Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन

प्रश्न 21   सन् 1907 में, चूरू में स्वामी गोपालदास ने किस सभा की स्थापना की थी -
 (अ) परोपकारिणी सभा
 (ब) देश हितैषिणी सभा
 (स) बाल भारत सभा
 (द) सर्वहितकारिणी सभा

उत्तर : सर्वहितकारिणी सभा

प्रश्न 22   हटुण्डी (अजमेर) में गांधी आश्रम की स्थापना .......... के द्वारा की गई।
 (अ) अर्जुनलाल सेठी
 (ब) माणिक्य लाल वर्मा
 (स) हरिभाऊ उपाध्याय
 (द) जमनालाल बजाज

उत्तर : हरिभाऊ उपाध्याय

प्रश्न 23   अधोलिखित कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िए -
(i) 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में, मेवाड़ में देश हितेषिणी सभा की स्थापना की गयी।
(ii) सभा का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार था ।
सही कूट चुनिए -

 (अ) केवल कथन (i) सत्य है
 (ब) दोनों कथन सत्य हैं
 (स) केवल कथन (ii) सत्य है
 (द) न तो (i) ना ही (ii) सत्य है

उत्तर : दोनों कथन सत्य हैं

प्रश्न 24   1935 में, डूंगरपुर में किसके द्वारा ‘हरिजन सेवा समिति’ की स्थापना की गई -
 (अ) भोगीलाल पंड्या
 (ब) माणिक्य लाल वर्मा
 (स) गोविन्द गिरि
 (द) सूरमल दास

उत्तर : भोगीलाल पंड्या

प्रश्न 25   ‘वीर भारत सभा’ की स्थापना से संबंधित क्रांतिकारी था -
 (अ) बालमुकुन्द बिस्सा
 (ब) अर्जुनलाल सेठी
 (स) माणिक्य लाल वर्मा
 (द) केसरी सिंह बारहट

उत्तर : केसरी सिंह बारहट

प्रश्न 26   समाज सुधार के उद्देश्य से ‘देश हितैषिणी सभा’ की स्थापना कहाँ की गई थी -
 (अ) उदयपुर
 (ब) अजमेर
 (स) जयपुर
 (द) शाहपुरा

उत्तर : उदयपुर

प्रश्न 27   उस संस्था का नाम बताइये जिसका गठन स्वामी दयानंद सरस्वती ने उदयपुर में किया था, लेकिन कालान्तर में यह अजमेर स्थानान्तरित कर दी गई -
 (अ) आर्य समाज
 (ब) परोपकारिणी सभा
 (स) समाज सेवा संघ
 (द) वेद समाज

उत्तर : परोपकारिणी सभा
व्याख्या :
परोपकारिणी सभा की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी। इसकी स्थापना 1880 में मेरठ में हुई थी। यह वर्ष 1883 में उदयपुर के न्यायालय में पंजीकृत किया गया था। उदयपुर के महाराणा इस समाज के पहले अध्यक्ष थे। 1893 से अजमेर में कार्यालय चलाया जा रहा है।

प्रश्न 28   जयपुर में ‘आजाद मोर्चा’ का गठन किसके नेतृत्व में हुआ -
 (अ) बाबा हरिशचन्द्र
 (ब) भंवरलाल सर्राफ
 (स) फतह करण चारण
 (द) मगनलाल बीलू

उत्तर : बाबा हरिशचन्द्र

प्रश्न 29   1925 में अखिल भारतीय जाट महासभा का अधिवेशन कहाँ आयोजित हुआ -
 (अ) नागौर
 (ब) भरतपुर
 (स) पुष्कर
 (द) सीकर

उत्तर : पुष्कर

प्रश्न 30   राजस्थानी हरिजन सेवक संघ की स्थापना हुई -
 (अ) बांसवाड़ा, 1928
 (ब) अजमेर, 1934
 (स) बांसवाड़ा, 1934
 (द) अजमेर, 1928

उत्तर : अजमेर, 1934

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.