Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

जहाँगीर

प्रश्न 21   नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था -
 (अ) मेहरून्निसा
 (ब) सलीमा बेगम
 (स) मुमताज
 (द) जोधाबाई

उत्तर : मेहरून्निसा

प्रश्न 22   जहांगीर का विवाह मेहरून्निसा से निम्न में से किस सन् में हुआ था -
 (अ) 1615 ई. में
 (ब) 1617 ई. में
 (स) 1611 ई. में
 (द) 1618 ई. में

उत्तर : 1611 ई. में

प्रश्न 23   सर टाॅमस रो निम्न में से किस वर्ष भारत आया था -
 (अ) 1615 ई. में
 (ब) 1612 ई. में
 (स) 1614 ई. में
 (द) 1616 ई. में

उत्तर : 1615 ई. में

प्रश्न 24   जहांगीर द्वारा खुर्रम को शाहजहां की उपाधि किस विजय के बाद दी गई थी -
 (अ) मेवाड़ विजय के बाद
 (ब) दक्षिण विजय के बाद
 (स) मलिक अम्बर की हत्या के बाद
 (द) उपर्युक्त सभी कथन गलत हैं।

उत्तर : दक्षिण विजय के बाद

प्रश्न 25   अलीकुली खां को ‘शेर-अफगान की उपाधि किस शासक ने दी -
 (अ) अकबर ने
 (ब) शाहजहां ने
 (स) हुमायूं ने
 (द) जहांगीर ने

उत्तर : जहांगीर ने

प्रश्न 26   मुगल बादशाह जहांगीर ने 'अंग्रेज़-खान' की उपाधि किसे दी थी?
 (अ) अल्बुकर्क
 (ब) फ़्रांसिस्को डी अल्मेडा
 (स) विलियम हॉकिन्स
 (द) हेनरी द नेविगेटर

उत्तर : विलियम हॉकिन्स

प्रश्न 27   निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार करें :
जहाँगीर के शासनकाल में, कंधार पर इसके कारण पुनः अधिकार नहीं किया जा सका
1. मुगल सेना की अकुशलता
2. खुर्रम द्वारा उस स्थान पर कूच से इंकार
3. अभियान आयोजित करने में कठिनाईयाँ
4. अफगानिस्तान में प्रचंड ठंड
इनमें से कौन से वक्तव्य सत्य हैं -

 (अ) 1, 2, 3 एवं 4
 (ब) 1, 2 एवं 4
 (स) 1, 2 एवं 3
 (द) 2, 3 एवं 4

उत्तर : 2, 3 एवं 4
व्याख्या :
जहाँगीर का जन्म 31 अगस्त 1569 को फतेहपुर सीकरी, वर्तमान उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1605 में, अकबर की मृत्यु के बाद राजकुमार सलीम जहांगीर (विश्व विजेता) की उपाधि के साथ गद्दी पर बैठे। उन्हें अकबर के एक अन्य पुत्र खुर्रम द्वारा विद्रोह का सामना करना पड़ा था और विद्रोह को दबा दिया गया था। उन्होंने 5वें सिख गुरु, गुरु अर्जुन का भी सिर कलम कर दिया।

प्रश्न 28   मुगल शासक जहाँगीर की माता किस राजपूत वंश से संबंधित थी -
 (अ) कच्छवाहा
 (ब) राठौड़
 (स) परमार
 (द) चौहान

उत्तर : कच्छवाहा

प्रश्न 29   फारस के किस शासक ने 1622 में जहांगीर से कंधार को जीत लिया -
 (अ) शाह इस्माइल 1
 (ब) शाह ताहमस्य
 (स) शाह अब्बास I
 (द) शाह अहमद I

उत्तर : शाह अब्बास I

प्रश्न 30   जहाँगीर की सर्वोच्च राजनैतिक सफलता 1614 ई0 में मेवाड़ से की गई उसकी शान्ति सन्धि थी-
निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त उसमें नहीं थी -

 (अ) चित्तौड़ के किले की मरम्मत की जायेगी।
 (ब) राजकुमार करन ने 5000 जात/सवार का मनसब जहाँगीर के दरबार में प्राप्त किया।
 (स) राणा अमर सिंह द्वारा मुगलों को 1500 घोड़े प्रदान किये जाने थे।
 (द) चित्तौड़ सहित सभी क्षेत्र राणा अमर सिंह को प्रदान कये जाने थे।

उत्तर : चित्तौड़ के किले की मरम्मत की जायेगी।
व्याख्या :
जहाँगीर की सर्वोच्च राजनीतिक सफलता 1614 में मेवाड़ के साथ शांति संधि थी। संधि 5 फरवरी 1615 को मुगल सम्राट जहाँगीर और मेवाड़ के राणा अमर सिंह के बीच हस्ताक्षरित हुई थी। संधि की शर्तों के अनुसार, राणा अमर सिंह ने मुगल सम्राट जहाँगीर की अधीनता स्वीकार कर ली। मेवाड़ के सभी क्षेत्र, चित्तौड़ के किले सहित, राणा अमर सिंह को लौटा दिए गए। हालांकि, चित्तौड़ के किले की मरम्मत या किलेबंदी नहीं की जानी थी। संधि में यह भी सहमति हुई कि मेवाड़ के शासक मुगल दरबार में उपस्थित नहीं होंगे। इसके बजाय, राणा का एक रिश्तेदार मुगल सम्राट की सेवा करेगा। संधि का प्रस्ताव मेवाड़ की ओर से हरिदास झाला और शुभकरण ने प्रस्तुत किया। संधि के अनुसार राजकुमार कर्ण सिंह मुगल दरबार में उपस्थित होंगे। कर्ण सिंह को पांच हजार का मनसबदार बनाया जाएगा।

page no.(3/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.