Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

1857 की क्रांति

प्रश्न 21   निम्नलिखित में किसने 1857 के विद्रोह को एक 'षड्यंत्र' की संज्ञा दी -
 (अ) जेम्स आउट्रम व W टेलर
 (ब) सर जान के.
 (स) सर जॉन लॉरन्स
 (द) टी. आर. होम्स

उत्तर : जेम्स आउट्रम व W टेलर

प्रश्न 22   इन कथनों पर विचार कीजिए -
1. 1857 की क्रांति की शुरुआत एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई।
2. कालांतर में इसका स्वरूप बदलकर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम कहा गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं -

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) 1 और 2 दोनों
 (द) न ही 1 और न ही 2

उत्तर : 1 और 2 दोनों

प्रश्न 23   किस इतिहासकार ने लिखा : 'तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो प्रथम, न ही राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था' -
 (अ) आर. सी. मजुमदार
 (ब) एस. एन. सेन
 (स) वी. डी. सावरकर
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : आर. सी. मजुमदार

प्रश्न 24   राजस्थान में 1857 कई क्रांति में सर्वप्रथम फांसी पर चढ़ने वाला अमरचंद बांठिया कहाँ के थे -
 (अ) बीकानेर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) भरतपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : बीकानेर

प्रश्न 25   मेरठ के विद्रोही सैनिकों ने किस तारीख को दिल्ली पहुँचकर दिल्ली पर अधिकार कर लिया और मुगल सम्राट् बहादुरशाह II को भारत का सम्राट् घोषित कर दिया -
 (अ) 11 मई, 1857
 (ब) 12 मई, 1857
 (स) 13 मई, 1857
 (द) 14 मई, 1857

उत्तर : 12 मई, 1857

प्रश्न 26   1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया -
 (अ) बख्त खाँ
 (ब) लियाकत अली
 (स) बहादुरशाह II 'जफर'
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : बख्त खाँ

प्रश्न 27   1857 के संदर्भ में किसने कहा : 'ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता की क्रांति' -
 (अ) कार्ल मार्क्स
 (ब) आर. सी. मजुमदार
 (स) एस. एन. सेन
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : कार्ल मार्क्स

प्रश्न 28   1857 के विद्रोह का सवार्धिक प्रभाव किस राज्य में था -
 (अ) पंजाब
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) अवध
 (द) मद्रास

उत्तर : अवध
व्याख्या :
1857 के विद्रोह के दौरान अवध आन्दोलन का प्रमुख केंद्र था, अवध का अधिग्रहण भारत के गवर्नर जनरल लार्ड डलहौज़ी द्वारा 1856 में किया गया था। विद्रोह के दौरान बेगम हज़रत महल ने अवध से नेतृत्व किया।

प्रश्न 29   निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है -
 (अ) कुंवर सिंह – बिहार
 (ब) लक्ष्मी बाई – झांसी
 (स) नाना साहिब – मुंगेर
 (द) मौलवी अहमदुल्लाह – फैज़ाबाद

उत्तर : नाना साहिब – मुंगेर

प्रश्न 30   1857 के विद्रोह के बाद पील आयोग के गठन का उद्देश्य क्या था -
 (अ) भारत के सैन्य प्रशासन की जांच-पड़ताल करना।
 (ब) आयु कम करके सिविल सेवा में और अधिक भारतीयों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करना।
 (स) क्राउन (अंग्रेज) और रियासतों के बीच भविष्य के संबंधों का खाका तैयार करना।
 (द) भारत में पश्चिमी शिक्षा की नींव डालना।

उत्तर : भारत के सैन्य प्रशासन की जांच-पड़ताल करना।

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.