Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

महाजनपद काल में राजस्थान

प्रश्न 11   गलत जोड़ी ज्ञात कीजिए।
 (अ) वर्तमान नाम - जयपुर, प्राचीन नाम - विराट नगर
 (ब) वर्तमान नाम - उदयपुर, प्राचीन नाम - मत्स्य नगर
 (स) वर्तमान नाम - गंगानगर, प्राचीन नाम - योधेय
 (द) वर्तमान नाम - जालौर, प्राचीन नाम - स्वर्णगिरी

उत्तर : वर्तमान नाम - उदयपुर, प्राचीन नाम - मत्स्य नगर

प्रश्न 12   निम्नलिखित में से कौन-सा एक महाजनपद राजस्थान में स्थित था -
 (अ) अंग
 (ब) मत्स्य
 (स) अवंति
 (द) चेदि

उत्तर : मत्स्य

प्रश्न 13   निम्नलिखित में कौन-सी राजस्थान के शिवी जनपद की राजधानी थी -
 (अ) धौलपुर
 (ब) मध्यमिका
 (स) विराटनगरी
 (द) इन्द्रप्रस्थ

उत्तर : मध्यमिका

प्रश्न 14   मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख किस में मिलता है -
 (अ) ॠग्वेद में
 (ब) सामवेद में
 (स) यजुर्वेद में
 (द) अथर्ववेद में

उत्तर : ॠग्वेद में

प्रश्न 15   राजस्थान में कुषाण शक्ति को सम्भवतः नष्ट करने में कौन - सा जनपद सफल रहा था -
 (अ) मालवा
 (ब) शिवि
 (स) यौधेय
 (द) अर्जुनायन

उत्तर : यौधेय

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौनसा प्राचीन स्थल शिवि जनपद से संबंधित है -
 (अ) नगरी
 (ब) नगर
 (स) रैढ़
 (द) बैराठ

उत्तर : नगरी

प्रश्न 17   शिवि जनपद की राजधानी थी -
 (अ) बैराठ (विराट नगर)
 (ब) माध्यमिका (नगरी)
 (स) रैढ़
 (द) कर्कोट

उत्तर : माध्यमिका (नगरी)

प्रश्न 18   निम्नलिखित में से कौन मत्स्य की राजधानी थी, जिसका उल्लेख महाभारत में एक राज्य के रूप में किया गया है, जो जयपुर, अलवर और भरतपुर के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ था -
 (अ) विराटनगर
 (ब) कुरुक्षेत्र
 (स) हस्तिनापुर
 (द) काम्पिल्य

उत्तर : विराटनगर

प्रश्न 19   चित्तौड़ के आस-पास के क्षेत्र को _______ जनपद के रूप में जाना जाता था।
 (अ) बैराठ
 (ब) अवंति
 (स) शिवि
 (द) मालव

उत्तर : शिवि

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.