April 2022 Current Affairs
प्रश्न 21 भारत की मिसाइल वुमैन के रूप में किसे जाना जाता है -
(अ) मुथैया वनिता
(ब) अनुराधा टी के
(स) रितु करिदल
(द) डॉ. टेसी थॉमस
व्याख्या :
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'आजादी की अमृत कहानियां' नामक एक लघु वीडियो संग्रह जारी किया। इसे नेफ्लिक्स इंडिया के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें सात भारतीय महिलाओं के बारे में प्रेरक लघु कथाएं हैं, जिन्होंने देश के लिए कुछ अकल्पनीय, अनोखे और उत्कृष्ट कार्य किए। वीडियो में पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार से सम्मानित बसंती देवी को दर्शाया गया है, जिन्होंने उत्तराखंड में कोसी नदी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पर्वतारोही अंशु जैम्सेन्पा के योगदान को भी इन लघु वीडियो में दर्शाया गया है। वे विश्व की पहली महिला हैं, जिन्होंने एक ही मौसम में दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की है। श्रृंखला में हर्षिनी कान्हेकर की कहानी भी है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत की लक्ष्मी अभियान के अन्तर्गत सम्मानित महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। उनके अलावा भारत में मिसाइल परियोजना का नेतृत्व करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक टेसी थॉमस, भारत की पहली प्रतिस्पर्धी महिला स्टैंड-अप पैडलबोर्डर तन्वी जगदीश तथा एक हल्के विमान के जरिए अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को अकेले पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की एवं पहली महिला पायलट आरोही पंडित भी इन अग्रदूतों में शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम नौटियाल भी शामिल हैं जिन्होंने उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मीलों पैदल चलकर सभी को टीका लगाया और भारत की पहली महिला दमकलकर्मी हर्षिनी कान्हेकर शामिल हैं।
प्रश्न 22 सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संगठन नैसकॉम ने किसको 2022-23 के लिये चेयरमैन नियुक्त किया है -
(अ) राहुल सचदेवा
(ब) कृष्णन रामानुजम
(स) अनिल अग्निहोत्री
(द) पंकज मल्होत्रा
व्याख्या :
सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संगठन नैसकॉम ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के वरिष्ठ कार्यकारी कृष्णन रामानुजम को 2022-23 के लिये चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले कृष्णन, संगठन के उपाध्यक्ष थे। वह भारत में एक्सेंचर की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम मेनन का स्थान लेंगे। मेनन 2021-22 में नैसकॉम की चेयरपर्सन रही हैं। नैसकॉम ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी को, 2022-23 के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रश्न 23 अप्रैल 2022 में, किस शहर को “टैप इन एंड टैप आउट” सुविधा के साथ भारत की पहली डिजिटल बस सेवा प्राप्त हुई -
(अ) बैंगलोर, कर्नाटक
(ब) नोएडा, उत्तर प्रदेश
(स) मुंबई, महाराष्ट्र
(द) जयपुर, राजस्थान
व्याख्या :
महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में यात्रा को आसान बनाने के लिए, बस टिकट प्रणाली के डिजिटलीकरण को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ, ‘टैप इन, टैप आउट’ सुविधा के साथ भारत की पहली डिजिटल बस सेवा का उद्घाटन किया। इसके साथ, मुंबई ‘टैप इन एंड टैप आउट’ के साथ 100% डिजिटल बसें पाने वाला देश का पहला शहर बन जाएगा।
प्रश्न 24 हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने अपने मंत्रियों और IAS, IPS अधिकारियों को उनके और उनके परिवारों के स्वामित्व वाली सभी संपत्तियों को 3 महीने के भीतर घोषित करने का निर्देश दिया है -
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) केरल
(स) गोवा
(द) असम
व्याख्या :
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को 3 महीने के भीतर उनके और उनके परिवारों के स्वामित्व वाली सभी संपत्तियों की घोषणा करने का निर्देश दिया, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों को समान विवरण ऑनलाइन साझा करने के लिए कहा।
प्रश्न 25 किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश का 'पल्ली गांव' देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गयी है, जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है -
(अ) गोवा
(ब) दिल्ली
(स) हरियाणा
(द) जम्मू और कश्मीर
व्याख्या :
जम्मू के सांबा जिले में स्थित पल्ली गाँव कार्बन न्यूट्रल, पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली भारत की पहली पंचायत बन गई है, और इसके सभी रिकॉर्ड डिजिटल हो गए हैं जो केंद्रीय योजनाओं के सभी लाभों को आसानी से प्राप्त करने में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्बन-न्यूट्रल पंचायत में 500 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया।
प्रश्न 26 निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत का पहला 'अमृत सरोवर' बनकर तैयार हो गया है -
(अ) उत्तराखंड
(ब) मध्य प्रदेश
(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रयासों की बदौलत रामपुर की ग्राम पंचायत पटवई में भारत का पहला 'अमृत सरोवर' बनकर तैयार हो गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, अमृत सरोवर पहल के हिस्से के रूप में 75 जल निकायों को विकसित और पुनर्जीवित किया जाएगा।
प्रश्न 27 21 से 24 अप्रैल 2022 तक आयोजित पेरिस बुक फेस्टिवल 2022 में किस देश को गेस्ट ऑफ ऑनर कंट्री के रूप में नामित किया गया है -
(अ) कनाडा
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) अमेरीका
(द) भारत
व्याख्या :
फ्रांस के राष्ट्रपति की नई दिल्ली यात्रा के दौरान 2018 में जारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी-राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संयुक्त वक्तव्य के तहत 21 से 24 अप्रैल, 2022 तक आयोजित होने वाले पेरिस बुक फेस्टिवल 2022 में भारत को गेस्ट ऑफ ऑनर देश के रूप में नामित किया गया है।
प्रश्न 28 बाजार डेटा पर सेबी की पुनर्गठित सलाहकार समिति का अध्यक्ष कौन है जो प्रतिभूति बाजार डेटा पहुंच और गोपनीयता जैसे क्षेत्रों से संबंधित नीतिगत उपायों की सिफारिश करता है -
(अ) एम एस साहू
(ब) सुनील बाजपेयी
(स) ए बालासुब्रमण्यम
(द) जी महालिंगम
व्याख्या :
सेबी ने बाजार डेटा पर अपनी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है जो प्रतिभूति बाजार डेटा पहुंच और गोपनीयता जैसे क्षेत्रों से संबंधित नीतिगत उपायों की सिफारिश करती है। इससे पहले समिति में 20 सदस्य थे। समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर और पूर्व अध्यक्ष, दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) एम एस साहू हैं।
प्रश्न 29 विश्व बौद्धिक संपदा दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है -
(अ) 25 अप्रैल
(ब) 26 अप्रैल
(स) 27 अप्रैल
(द) 28 अप्रैल
व्याख्या :
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस हर साल 26 अप्रैल को मनाया जाता है।
प्रश्न 30 साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) कब लगने जा रहा है -
(अ) 10 मई
(ब) 30 अप्रैल
(स) 12 मई
(द) 25 जुलाई
व्याख्या :
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 30 अप्रैल की मध्यरात्रि यानि रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। बता दें ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के केवल एक अंश को ही बाधित करेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा।
page no.(3/54)