Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   नेग्लेरिया फाओलेरी (Naegleria fowleri), जो हाल ही में ख़बरों में एक, एक प्रकार का ______ है -
 (अ) अमीबा
 (ब) जीवाणु
 (स) विषाणु
 (द) इंफ्लुएंजा

उत्तर : अमीबा
व्याख्या :
हाल ही में Naegleria fowleri सुर्ख़ियों में रहा है, यह एकल कोशिका वाला अमीबा है। इसे मस्तिष्क खाने वाला अमीबा (Brain Eating Amoeba) भी कहा जाता है। यह अमीबा अमेरिका में तेजी से फैल रहा है। यह खबर आंध्र प्रदेश के जिलों में एलुरु नामक एक रहस्यमय बीमारी के बाद आई है। Naegleria fowleri को पहली बार अमेरिका के दक्षिणी भागों में खोजा गया था। अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण उत्तरी भागों में इसके स्ट्रेन का तेजी से विकास हुआ। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अमीबा में शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों, विशेष रूप से मानव मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने और बड़े पैमाने पर सूजन पैदा करने में सक्षम है। अमीबा आमतौर पर गर्म ताजे पानी में पाया जाता है। हालांकि, जलवायु परिवर्तन ने अमीबा को सर्दियों के दौरान भी फैलने में मदद की है। यह 36 डिग्री सेल्सियस पर तेजी से बढ़ता है। अमीबा आमतौर पर नदियों और झीलों में पाया जाता है, इसके कारण Primary Amoebic Meningoencephalitis (PAM) नामक संक्रमण होता है और यह घातक हो सकता है।

प्रश्न 32   किस राज्य ने 2,000 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी है -
 (अ) छत्तीसगढ
 (ब) झारखंड
 (स) राजस्थान
 (द) पश्चिम बंगाल

उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
झारखंड मंत्रिमंडल ने हाल ही में 9.07 लाख किसानों के 50,000 रुपये तक के ऋण को माफ़ करने के लिए मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इस उद्देश्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। झारखंड सरकार के अनुसार, राज्य में 12.93 लाख किसान हैं। उनके पर 5,800 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है। झारखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना की जगह अपनी ‘फसल राहत योजना’ को मंजूरी दी। राज्य सरकार ने फसल राहत योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा, झारखंड क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही, कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दी कि झारखण्ड सरकार लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत भूमि का अधिग्रहण नहीं करेगी।

प्रश्न 33   कौन सा राज्य 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पांच दिवसीय तानसेन संगीत समारोह 2020 नामक की मेजबानी कर रहा है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) बिहार
 (स) राजस्थान
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्य प्रदेश में ग्वालियर में कोविड-19 प्रोटोकॉल प्रतिबंधों का पालन करते हुए तानसेन संगीत समरोह शुरू हुआ। यह महोत्सव संगीत के महान गायक तानसेन के जन्म स्थान बेहट गांव में 30 दिसंबर को संपन्न होगा। भारतीय इतिहास के महानतम संगीतकारों में से एक तानसेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिवर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तानसेन संगीत समारोह का यह 96वां संस्करण है।

प्रश्न 34   डॉ एफसी कोहली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रिसर्च इन मैथमेटिकल एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज की स्थापना कौन सी संस्थान करेगी -
 (अ) आंध्र विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
 (ब) चेन्नई मैथेमैटिकल इंस्टीट्यूट
 (स) गणितीय विज्ञान संस्थान
 (द) भारतीय सांख्यिकी संस्थान

उत्तर : चेन्नई मैथेमैटिकल इंस्टीट्यूट

प्रश्न 35   प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) ने नैसकॉम फाउंडेशन और किस कंपनी के साथ मिलकर ITI छात्रों को डिजिटल सामग्री प्रदान करने के लिए समझौता किया है -
 (अ) विप्रो
 (ब) आईबीएम
 (स) माइक्रोसॉफ्ट
 (द) इंटेल

