पृथ्वी की गतियां
प्रश्न 11 विश्व के सभी अंगों में 23 सितंबर को दिन और रात की समान लंबाई को क्या कहते हैं -
(अ) शरदकालीन विषुव
(ब) खगोलीय विषुव
(स) शीतकालीन विषुव
(द) वसंतकालीन विषुव
प्रश्न 12 पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा के लिए लगने वाले समय की गणना करने वाले प्रथम भारतीय भूगोलशास्त्री कौन थे -
(अ) आर्यभट्ट
(ब) वेद भटनागर
(स) भास्कराचार्य
(द) बिशु देवतामापी
प्रश्न 13 पृथ्वी की उपसौर (Perihelion) स्थिति किस महीने में होती है -
(अ) जून
(ब) जनवरी
(स) सितंबर
(द) मार्च
प्रश्न 14 परिक्रमण करती हुई पृथ्वी या एक ग्रह की अपने कक्ष में सूर्य से अधिकतम दूरी को क्या कहा जाता है -
(अ) उपसौर
(ब) अपसौर
(स) अपोजी
(द) पेरिजी
प्रश्न 15 पृथ्वी अपनी धुरी के चारों तरफ किस दिशा में घूमती है -
(अ) पूर्व से पश्चिम
(ब) पश्चिम से पूर्व
(स) उत्तर से दक्षिण
(द) दक्षिण से पूर्व
प्रश्न 16 पृथ्वी पर दिन तथा रात्रि चक्र किसके कारण होता है -
(अ) पृथ्वी का घूर्णन
(ब) पृथ्वी का परिक्रमण
(स) पृथ्वी का घूर्णन तथा परिक्रमण दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 17 वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है -
(अ) 21 जून
(ब) 22 दिसंबर
(स) 23 सितम्बर
(द) 22 मार्च
प्रश्न 18 ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है कहलाता है -
(अ) प्रदीप्त वृत्त
(ब) दीप्त वृत्त
(स) उत्तरी वृत
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 19 उपसौर व अपसौर की स्थिति किस कारण होती है -
(अ) पृथ्वी की परिभ्रमण गति के कारण
(ब) पृथ्वी की परिक्रमण गति के कारण
(स) चन्द्रमा की परिक्रमण गति के कारण
(द) सौर कलंकों के कारण
प्रश्न 20 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन तथा सबसे लम्बी रात होती है। पृथ्वी की यह अवस्था क्या कहलाती है -
(अ) दक्षिणी अयनांत
(ब) उत्तरी अयनांत
(स) विषुव
(द) उपर्युक्त कोई नहीं
page no.(2/3)