राजस्थान एक परिचय
प्रश्न 21 राजस्थान के निम्न जिलों को बढ़ते हुए अक्षांशीय क्रम में व्यवस्थित कीजिए - नागौर, टोंक, जालौर, सीकर
(अ) नागौर, टोंक, जालौर, सीकर
(ब) जालौर, टोंक, नागौर, सीकर
(स) जालौर, नागौर, टोंक, सीकर
(द) जालौर, सीकर, टोंक, नागौर
व्याख्या :
अक्षांश का मान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता है। अतः हमें इन जिलों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में लिखना है। इनमें जालोर सबसे नीचे है इसके बाद टोंक और नागौर है और सीकर सबसे ऊपर है।
प्रश्न 22 लोकप्रिय मान्यता वैदिक स्तुतियों में ‘ब्रह्मावर्त’ की भूमि के रूप में संदर्भित क्षेत्र के एक हिस्से को वर्तमान में राजस्थान के ______ भाग से जोड़ती है।
(अ) उत्तरी
(ब) दक्षिणी
(स) पूर्वी
(द) पश्चिमी
व्याख्या :
ब्रह्मवृत की सभ्यता हड़प्पा व मोहनजोदड़ो से भी विकसित थी। यह प्रदेश वैदिक ग्रंथों में वर्णित षद्वती (साहबी) व सरस्वती नदी के बीच पुष्कर तक फैला था। जो की वर्तमान राजस्थान का उत्तरी भाग है।
प्रश्न 23 कौनसा सही सुमेलित नहीं है -
(अ) मेवात – अलवर-भरतपुर
(ब) वागड़ – डूंगरपुर-बांसवाड़ा
(स) भोमट – प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़
(द) हाड़ौती – कोटा-बूंदी-झालावाड़
व्याख्या :
- मेवाड़ - उदयपुर, राजसंमद, भीलवाडा, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़
- मारवाड़ -जोधपुर, नागौर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर
- दुंढाड़ - जयपुर, दौसा, टोंक व अजमेर का भाग
- हाडौती - कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
- शेखावाटी - चुरू, सीकर, झुन्झुनू
- मेवात - अलवर, भरतपुर
- वागड़ - डंूगरपुर, बांसवाडा
प्रश्न 24 'राजस्थान' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया -
(अ) जॉर्ज थॉमसन
(ब) कर्नल जेम्स टॉड
(स) जी.एच.ओझा
(द) वी.ए.स्मिथ
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
प्रश्न 25 ___ अंग्रेजों के अधीन राजस्थान का पुराना नाम था -
(अ) राणावर
(ब) मेघमल्हार
(स) जयपुर
(द) राजपूताना
व्याख्या :
छठी सताब्दी के बाद राजस्थानी भू भाग में राजपूत राज्यों का उदय प्रारंभ हुआ । राजपूत राज्यों की प्रधानता के कारण इसे राजपुताना कहा जाने लगा।
प्रश्न 26 राजस्थान के किस क्षेत्र में जयपुर शहर स्थित है -
(अ) मेवाड़
(ब) मारवाड़
(स) ढूंढाड़
(द) हाड़ौती
व्याख्या :
दुंढाड़ - जयपुर, दौसा, टोंक व अजमेर का भाग
प्रश्न 27 एनला एंड एंटीफिकटीज ऑफ राजस्थान नामक पुस्तक किसने लिखी है -
(अ) विन्सेंट स्मिथ
(ब) जेम्स टॉड
(स) कर्नल जीबी मल्लसन
(द) फिलिप मेसन
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
प्रश्न 28 भारत के लगभग कितनै प्रतिशत क्षेत्रफल में, राजस्थान फैला हुआ है -
(अ) 18.3%
(ब) 10.4%
(स) 22.5%
(द) 16.4%
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 29 कथन: राजस्थान में सबसे पहले सर्यू उदय धौलपुर के सिलाना गांव में होता है।
कारण: धौलपुर राजस्थान के सबसे पूर्व में स्थित है
(अ) कथन सही है और कारण भी सही है
(ब) कथन सही है लेकिन कारण गलत है
(स) कथन गलत है लेकिन कारण सही है
(द) कथन और कारण दोनों गलत है
व्याख्या :
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है। इसलिए राज्स्थान में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।
प्रश्न 30 कर्क रेखा के संबंध में सही कथन है -
अ. कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से गुजरती है
ब. कर्क रेखा डूंगरपुर के चिखली गांव के नजदीक से गुजरती है
स. बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है
(अ) केवल अ सही है
(ब) केवल अ और ब सही है
(स) अ, ब और स सही है
(द) केवल ब और स सही है
व्याख्या :
23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है - 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
page no.(3/12)