Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2023 Current Affairs

प्रश्न 11   कौन सा शहर ‘कावेरी 2.0’ वेब-आधारित संपत्ति पंजीकरण एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रहा है -
 (अ) सुरत
 (ब) मुंबई
 (स) भुबनेश्वर
 (द) बेंगलुरु

उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
‘कावेरी 2.0’ वेब-आधारित संपत्ति पंजीकरण एप्लिकेशन राजस्व विभाग द्वारा बेंगलुरु के सभी 43 उप-पंजीयक कार्यालयों में लांच किया जाएगा।

प्रश्न 12   हाल ही में (मई 2023 में) किस देश ने अपना स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट ‘नूरी’ लॉन्च किया -
 (अ) इजरायल
 (ब) फ्रांस
 (स) उत्तर कोरिया
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
दक्षिण कोरिया ने हाल ही में अपना स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट नूरी लॉन्च किया। इसने सफलतापूर्वक एक वाणिज्यिक-श्रेणी के उपग्रह को कक्षा में पहुँचाया। दक्षिण कोरिया की अंतरिक्ष एजेंसी कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (KARI) के अनुसार इस रॉकेट ने सफलतापूर्वक अपने सभी पेलोड को उनकी निर्दिष्ट कक्षाओं में तैनात कर दिया है।

प्रश्न 13   ‘REWARD Program’ को भारत में किस संस्था द्वारा सहायता प्रदान की जाती है?
 (अ) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
 (ब) संयुक्त राष्ट्र
 (स) विश्व व्यापार संगठन
 (द) विश्व बैंक

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
Rejuvenating Watersheds for Agricultural Resilience through Innovative Development (REWARD) कार्यक्रम विश्व बैंक की सहायता से की गई एक पहल है जिसे 2021 से 2026 तक लागू किया जा रहा है। इसके कार्यान्वयन की हाल ही में सचिव, भूमि संसाधन विभाग और विश्व बैंक की टीम द्वारा समीक्षा की गई थी।

प्रश्न 14   हाल ही में (मई 2023 में) खबरों में रही ‘अटल भूजल योजना’ (Atal Bhujal Yojana) किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लागू की जाती है -
 (अ) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
 (ब) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
 (स) जनजातीय कार्य मंत्रालय
 (द) जल शक्ति मंत्रालय

उत्तर : जल शक्ति मंत्रालय
व्याख्या :
अटल भूजल योजना (अटल जल), एक केंद्रीय क्षेत्र की जल संरक्षण योजना, 2025 की समाप्ति तिथि के बाद अतिरिक्त दो वर्षों तक जारी रहेगी। इसे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य चिन्हित राज्यों गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनिंदा जल संकट क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना है।

प्रश्न 15   किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023’ का अनावरण किया?
 (अ) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
 (ब) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
 (स) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
 (द) जनजातीय कार्य मंत्रालय

उत्तर : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
व्याख्या :
राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 का हाल ही में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा अनावरण किया गया। उन्होंने सामान्य सुविधाओं के लिए चिकित्सा उपकरणों के क्लस्टर के लिए सहायता के साथ-साथ चिकित्सा उपकरणों के लिए निर्यात संवर्धन परिषद का भी शुभारंभ किया।

प्रश्न 16   XPoSat, भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो किस संस्था के साथ मिलकर बना रहा है -
 (अ) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
 (ब) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
 (स) तेल और प्राकृतिक गैस निगम
 (द) रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट

उत्तर : रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट
व्याख्या :
XPoSat (X-Ray Polarimeter Satellite) भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन है। इसे इसरो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा बनाया जा रहा है। इसरो के अनुसार, “XPoSat चरम स्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिकी का अध्ययन करेगा” और दो पेलोड ले जाएगा। चरम स्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिकी का अध्ययन करने वाला यह दुनिया का केवल दूसरा ध्रुवीयमिति मिशन (polarimetry mission) है।

प्रश्न 17   कौन सा बैंक हाल ही में (मई 2023 में) वित्तीय वर्ष 23 के दौरान शुद्ध गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) प्रबंधन में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है -
 (अ) कोटक महिंद्रा बैंक
 (ब) बैंक ऑफ बड़ौदा
 (स) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
 (द) एचडीएफसी बैंक

उत्तर : बैंक ऑफ महाराष्ट्र
व्याख्या :
पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 0.25% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) अनुपात को प्राप्त करते हुए खराब ऋणों के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में मान्यता दी गई है।

प्रश्न 18   हाल ही में (मई 2023 में) किसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के लेखा परीक्षक (एक्सटर्नल) के रूप में फिर से चुना गया है -
 (अ) पी के मिश्रा
 (ब) मुकुल रोहतगी
 (स) गिरीश चंद्र मुर्मू
 (द) अरविंद पनगढ़िया

उत्तर : गिरीश चंद्र मुर्मू
व्याख्या :
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा। श्री मुर्मू 2019 से इस पद पर हैं। जेनेवा में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा की 76वीं बैठक में पहले दौर के मतदान में एक सौ 56 के मुकाबले एक सौ 14 वोटों के जबरदस्‍त बहुमत से श्री मुर्मू को चुना गया।

प्रश्न 19   हाल ही में (मई 2023 में) महाराष्ट्र सरकार ने किसे ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया है -
 (अ) सचिन तेंदुलकर
 (ब) सुनील गावस्कर
 (स) एम एस धोनी
 (द) विराट कोहली

उत्तर : सचिन तेंदुलकर
व्याख्या :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किये है। जिसके तहत उन्हें ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया गया है। अगले पांच वर्षों के लिए वह अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे।

प्रश्न 20   हाल ही में (मई 2023 में) केंद्र सरकार ने किसे यूको बैंक का एमडी व सीईओ नियुक्त किया है -
 (अ) अजय भल्ला
 (ब) अश्वनी कुमार
 (स) विवेक त्यागी
 (द) अजय सिन्हा

उत्तर : अश्वनी कुमार
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने अश्वनी कुमार को यूको बैंक का एमडी व सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले अश्वनी इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक थे।

page no.(2/52)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.