Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2023 Current Affairs

प्रश्न 11   हाल ही में (सितंबर 2023 में) सितंबर 2023 में चैनालिसिस द्वारा जारी 2023 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है -
 (अ) भारत
 (ब) जापान
 (स) वियतनाम
 (द) संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर : भारत
व्याख्या :
क्रिप्टो-विश्लेषण फर्म चैनालिसिस द्वारा जारी 2023 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स के अनुसार, भारत 154 देशों के बीच 1.0 के स्कोर के साथ सूचकांक (रैंक 1) में शीर्ष पर है। इससे पहले, 2022 सूचकांक में भारत चौथे स्थान पर था।

प्रश्न 12   विश्व हृदय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 27 सितंबर
 (ब) 28 सितंबर
 (स) 29 सितंबर
 (द) 30 सितंबर

उत्तर : 29 सितंबर
व्याख्या :
हर साल 29 सितंबर को, दुनिया भर के लोग विश्व हृदय दिवस मनाने के लिए एक साथ आते हैं। 2023 में, थीम “Use Heart, Know Heart” दिन के महत्व और हृदय ज्ञान के महत्व को व्यक्त करने के लिए इमोजी के उपयोग पर जोर देता है।

प्रश्न 13   भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन को किस बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी है -
 (अ) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
 (ब) येस बैंक
 (स) फेडरल बैंक
 (द) यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया

उत्तर : फेडरल बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) को फेडरल बैंक में 9.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। फेडरल बैंक लिमिटेड एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है जिसका मुख्यालय कोच्चि, केरल में है।

प्रश्न 14   एशियाई खेलों में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय कौन बनी है -
 (अ) मौमा दास
 (ब) नेहा अग्रवाल
 (स) अदिति सिन्हा
 (द) मनिका बत्रा

उत्तर : मनिका बत्रा
व्याख्या :
भारत की टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा एशियाई खेलों में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गयी है। टेनिस में भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी को पुरुष डबल्‍स का रजत पदक मिला। स्‍क्‍वॉश में जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्‍ना और अनहत सिंह की टीम ने कांस्‍य पदक जीता। महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में भारत की किरण बालियान को कांस्य पदक मिला है। किरण ने 17 दशमलव तीन-छह मीटर तक गोला फेक कर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रश्न 15   एशियम गेम्स 2023 में निशानेबाजी के किस इवेंट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता -
 (अ) 50 मीटर एयर रायफल
 (ब) 10 मीटर एयर पिस्टल
 (स) 25 मीटर एयर पिस्टल
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 50 मीटर एयर रायफल
व्याख्या :
चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत ने छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण सहित आठ पदक जीते। भारतीय निशानेबाजों ने छठे दिन कुल पांच पदक जीते। इसके साथ ही भारत के निशानेबाजी में कुल 18 पदक हो गए हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन स्पर्धा में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश और अखिल श्‍योरण की टीम ने स्‍वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में पलक गुलिया ने स्‍वर्ण और ईशा सिंह ने रजत पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत की पलक गुलिया, र्इशा सिंह और दिव्‍या सुब्‍बाराजू थडिगोल ने रजत पदक जीता। 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रजत पदक हासिल किया।

प्रश्न 16   बिहार राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व किस जिले में स्थापित किया जायेगा -
 (अ) आरा
 (ब) पश्चिम चंपारण
 (स) कैमूर
 (द) पूर्वी चंपारण

उत्तर : कैमूर
व्याख्या :
पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के बाद, बिहार को वर्ष के अंत या 2024 की शुरुआत तक कैमूर जिले (कैमूर वन्यजीव अभयारण्य) में दूसरा बाघ रिजर्व मिलने वाला है। वर्तमान में राज्य में बाघों की कुल संख्या 54 है। राष्ट्रीय बाघ रिजर्व संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है जो कैमूर और रोहतास जिलों में फैला है। इसकी स्थापना 1979 में की गयी थी।

प्रश्न 17   हाल ही में (सितंबर 2023 में) एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे -
 (अ) खेल
 (ब) चिकित्सा
 (स) पत्रकारिता
 (द) कृषि

उत्तर : कृषि
व्याख्या :
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में प्रख्‍यात एम.एस.स्‍वामीनाथन का चेन्‍नई में उनके निवास पर निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। स्‍वामीनाथन ने अपनी नीतियों के जरिये सामाजिक क्रांति लाकर 1960 के दशक में भारत को अकाल जैसी स्थिति से बचाया। उन्‍होंने एम.एस.स्‍वामीनाथन अनुसंधान प्रतिष्‍ठान की स्‍थापना की और उच्‍च उत्‍पादकता वाले गेहूं के बीज विकसित किये जिनसे भारत में हरित क्रांति आयी। वे 1972 से 1980 के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक और 1982 से 1988 के बीच अंतर्राष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संगठन के महानिदेशक रहे। 1986 में उन्‍हें अल्‍बर्ट आइं‍स्‍टीन विश्‍व विज्ञान पुरस्‍कार, 1991 में टाइटलर पर्यावरण उपलब्धि पुरस्‍कार और 2000 में अंतर्राष्‍ट्रीय भूगोल संघ का पदक प्रदान किया गया। उन्‍हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्‍मानित किया गया। उन्हें 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 18   हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने अपने 7वें टाइगर रिजर्व, जिसका नाम वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व है, का अनावरण किया है -
 (अ) पश्चिम बंगाल
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) ओडिशा
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्य प्रदेश राज्य सरकार (एमपी) ने अपने 7वें टाइगर रिजर्व वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का अनावरण किया है, जो एमपी के सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में 2,339 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्न 19   एशियन गेम 2023 में महिला वुशू 60 किग्रा वर्ग में किस भारतीय ने रजत पदक जीता -
 (अ) आंचल सिंह
 (ब) मनु भाकर
 (स) रोशिबिना देवी
 (द) आकृति सिन्हा

उत्तर : रोशिबिना देवी
व्याख्या :
चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। वूशु में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। फाइनल में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई से हार का सामना करना पडा है। घुड़सवारी में भारत के अनुश ने कांस्य पदक जीत लिया है।

प्रश्न 20   ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक ___ है -
 (अ) 31वीं
 (ब) 40वीं
 (स) 54वीं
 (द) 62वीं

उत्तर : 40वीं
व्याख्या :
भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक में चालीसवां स्‍थान बरकरार रखा है। नीति आयोग ने बताया कि वैश्विक नवाचार सूचकांक में शामिल 132 देशों की अर्थव्‍यवस्‍था में भारत का 40वां स्‍थान बरकरार है। 2023 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में स्विट्जरलैंड लगातार 13वें साल पहले स्थान पर रहा।

page no.(2/55)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.