Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   हाल ही में इसरो ने ब्राजील के अमेजोनिया-1 सहित कितने उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है -
 (अ) 12
 (ब) 14
 (स) 15
 (द) 19

उत्तर : 19
व्याख्या :
भारत ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी 51 रॉकेट का प्रक्षेपण किया। ये अपने साथ भारत, ब्राजील और अमरीका के 19 उपग्रह लेकर गया है। पृथककरण के चार चरणों के बाद इस रॉकेट ने ब्राजील के 637 किलोग्राम भार के एमेजोनिया-1 प्रमुख उपग्रह का प्रक्षेपण किया। बाद में एक घंटे से अधिक समय के अंतराल के बाद इसने शेष 18 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। यह न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड का पहला वाणिज्यिक मिशन है। इस वर्ष का भारत का यह पहला अंतरिक्ष मिशन पीएसएलवी रॉकेट के सबसे लंबे अभियानों में से एक है। यह एक घंटा 55 मिनट और सात सैकेंड में पूरा हुआ। एमेजोनिया-1, ब्राजील के नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्‍पेस रिसर्च का प्रकाशीय पृथ्‍वी पर्यवेक्षण उपग्रह है। अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के भू-भाग में विभिन्‍न प्रकार के कृषि के विश्‍लेषण में यह उपग्रह दूर संवेदी आंकड़े उपलब्‍ध कराकर वर्तमान व्‍यवस्‍था को और मजबूत बनाएगा। यह इसरो का 53वां पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन है।

प्रश्न 12   भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने किस राज्य में 900 वर्ष पुराना बौद्ध मठ की खोज की है -
 (अ) झारखंड
 (ब) पश्चिम बंगाल
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) राजस्थान

उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण ( Archeological Survey of India- ASI) ने झारखंड की सीतागढ़ी हिल्स के जुलजुल पहाड़ के पास एक टीले के नीचे दफन बौद्ध मठ की खोज की है, जिसे कम-से-कम 900 वर्ष पुराना माना जा रहा है। इस स्थल के नज़दीक पहले भी एक प्राचीन बौद्ध स्थल इसी तरह के टीले के नीचे दफन पाया गया। वरद मुद्रा (हाथ से वरदान देने का इशारा) में देवी तारा की चार मूर्तियाँ प्राप्त हुई है। बुद्ध की छह मूर्तियाँ भूमिस्पर्श मुद्रा में ( दाहिने हाथ की पाँच अँगुलियों द्वारा पृथ्वी की ओर इशारा, जो बुद्ध के ज्ञान का प्रतीक हैं) प्राप्त हुई हैं। एक मूर्ति कुंडलित मुकुट और चक्र के साथ मिली है जो शैव देवता माहेश्वरी की प्रतीत होती है और इस क्षेत्र में सांस्कृतिक समावेश का संकेत देती है। देवी तारा की मूर्तियों की उपस्थिति इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा के प्रसार को दर्शाती है।

प्रश्न 13   विजयनगर साम्राज्य के शासक कृष्णदेव राय की मृत्यु की सटीक तिथि से संबंधित पहला शिलालेख किस राज्य में खोजा गया है -
 (अ) केरल
 (ब) कर्नाटक
 (स) महाराष्ट्र
 (द) गुजरात

उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
विजयनगर साम्राज्य के तुलुव वंश के शासक(1509-29 ई.) कृष्णदेव राय की मृत्यु की सटीक तिथि से संबंधित पहला शिलालेख कर्नाटक के तुमकुरु ज़िले के होन्नाहल्ली में खोजा गया है। आमतौर पर राजाओं की मृत्यु शिलालेखों में दर्ज नहीं की जाती थी परंतु यह शिलालेख दुर्लभ रिकॉर्डों में से एक था। शिलालेख के अनुसार, भारत के सबसे महान सम्राटों में से एक राजा कृष्णदेव राय जिसने दक्षिण भारत में शासन किया, की मृत्यु 17 अक्तूबर, 1529 (रविवार) को हुई थी।संयोग से इस दिन चंद्र ग्रहण की घटना हुई थी।यह शिलालेख तुमकुरु ज़िले के होन्नाहल्ली में गोपालकृष्ण मंदिर के उत्तर की ओर रखे एक पत्थर पर उकेरा गया है।यह शिलालेख तुमकुरु के देवता वीरपरासना हनुमंथा की पूजा करने के लिये तुमकुरु के गाँव होन्नाहल्ली द्वारा दिये जाने वाले उपहारों का भी वर्णन करता है।इस शिलालेख को कन्नड़ में लिखा गया है।

