संघ और राज्यों के मध्य संबंध
प्रश्न 11 संघीय शासन में संविधान में संशोधन किसके द्वारा किया जाता है -
(अ) न्यायपालिका द्वारा
(ब) केवल राज्यों द्वारा
(स) केवल केन्द्र द्वारा
(द) राज्यों की सहमति से केन्द्र द्वारा
प्रश्न 12 किस शासन व्यवस्था में सामान्यतः दोहरी नागरिकता पायी जाती है -
(अ) एकात्मक शासन
(ब) संघात्मक शासन
(स) संसदात्मक शासन
(द) अध्यक्षात्मक शासन
व्याख्या :
संघीय शासन में दोहरी नागरिकता की विशेषता है। संघीय शासन में, शक्ति केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच विभाजित होती है। संघीय राज्यों में, एक व्यक्ति न केवल देश का नागरिक होता है, बल्कि उस विशेष राज्य का भी होता है जहां वह पैदा हुआ है या जहां का है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड जैसे देश दोहरी नागरिकता को मंजूरी देते हैं। दोहरी नागरिकता का अर्थ है कि एक व्यक्ति को कानूनी रूप से एक ही समय में दो या दो से अधिक देशों के नागरिक के रूप में स्वीकार किया जाता है। भारत में दोहरी नागरिकता की व्यवस्था नहीं है।
प्रश्न 13 संघात्मक शासन में राष्ट्रीय महत्व के विषय किसको सौंपे जाते है -
(अ) राष्ट्रपति को
(ब) केन्द्रीय सरकार को
(स) संघीय इकाईयों को
(द) उक्त सभी को
प्रश्न 14 भारतीय संविधान में समवर्ती सूची का विचार किस देश के संविधान से ग्रहण किया है :
(अ) अमेरिका
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) कनाडा
(द) स्विट्जरलैण्ड
प्रश्न 15 संघवाद है :
(अ) असीमित सरकार का सिद्धान्त
(ब) सीमित सरकार का सिद्धान्त
(स) सीमित और असीमित सरकार के मध्य सामंजस्य का सिद्धान्त
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 16 निम्न में से कौन-सी विशेषता संघात्मक व्यवस्था की नहीं है:
(अ) संसद की सर्वोच्चता
(ब) शक्तियों का बंटवारा
(स) स्वतंत्र एवं सर्वोच्च न्यायालय
(द) लिखित और कठोर संविधान
प्रश्न 17 भारत के किस राज्य को अनु. 370 के अन्तर्गत विशेष संवैधानिक दर्जा दिया गया था -
(अ) त्रिपुरा
(ब) आसाम
(स) सिक्किम
(द) जम्मू-कश्मीर
प्रश्न 18 भारतीय संविधान में ‘शिक्षा’ किस सूची का विषय है -
(अ) संघ सूची
(ब) राज्य सूची
(स) समवर्ती सूची
(द) अवशिष्ट सूची
प्रश्न 19 भारत के संविधान के अनुसार, निम्न में से कौन-सा विषय राज्य सूची में सूचीबद्ध नहीं है -
(अ) एयरवेज और बंदरगाह
(ब) शराब
(स) सार्वजनिक स्वास्थ्य
(द) व्यापार और वाणिज्य
प्रश्न 20 निम्नलिखित में से कौनसी विशेषताएँ भारतीय संविधान की संघीय विशेषताएँ नहीं हैं -
(अ) संविधान की सर्वोच्चता
(ब) अखिल भारतीय सेवाएँ
(स) एकल नागरिकता
(द) स्वतंत्र न्यायपालिका
कौनसा कूट सत्य है -
(अ) अ, ब, स
(ब) ब, स
(स) स, द
(द) अ, ब, स, द
व्याख्या :
सरकार की संघीय प्रणाली की विशेषताएं इस प्रकार हैं:
दो सरकार (केंद्र के साथ-साथ राज्य या प्रांत में)
शक्ति का विभाजन
लिखित संविधान
संविधान की सर्वोच्चता
संविधान की कठोरता
स्वतंत्र न्यायपालिका
द्विसदन
page no.(2/3)