Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

खनिज

प्रश्न 21   भारत में सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खदान ____ है -
 (अ) मनावलकुरिचि
 (ब) गौरीबिदानुर
 (स) वाशी
 (द) जादुगुडा

उत्तर : जादुगुडा

प्रश्न 22   कोयले की खानों के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र ‘कोरबा’ किस राज्य में है -
 (अ) बिहार
 (ब) छत्तीसगढ़
 (स) झारखंड
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : छत्तीसगढ़

प्रश्न 23   निम्न में से कौनसा सही सुमेलित है?
 (अ) लोहा – कोडरमा
 (ब) मैंगनीज – बैलाडीला
 (स) अभ्रक – तालचेर
 (द) बॉक्साइट – लोहरदगा

उत्तर : बॉक्साइट – लोहरदगा

प्रश्न 24   निम्न को सुमेलित करें :

खदान क्षेत्र खनिज
a. खेतड़ी 1. लौह अयस्क
b. बैलाडीला 2. बॉक्साइट
c. बालाघाट 3. ताँबा
d. कालाहांडी 4. मैंगनीज
a b c d
 (अ) 1 4 2 3
 (ब) 3 2 1 4
 (स) 3 1 4 2
 (द) 4 1 2 3

उत्तर : 3 1 4 2

प्रश्न 25   रानीगंज एवं झरिया खनिज क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है -
 (अ) लोहा
 (ब) अभ्रक
 (स) तांबा
 (द) कोयला

उत्तर : कोयला

प्रश्न 26   अभ्रक के उत्पादन में देश में सर्वोच्च स्थान है -
 (अ) आन्ध्रप्रदेश
 (ब) कर्नाटक
 (स) तमिलनाडु
 (द) छत्तीसगढ़

उत्तर : आन्ध्रप्रदेश

प्रश्न 27   वह प्रक्रिया क्या कहलाती है जिसके अंतर्गत भूपृष्ठ के निकट खनिजों का खनन किया जाता है -
 (अ) खुदाई (ड्रिलिंग)
 (ब) उत्खनन (क्वॉरीइंग)
 (स) विवृत खनन (ओपन कास्ट माइनिंग)
 (द) कूपकी खनन (शाफ्ट माइनिंग)

उत्तर : उत्खनन (क्वॉरीइंग)

प्रश्न 28   छोटा नागपुर के पठार में निम्नलिखित में से कौन सा खनिज नहीं पाया जाता है -
 (अ) लोहा
 (ब) कोयला
 (स) मैंगनीज
 (द) सोना

उत्तर : सोना

प्रश्न 29   निम्नलिखित से कौनसा एक जैव संसाधन नहीं है -
 (अ) कोयला
 (ब) पेट्रोल
 (स) खनिज पदार्थ
 (द) पौधे

उत्तर : खनिज पदार्थ

प्रश्न 30   निम्नलिखित से कौन सा एक जैव संसाधन है -
 (अ) रत्न
 (ब) पेट्रोल
 (स) खनिज पदार्थ
 (द) भारी धातु

उत्तर : पेट्रोल

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.