Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2023

प्रश्न 11   हाल ही में (दिसंबर, 2022) मुख्यमंत्री द्वारा कितने शहरों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए 24.87 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है -
 (अ) 2
 (ब) 4
 (स) 5
 (द) 6

उत्तर : 6
व्याख्या :
31 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के क्रम में प्रदेश के 6 चिकित्सा महाविद्यालयों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिये 24 करोड़ 87 लाख 22 हज़ार रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर एवं उदयपुर के चिकित्सा महाविद्यालयों के लिये विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे।

प्रश्न 12   हाल ही में (दिसंबर, 2022) विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों के अध्ययन एवं विश्लेषण के लिये किसकी अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है -
 (अ) खेमराज चौधरी
 (ब) हेमराम चौधरी
 (स) हरीश चौधरी
 (द) कैलाश चौधरी

उत्तर : खेमराज चौधरी
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों के अध्ययन एवं विश्लेषण के लिये गठित खेमराज कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्रश्न 13   वर्तमान में राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कौन है -
 (अ) हेमराम चौधरी
 (ब) प्रताप सिंह खाचरियावास
 (स) गोविंद सिंह डोटासरा
 (द) कैलाश चौधरी

उत्तर : हेमराम चौधरी
व्याख्या :
राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में जयपुर में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पाँचवी बैठक आयोजित हुई, जिसमें आर्द्रभूमि को संरक्षित रखने के लिये अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

प्रश्न 14   हाल ही में (जनवरी, 2023) मुख्यमंत्री ने किस जिले में राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया -
 (अ) जयपुर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) उदयपुर
 (द) टोंक

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के उदयपुर ज़िले के गांधी ग्राउंड में राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रश्न 15   हाल ही में (जनवरी, 2023) शुरू किए गए राजसील (RSEEL) पोर्टल का संबंध है -
 (अ) राजस्थानी लोक कला का विकास
 (ब) युवाओं को नौकरियों के अवसर प्रदान करना
 (स) राजस्थानी भाषा का विकास
 (द) उद्योगों का पंजिकरण

उत्तर : युवाओं को नौकरियों के अवसर प्रदान करना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर मेगा जॉब फेयर के दौरान राजसील (Rajasthan Skill, Employment, Entrepreneurship & Livelihoods) एकल खिड़की पंजीकरण व्यवस्था एवं जॉब प्लेटफॉर्म का लोकार्पण किया है। यह प्लेटफॉर्म सभी प्रकार की नौकरियों के अवसर खोज कर आवेदन करने के लिए 365 दिन 24X7 उपलब्ध रहेगा।

प्रश्न 16   ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांवों की ओर-2022’ के तहत राजस्थान ने सेवा प्रदायगी एवं जन अभियोग निराकरण में संपूर्ण देश में कौनसा स्थान प्राप्त किया है -
 (अ) प्रथम
 (ब) द्वितिय
 (स) तृतिय
 (द) चतुर्थ

उत्तर : प्रथम
व्याख्या :
राजस्थान के जन अभियोग निराकरण विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान ‘सुशासन सप्ताह- प्रशासन गाँवों की ओर- 2022’ के तहत राजस्थान ने दो श्रेणियों- सेवा प्रदायगी (सर्विस डिलीवरी) एवं जन अभियोग निराकरण में संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सेवा प्रदायगी में ज़िला अलवर 16 लाख 45 हज़ार प्रकरण निस्तारित कर प्रथम स्थान पर जबकि जयपुर 14 लाख 53 हज़ार प्रकरण निस्तारित कर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार जन अभियोग निराकरण में ज़िला जयपुर 2लाख 62 हज़ार प्रकरण निस्तारित कर प्रथम स्थान पर, जोधपुर एक लाख 19 हज़ार प्रकरण निस्तारित कर द्वितीय स्थान पर रहा।

प्रश्न 17   किस शहर में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) उदयपुर
 (द) जयपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर राज्य के जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।

प्रश्न 18   निम्न कथनों पर विचार किजिए -
अ. 83वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन जोधपुर में आयोजित किया गया।
ब. अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन 11 वर्षों बाद राजस्थान में हो रहा है।

 (अ) केवल अ सही है
 (ब) केवल ब सही है
 (स) दोनों अ और ब सही है
 (द) दोनों कथन गलत है

उत्तर : केवल ब सही है
व्याख्या :
उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने जयपुर में दो दिन के पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। विधानसभाओं के सचिवों की 59वीं कॉन्फ्रेंस भी यहां आयोजित की गई । अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 83 वां सम्‍मेलन 11 वर्षों के बाद राजस्थान में हो रहा है। इससे पहले यह सम्‍मेलन राज्‍स्‍थान में वर्ष 2011 में हुआ था। डॉ सी.पी. जोशी राजस्थान विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

प्रश्न 19   हाल ही में (जनवरी, 2023) किसके द्वारा लिगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ किया गया -
 (अ) अशोक गहलोत
 (ब) कलराज मिश्र
 (स) पंकज मित्थल
 (द) राजनाथ सिंह

उत्तर : पंकज मित्थल
व्याख्या :
मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज मित्थल ने न्यु हाइकोर्ट बिल्डिंग में राजस्थान के 23 न्यायक्षेत्रों में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ किया। शेष 13 न्यायक्षेत्रों में सिस्टम की प्रक्रिया अभी विचाराधीन है।

प्रश्न 20   हाल ही में (जनवरी, 2023) बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिये विद्युत वितरण निगमों द्वारा कौनसी योजना शुरू की गई है -
 (अ) एटकट योजना
 (ब) एमनेस्टी योजना
 (स) पाॅवरकट योजना
 (द) किपअप योजना

उत्तर : एमनेस्टी योजना
व्याख्या :
राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री भँवर सिंह भाटी ने बताया कि राज्य में कृषि श्रेणी के नियमित व कटे हुए कनेक्शनों व अन्य श्रेणी के कटे हुए कनेक्शनों के उपभोक्ताओं से बिजली की बकाया राशि की वसूली के लिये विद्युत वितरण निगमों द्वारा एमनेस्टी योजना लागू की गई है।

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.