Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   किस देश ने दक्षिण एशिया देशों के लिए अचानक आनेवाली बाढ़ से जुड़ी अपनी तरह की पहली मार्गदर्शन सेवाओं की शुरुआत की है -
 (अ) भारत
 (ब) नेपाल
 (स) मालदीव
 (द) श्रीलंका

उत्तर : भारत
व्याख्या :
पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉक्‍टर एम. राजीवन ने दक्षिण एशिया के देशों-भारत, बांग्‍लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका के लिए अचानक बाढ़ से संबंधित दिशा-निर्देश सेवा शुरू की। अपनी तरह की पहली इस प्रणाली का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए शुभारम्‍भ किया गया और इसमें विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन के जल विज्ञान तथा जल संसाधन सेवा प्रभाग प्रमुख डॉक्‍टर ह्विरन किम, अमरीका के जल विज्ञान अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉक्‍टर कॉन्‍स्‍टेनटाइन पी. ज्‍योर्जाकाकोस और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन प्राधिकरण के सदस्‍य सचिव जी. वी. वी. सरमा सहित अनेक जाने-माने लोगों ने हिस्‍सा लिया। भातीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक और विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि डॉक्‍टर एम. महापात्रा ने सदस्‍य देशों को भरोसा दिलाया कि अचानक बाढ़ सम्‍बंधी दिशा-निर्देश चेतावनी के रूप में हैं जो छह घंटे पहले जारी किए जाएंगे और 24 घंटे पहले खतरों के बारे में जानकारी भी दी जा सकेगी।

प्रश्न 32   हाल ही में किस देश ने मध्य एशियाई देशों में 'प्राथमिकता' वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का घोषणा किया -
 (अ) भारत
 (ब) नेपाल
 (स) श्री लंका
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने मध्य एशियाई देशों में ”प्राथमिकता” वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। भारत-मध्य एशिया वार्ता की दूसरी बैठक के दौरान भारत द्वारा वित्तीय सहायता की राशि के संबंध में घोषणा की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग को विस्तार देने के तौर-तरीकों के साथ ही अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। इस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की और इस दौरान कजाखस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के उनके समकक्षों ने भी बैठक में हिस्सा लिया जबकि किर्गिस्तान के प्रथम उप विदेश मंत्री और अफगानिस्तान के कार्यकारी विदेश मंत्री भी विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल हुए।

प्रश्न 33   हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) गुजरात
 (स) राजस्थान
 (द) पंजाब

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। पिछले महीने कोविड-19 से ठीक होने के बाद उनका स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो गया था। श्री पटेल ने 1995 और 1998 से 2001 तक गुजरात के मुख्‍यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे छह बार विधानसभा के सदस्‍य रहे। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है।

प्रश्न 34   उत्तर प्रदेश सरकार किस जिले में शहीद अशफाक उल्लाह प्राणी उद्यान का निर्माण कर रही है -
 (अ) गौतम बुद्ध नगर
 (ब) गोरखपुर
 (स) हमीरपुर
 (द) लखनऊ

उत्तर : गोरखपुर
व्याख्या :
शहीद अशफाक उल्लाह प्राणी उद्यान की स्थापना उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में की जा रही है। शहीद अशफाक उल्लाह का जन्म यूपी के शाहजहांपुर में हुआ था और इन्हें काकोरी कांड में फाँसी की सजा हुई थी।

प्रश्न 35   विश्व पोलियो दिवस 2020 कब मनाया गया था -
 (अ) 22 अक्टूबर
 (ब) 23 अक्टूबर
 (स) 24 अक्टूबर
 (द) 25 अक्टूबर

उत्तर : 24 अक्टूबर
व्याख्या :
पोलियो टीकाकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पोलियो को खत्म करने के लिए हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। विश्व पोलियो दिवस पोलियो मुक्त दुनिया की ओर वैश्विक प्रयासों को उजागर करने और दुनिया के हर कोने से पोलियो उन्मूलन की लड़ाई में उन लोगों के अथक योगदान का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन की शुरुआत रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जोनस साल्क के जन्म के उपलक्ष्य में की गई थी, जिन्होंने पोलियोमाइलाइटिस के खिलाफ टीका विकसित करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था। विश्व पोलियो दिवस 2020 की थीम “A win against polio is a win for global health” है। अगस्त 2020 तक के आकड़ों के अनुसार, वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान केवल दो राष्ट्र हैं, जहां पोलियोवायरस का निरंतर संचरण बना हुआ हैं।