प्रश्न 14   हाल ही में केन्द्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक किसकी अध्यक्षता में संपन्न हुई -
 (अ) जापान
 (ब) चीन
 (स) भारत
 (द) इटली

उत्तर : इटली
व्याख्या :
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 26 फरवरी, 2021 को G20 सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक में शामिल हुईं। यह इटली की अध्यक्षता में होने वाली पहली G20 सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की पहली बैठक थी। इस बैठक के दौरान, वित्त मंत्री ने अपने G-20 समकक्षों के साथ COVID-19 महामारी और दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के संबंध में भारत की नीति प्रतिक्रिया पर प्रकाश डाला।उन्होंने आगे कहा कि, भारत की घरेलू नीतियां मोटे तौर पर नागरिकों की सहायता पर आधारित हैं जैसे कि प्रत्यक्ष हस्तांतरण, क्रेडिट गारंटी, आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज, खाद्य गारंटी और संरचनात्मक सुधारों में तेजी।

प्रश्न 15   हाल ही में किस राज्य ने पार्सल परिवहन सेवा नम्मा कार्गो शुरू की है -
 (अ) केरल
 (ब) बिहार
 (स) तमिलनाडु
 (द) कर्नाटक

उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने बैंगलोर में ‘नम्मा कार्गो’ ’सेवाएँ शुरू की हैं। ‘नम्मा कार्गो’ सेवाओं के माध्यम से, राज्य सड़क परिवहन निगम, BMTC(Bangalore Metropolitan Transport Corporation) को छोड़कर, अधिक राजस्व उत्पन्न करने के लिए पार्सल का परिवहन करेगा। नम्मा कार्गो सेवा को कर्नाटक के 109 बस स्टेशनों और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के चुनिंदा स्थानों पर लागू किया जाएगा।

प्रश्न 16   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किस राज्य में मोन मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी है -
 (अ) अरुणाचल प्रदेश
 (ब) असम
 (स) नागालैंड
 (द) मणिपुर

उत्तर : नागालैंड
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने नागालैंड के मुख्यमंत्री श्री नीफिउ रियो और नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री एस.एस. पनग्यानुफोम की उपस्थिति में मोन जिला मुख्यालय में मोन मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री ने सभा को जानकारी देते हुए कहा: “वर्तमान में देश में 562 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 286 सरकारी क्षेत्र में हैं, जबकि 276 निजी क्षेत्र में हैं। अन्य 175 मेडिकल कॉलेज भी विकास की प्रक्रिया में हैं। 2013-14 में 52,000 एमबीबीएस सीटों के मुकाबले अब 84,000 यूजी सीटें हैं। कई चिकित्सा आयोग भी स्थापित किए जा रहे हैं। देश में लगभग 1,50,000 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए गए हैं।”

प्रश्न 17   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी है। भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है -
 (अ) अनुच्छेद 253
 (ब) अनुच्छेद 356
 (स) अनुच्छेद 243
 (द) अनुच्छेद 345

उत्तर : अनुच्छेद 356
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विश्वास प्रस्ताव के बाद पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता से बाहर हो गयी थी। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि किसी भी पार्टी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद पुडुचेरी में सरकार बनाने का दावा नहीं किया था। इस्तीफे के बाद, लेफ्टिनेंट जनरल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया।

प्रश्न 18   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 1000 मेगावाट की नेवेली थर्मल पावर परियोजना का उद्घाटन किया है -
 (अ) केरल
 (ब) तमिलनाडु
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) ओडिशा

उत्तर : तमिलनाडु

प्रश्न 19   शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 24 फरवरी
 (ब) 25 फरवरी
 (स) 27 फरवरी
 (द) 1 मार्च

उत्तर : 1 मार्च
व्याख्या :
1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम द्वारा शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। हर साल 1 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। इसे 2014 में पहली बार मनाया गया था। इसे एड्स कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का मानना ​​है कि एड्स को मिटाने के लिए महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से लड़ना महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 20   राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 24 फरवरी
 (ब) 25 फरवरी
 (स) 27 फरवरी
 (द) 1 मार्च

उत्तर : 27 फरवरी
व्याख्या :
भारत में 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में पहला ‘प्रोटीन दिवस’ मनाया था। इस दिवस के द्वारा प्रोटीन के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

page no.(2/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.