राजस्थान एक परिचय
प्रश्न 11 निम्न में से कौन सा राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है -
(अ) 23°03′ उत्तर एवं 30° 12′ उत्तर
(ब) 23°03′ उत्तर एवं 30° 12′ दक्षिण
(स) 23°30′ उत्तर एवं 30° 21′ उत्तर
(द) 23° 30′ दक्षिण एवं 30° 12′ दक्षिण
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
प्रश्न 12 किस जिले में जून माह में सूर्य की किरणें सीधी / लम्बवत् पड़ती है -
(अ) भीलवाड़ा
(ब) बांसवाड़ा
(स) पाली
(द) जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है।
प्रश्न 13 राजस्थान के पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण विस्तार में अंतर है -
(अ) 48 कि.मी.
(ब) 43 कि.मी.
(स) 62 कि.मी.
(द) 58 कि.मी.
व्याख्या :
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है।
प्रश्न 14 राजस्थान का उत्तर-दक्षिण विस्तार है –
(अ) 826 किमी
(ब) 869 किमी
(स) 970 किमी
(द) 1070 किमी
व्याख्या :
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है।
प्रश्न 15 कर्क रेखा जिन जिलों से होकर गुजरती है, वे हैं -
(अ) बांसवाड़ा-डूंगरपुर
(ब) जैसलमेर-जोधपुर
(स) जालौर-बाड़मेर
(द) जोधपुर-भरतपुर
व्याख्या :
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
प्रश्न 16 विश्व में, राजस्थान किस गोलार्द्ध में स्थित है -
(अ) उत्तर - पश्चिमी गोलार्द्ध
(ब) उत्तर - पूर्वी गोलार्द्ध
(स) दक्षिण - पूर्वी गोलार्द्ध
(द) दक्षिण - पश्चिम गोलार्द्ध
व्याख्या :
राजस्थान उत्तर - पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
प्रश्न 17 राजस्थान के बारे में कौन-सा कथन सत्य है -
(अ) इसका आधार विषमकोण चतुर्भुज के समान है।
(ब) इसका उत्तर से दक्षिण विस्तार 869 कि.मी. है
(स) इसकी स्थलीय सीमा 6920 कि.मी. है
(द) इसका क्षेत्रफल 3,42,329 वर्ग कि.मी. है
व्याख्या :
राजस्थान की आकृति सबसे पहले विषम कोणीय चतुर्भुज(या पतंग) विद्वान टी. एच. हेण्डले ने बतायी थी। उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 18 राजस्थान के उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चि विस्तार में अन्तर है -
(अ) 41 किलोमीटर
(ब) 42 किलोमीटर
(स) 40 किलोमीटर
(द) 43 किलोमीटर
व्याख्या :
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है।
प्रश्न 19 राजस्थान राज्य का अक्षांशीय विस्तार है-
(अ) 23º 3’ दक्षिण से 30º 12’ दक्षिण
(ब) 23º 3’ उत्तर से 30º 12’ उत्तर
(स) 23º 3’ उत्तर से 30º 12’ दक्षिण
(द) 30º 12’ दक्षिण से 23º 3’ दक्षिण
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
प्रश्न 20 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -
कूट - अ, ब, स दक्षेत्र स्थानीय नाम अ. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र 1. भौमट ब. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र 2. हाड़ौती स. आबू पर्वत खण्ड 3. वागड़ द. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र 4. अर्बूद
(अ) 4, 3, 2, 1
(ब) 3, 1, 4, 2
(स) 3, 2, 1, 4
(द) 4, 1, 2, 3
व्याख्या :
भोमटः- डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश।
हाडौती - कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
वागड़ - डंूगरपुर, बांसवाडा
राजस्थान के अर्बुदा पर्वत (आबू पर्वत) की चोटी गुरु शिखर का नाम दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है।
page no.(2/12)