प्रश्न 36   किस वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ मिलकर, मास्टरकार्ड ने भारत में डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम के विस्तार की घोषणा की है -
 (अ) क्रेडिट कर्मा
 (ब) ग्रीनस्काई
 (स) अटलांटिस
 (द) चाइम

उत्तर : अटलांटिस
व्याख्या :
मास्टरकार्ड ने भारत में डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम का विस्तार करने के लिए अटलांटिस के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य मास्टरकार्ड के उपयोगकर्ताओं को एक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करना है, जो उन्हें बेस्ट-इन-क्लास डिजिटल बैंकिंग अनुभव लेने में सक्षम बनाएगा। भारत में लॉन्च के बाद, इस साझेदारी का विस्तार मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड तक होगा। साझेदारी मास्टरकार्ड के उपयोगकर्ताओं को तुरंत खाता एक्सेस और सुविधाजनक भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। डिजिटल फर्स्ट प्रोग्राम का उद्देश्य यूजर्स बेहतर अनुभवों के जरिए अपने साथ जोड़े रखना है। यह किसी भी डिजिटल डिवाइस के माध्यम से प्रीपेड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड और खाता आधारित भुगतान पर चालू होगा।

प्रश्न 37   द ओक्ला (Ookla) स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है -
 (अ) 102
 (ब) 110
 (स) 116
 (द) 131

उत्तर : 131
व्याख्या :
ग्लोबल मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत की रैकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। Ookla Speedtest Global Index की सितंबर 2020 की रैकिंग में भारत को 131वां स्थान मिला है। वही फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत को इसी दौरान 70वां स्थान मिला है। ऐसे में मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत पिछले माह की तुलना मे दो पायदान फिसल गया है। इस दौरान भारत की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 12.07Mbps रही, जबकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत ने दो पायदान की ग्रोथ हासिल की है। इस तरह सितंबर माह में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 46.47Mbps रही। वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल 102, पाकिस्तान 116 और श्रीलंका 117 नंबर पर हैं।

प्रश्न 38   एशिया पैसिफिक लीग ऑफ एसोसिएशन फॉर रुमैटोलॉजी मास्टर अवार्ड 2020 (APLAR) से किसे सम्मानित किया जाएगा -
 (अ) डॉ ए एन चंद्रशेखरन
 (ब) डॉ शक्तिकांत दास
 (स) डॉ राजन टी डी
 (द) डॉ मोहम्मद रिले

उत्तर : डॉ ए एन चंद्रशेखरन
व्याख्या :
राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रोफेसर और रुमेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ ए एन चंद्रशेखरन को रुमेटोलॉजी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए एशिया पैसिफिक लीग ऑफ एसोसिएशन फॉर रयूमेटोलॉजी मास्टर अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है।

प्रश्न 39   विश्व स्ट्रोक दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 21 अक्टूबर
 (ब) 23 अक्टूबर
 (स) 25 अक्टूबर
 (द) 29 अक्टूबर

उत्तर : 29 अक्टूबर
व्याख्या :
प्रतिवर्ष 29 अक्टूबरको विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्या उद्देश्य स्ट्रोक के बारे में जागरूकता फैलाना है। स्ट्रोक मस्तिष्क की धमनियों को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रोक मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति की बाधा के कारण होता है। यह आक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में कटौती करता है।

प्रश्न 40   दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की कितने करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है -
 (अ) 10 करोड़ खुराक
 (ब) 20 करोड़ खुराक
 (स) 25 करोड़ खुराक
 (द) 30 करोड़ खुराक

उत्तर : 20 करोड़ खुराक
व्याख्या :
दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की 20 करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है। कंपनी की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में इसके तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैनोफी-जीएसके के टीके का परीक्षण अभी शुरुआती चरण में है और इसके परिणाम दिसंबर की शुरुआत में आने की संभावना है।

page no.(4/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.