Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 11   लूनी का उत्तरी क्षेत्र कहलाता है -
 (अ) थली
 (ब) धरियन
 (स) रोही
 (द) मेजा

उत्तर : थली
व्याख्या :
लूनी का उत्तरी क्षेत्र थली कहलाता है। बीकानेर, पश्चिमी चुरू, तथा अनूपगढ़ का क्षेत्र थली क्षेत्र कहलाता है।

प्रश्न 12   गिरवा पहाड़ियां किस जिले में स्थित हैं -
 (अ) डूंगरपुर
 (ब) सिरोही
 (स) उदयपुर
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

प्रश्न 13   राजस्थान में ‘भोमट’ क्षेत्र संबंधित है -
 (अ) उदयपुर से
 (ब) बांसवाड़ा से
 (स) भीलवाड़ा से
 (द) अलवर से

उत्तर : उदयपुर से
व्याख्या :
डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश ‘भोमट’ कहलाता है। भोमट का पठार उदयपुर-सिरोही जिलों में फैला हुआ है जहाँ भील जनजाति सबसे ज्यादा निवास करती है।

प्रश्न 14   निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -

क्षेत्रस्थानीय नाम
1. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र अ. भौमट
2. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र ब. हाड़ौती
3. आबू पर्वत खण्ड स. बागड़
4. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र द. अर्बूद
1, 2, 3, 4
 (अ) द, स, ब, अ
 (ब) स, अ, द, ब
 (स) स, ब, अ, द
 (द) द, अ, ब, स

उत्तर : स, अ, द, ब
व्याख्या :
डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश भोमट कहलाता है।
कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ हाडौती में सम्मिलित है।
आबू पर्वत की आवासीय बस्ती के उत्तर में अर्बुदा देवी का ऐतिहासिक एवं दर्शनीय मंदिर है जो पर्वत उपत्यकाओं के मध्य एक मनोरम स्थल है।
डुगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र वागड़/बागड़ कहलाता है।

प्रश्न 15   सिरोही जिले में तीव्र ढाल युक्त एवं कटीफटी पहाड़ियों का स्थानीय नाम है -
 (अ) भाकर
 (ब) भोराट
 (स) उपरमाल
 (द) गिरवा

उत्तर : भाकर
व्याख्या :
पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।

प्रश्न 16   राजस्थान में ‘सौ टापुओं का क्षेत्र’ किसे कहते हैं -
 (अ) उदयपुर
 (ब) जालौर
 (स) डूंगरपुर
 (द) बाँसवाड़ा

उत्तर : बाँसवाड़ा
व्याख्या :
बाँसवाड़ा को सौ टापुओं का शहर कहा जाता है।

प्रश्न 17   राजस्थान के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसे प्राचीन काल में ‘यौद्धैय प्रदेश’ कहा जाता था -
 (अ) जालौर
 (ब) गंगानगर
 (स) जोधपुर
 (द) सीकर

उत्तर : गंगानगर
व्याख्या :
राजस्थान के उतरी भाग में योद्धेय नाम का एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला के कारण श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ को योद्धेय प्रदेश के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 18   राजस्थान का पंजाब कहलाता है -
 (अ) मोहनगढ़
 (ब) बालोतरा
 (स) सांचोर
 (द) सिवाणा

उत्तर : सांचोर
व्याख्या :
सांचोर, पांच नदियों से निर्मित मैदान होने के कारण राजस्थान का पंजाब कहलाता है।

प्रश्न 19   देवल/मेवलिया है -
 (अ) डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
 (ब) जैसलमेर व जोधपुर के मध्य का भाग
 (स) बीकानेर व गंगानगर के मध्य का भाग
 (द) चुरू व सीकर के मध्य का भाग

उत्तर : डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
व्याख्या :
डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग देवल/मेवलिया कहलाता है।

प्रश्न 20   निम्न में से कौनसे जिले राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं -
 (अ) अलवर व भरतपुर
 (ब) जयपुर व टोंक
 (स) जैसलमेर व जोधपुर
 (द) बीकानेर व गंगानगर

उत्तर : अलवर व भरतपुर
व्याख्या :
अलवर, खैरथल तिजारा, डीग व भरतपुर का वो क्षेत्र जो हरियाणा की सीमा से लगता है राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.