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट
व्याख्या :
केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय ने ITI छात्रों के लिए डिजिटल सामग्री प्रदान करने और कौशल विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट फाउंडेशन और नैसकॉम के साथ मिलकर कार्य करने का फैसला किया है। इस पहल से देश भर के 3000 ITI संस्थानों के लगभग 1.2 लाख छात्रों को लाभ मिलेगा। इस पहल के तहत छात्रों को ई-लर्निंग मॉड्यूल (भारत स्किल्स पोर्टल) के माध्यम से डिजिटल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे आईटीआई छात्र भविष्य में रोज़गार के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं और इससे उन्हें रोज़गार प्राप्त करने में आसानी होगी।

प्रश्न 36   निम्न में से किस राज्य में जाति के स्टिकर वाले वाहनों के मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) बिहार
 (स) झारखंड
 (द) पंजाब

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार वाहनों पर जाति सूचक शब्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है। सरकार वाहनों पर जातिसूचक स्टीकर या शब्द लगे होने पर गाड़ी को सीज कर सकती है। इसके अलावा वाहन मालिक को भारी चालान भी भरना पड़ सकता है। दरअसल मोटर वाहन एक्ट के अनुसार नंबर प्लेट पर अगर नंबर के अलावा कुछ भी लिखा है, तो परिवहन विभाग ऐसे वाहन और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

प्रश्न 37   भारत ने किस देश के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा में सहयोग और ‘ग्रीन हेल्थकेयर’ का समर्थन करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) नॉर्वे
 (द) इजराइल

उत्तर : इजराइल

प्रश्न 38   टेनिस खिलाड़ी तैमूर इस्माइलोव, जिस पर सात साल का प्रतिबंध लगा है, वह किस देश से हैं -
 (अ) कजाखस्तान
 (ब) किर्गिज़स्तान
 (स) उज़्बेकिस्तान
 (द) तुर्कमेनिस्तान

उत्तर : उज़्बेकिस्तान

प्रश्न 39   ओप्पो ने निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में अपनी पहली 5जी इनोवेशन प्रयोगशाला स्थापित की है -
 (अ) बेंगलुरु
 (ब) नई दिल्ली
 (स) हैदराबाद
 (द) कोलकाता

उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
स्मार्टफोन विनिर्माता ओप्पो ने कहा कि उसने भारत में अपनी पहली 5जी इन्‍नोवेशन प्रयोगशाला स्थापित की है, जो चीन के बाहर कंपनी की ऐसी पहली प्रयोगशाला है। कंपनी हैदराबाद स्थित अनुसंधान और विकास केंद्र में कैमरा, पावर और बैटरी तथा कार्य-निष्पादन के क्षेत्र में नवाचार के लिए तीन और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी।

प्रश्न 40   भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में किस बैंक का लाइसेंस रद्द किया है -
 (अ) अकोला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक
 (ब) सुभद्रा लोकल एरिया बैंक
 (स) वसई विकास सहकारी बैंक
 (द) कल्याण जनता सहकारी बैंक

उत्तर : सुभद्रा लोकल एरिया बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में बैंकिंग व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सुभद्रा लोकल एरिया बैंक लिमिटेड (Subhadra Local Area Bank Ltd), कोल्हापुर, महाराष्ट्र को जारी किए गए बैंकिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया है। रिज़र्व बैंक ने सुभद्रा लोकल एरिया बैंक लिमिटेड के लाइसेंस को रद्द कर दिया क्योंकि उसने वित्तीय वर्ष 2019-20 में दो तिमाहियों के लिए न्यूनतम निवल मूल्य की आवश्यकता का उल्लंघन किया था। सुभद्रा लोकल एरिया बैंक लिमिटेड के मामलों को इसके वर्तमान और भविष्य के जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक तरीके से संचालित किया गया था। इसके बाद, भारत में केवल दो लोकल एरिया बैंक संचालित हैं, जैसे- कोस्टल लोकल एरिया बैंक लिमिटेड (Coastal Local Area Bank Ltd) और कृष्णा भीम समृद्धि एलएबी लिमिटेड (Krishna Bhima Samruddhi LAB Ltd)।

page no.(4/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.