पादपों में संरचनात्मक संगठन एवं पोषण
प्रश्न 1 पुष्प की छोटी पत्ती की तरह दिखने वाला भाग क्या कहलाता है -
(अ) बाह्यदल
(ब) पंखुड़ियाँ
(स) स्त्रीकेसर
(द) पुंकेसर
प्रश्न 2 प्रकाश संश्लेषण की क्रिया अधिक होती है-
(अ) नारंगी प्रकाश में
(ब) हरे प्रकाश में
(स) लाल प्रकाश में
(द) पीले प्रकाश में
व्याख्या :
प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हरे पौधे प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलते हैं। हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण के दौरान, प्रकाश ऊर्जा को गृहीत किया जाता है और इसका उपयोग जल, कार्बन डाइऑक्साइड और खनिजों को ऑक्सीजन और ऊर्जा से समृद्ध कार्बनिक यौगिकों में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। प्रकाश संश्लेषण के समय, प्रकाश का लाल रंग (अधिकतम) अवशोषित होता है।
प्रश्न 3 स्पाइरोगाइरा की जनन की विधि है -
(अ) मुकुलन
(ब) विखंडन
(स) पुनरुद्भवन
(द) खंडन
प्रश्न 4 प्रोटीन के संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्त्व है -
(अ) निकल
(ब) नाइट्रोजन
(स) बोरॉन
(द) लौह
प्रश्न 5 विषाणु मुक्त पादप प्राप्त किये जाते हैं :
(अ) कलिका संवर्धन से
(ब) अण्डाशय संवर्धन से
(स) इनमें से कोई नहीं
(द) विभज्योतक संवर्धन से
प्रश्न 6 पादपों में कायिक प्रवर्धन की इकाई, निम्नलिखित में से कौन सी है -
(अ) प्रकन्द
(ब) भूस्तरी
(स) बल्ब
(द) ये सभी
प्रश्न 7 वृक्षों की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है -
(अ) इसके भार द्वारा
(ब) इसकी ऊंचाई द्वारा
(स) इसकी जड़ों की लम्बाई द्वारा
(द) वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से कौन-सा पौधा ‘एकबीजपत्री’ होता है -
(अ) सरसों
(ब) नींबू
(स) प्याज
(द) आलू
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन-सा एक पेड़ के तने से संबंधित हैं -
A. अंत:काष्ठ (Heartwood)
B. कैम्ब्रियम (Cambrium)
C. ज़ाइलम (Xylem)
D. पोषवाह (Phloem)
(अ) केवल A और B
(ब) A, B, C और D
(स) केवल A, B और C
(द) केवल A, B और D
प्रश्न 10 अभिकथन (A) : पत्तियों का रंग हरा है।
कारण (R) : क्लोरोफिल, पत्तों में मौजूद एक हरा वर्णक है।
सही विकल्प चुनें:
(अ) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
page no.(1/2)