित संस्थाओं को सुमेलित कीजिए -
अ. विजयसिंह पथिक 1. वीर भारत सभा
ब. चांद मल सुराणा 2. गांधी आश्रम, हटूण्डी
स. केसरी सिंह बारहठ 3. सेवा समिति
द. हरिभाऊ उपाध्याय 4. मारवाड़ हितकारिणी सभा
सही उत्तर का चयन निम्न कूटों की सहायता से कीजिए -
कूट - अ, ब, स, द

 (अ) 3, 4, 2, 1
 (ब) 1, 2, 4, 3
 (स) 3, 4, 1, 2
 (द) 1, 2, 3, 4

उत्तर : 3, 4, 1, 2

प्रश्न 19   भवानी सहाय शर्मा, राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी सम्बन्धित थे -
 (अ) अलवर से
 (ब) जयपुर से
 (स) भरतपुर से
 (द) दौसा से

उत्तर : अलवर से

प्रश्न 20   सिद्धराज ढ़ड्ढ़ा कौन थे -
 (अ) जैनधर्म के विद्धान
 (ब) गांधीवादी एवं सर्वोदयी नेता
 (स) कूटनीतिज्ञ
 (द) महान शिक्षाशास्त्री

उत्तर : गांधीवादी एवं सर्वोदयी नेता

page no.(2/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.