Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

केंद्र और राजस्थान शिक्षा योजनाएं

प्रश्न 21   ‘समग्र शिक्षा’ के बारे में निम्न में से कौन सा सही नहीं है -
 (अ) यह भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है।
 (ब) इसका उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के सार्वभौमिकरण की समयबद्ध प्राप्ति है।
 (स) इसका लक्ष्य शिक्षा के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देना।
 (द) इसमें केन्द्र व राज्य की वित्त सहभागिता 25: 75 है।

उत्तर : इसमें केन्द्र व राज्य की वित्त सहभागिता 25: 75 है।

प्रश्न 22   उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था में सुधार करने एवं शैक्षिक गुणवत्ता बनाये रखने हेतु कॉलेजों में प्रशासनिक निर्णय लेने की शक्तियों के विकेन्द्रीयकरण की कौनसी योजना 6 अगस्त, 2019 से प्रारंभ की गई है -
 (अ) RACE
 (ब) EXCELLENCE
 (स) SWAYAM
 (द) U-DISE

उत्तर : RACE
व्याख्या :
RACE (Resource Assistance for College with Excellence)

प्रश्न 23   “गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 में अध्ययनरत् ऐसी बालिकाएँ जिनके माता-पिता दोनों अथवा एक का निधन हो गया हो” की सहायता के लिए कौनसी योजना वर्ष 2004-05 से शुरू की गई -
 (अ) मुख्यमंत्री हमारी बेटियां
 (ब) आपकी बेटी
 (स) इन्दिरा प्रियदर्शिनी योजना
 (द) बालिका प्रोत्साहन योजना

उत्तर : आपकी बेटी

प्रश्न 24   बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की स्थापना किस वर्ष की गई -
 (अ) 1998
 (ब) 1995
 (स) 1997
 (द) 2000

उत्तर : 1995

प्रश्न 25   राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75% या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं के आगे अध्ययन हेतु सहायता करने हेतु वर्ष 1998 से कौनसी पुरस्कार योजना प्रारंभ की है -
 (अ) पन्नाधाय पुरस्कार योजना
 (ब) कालीबाई पुरस्कार योजना
 (स) गार्गी पुरस्कार योजना
 (द) पद्माक्षी पुरस्कार योजना

उत्तर : गार्गी पुरस्कार योजना

प्रश्न 26   राजस्थान सरकार द्वारा बालिका प्रोत्साहन (कक्षा 12th के लिए) योजना किस सत्र से शुरू की गई -
 (अ) 2008-09
 (ब) 2018-19
 (स) 2010-11
 (द) 2017-18

उत्तर : 2008-09

प्रश्न 27   केन्द्र सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) एवं शिक्षक शिक्षण कार्यक्रम (TE) को समन्वित कर कौनसा फ्लैगशिप कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है -
 (अ) राष्ट्रीय शिक्षा अभियान
 (ब) समग्र शिक्षा अभियान (SAMSA)
 (स) राष्ट्रीय नवीन शिक्षा अभियान
 (द) राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा अभियान

उत्तर : समग्र शिक्षा अभियान (SAMSA)

प्रश्न 28   समग्र शिक्षा अभियान के परिव्ययों में केन्द्रीय सरकार कितना अंशदान देती है -
 (अ) 60%
 (ब) 40%
 (स) 50%
 (द) 65%

उत्तर : 60%

प्रश्न 29   1 जुलाई, 2019 से राज्य सरकार द्वारा पहला महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल कहाँ शुरू किया गया है -
 (अ) मानसरोवर, जयपुर
 (ब) सरदारपुरा, जोधपुर
 (स) मालवीय नगर, जयपुर
 (द) हिरणमगरी, उदयपुर

उत्तर : मानसरोवर, जयपुर
व्याख्या :
6 जुलाई, 2019 को दूसरा महात्मा गांधी स्कूल चित्तौड़गढ़ में शुरू किया गया।

प्रश्न 30   मीना मंच ने ________ को अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया है।
 (अ) लड़कों
 (ब) लड़कियों
 (स) विद्यार्थियों
 (द) शिक्षको

उत्तर : लड़कियों
व्याख्या :
मीना मंच (Meena Manch) विद्यालयों में बालिकाओं के लिए एक ऐसा मंच है जो उन्हें अपनी बात को खुलकर कहने के अवसर देता है। यह बालिकाओं को षिक्षा से जुड़ने, नियमित विद्यालय आने और लिंग आधारित भेदभावों के प्रति सजग रहने में प्रोत्साहित करता है।

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.