Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में वन

प्रश्न 11   राजस्थान स्टेट इनवायरमेन्ट पॉलिसी सर्वप्रथम किस वर्ष लागू की गई थी -
 (अ) 2011
 (ब) 2016
 (स) 2010
 (द) 2014

उत्तर : 2010
व्याख्या :
राजस्थान राज्य पर्यावरण नीति (एसईपी) 2010 में घोषित की गई थी।

प्रश्न 12   वन विभाग, राजस्थान के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2022 के अनुसार, निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह में 2019-2021 के बीच अधिकतम दर (% में) से वन का विनाश हुआ -
 (अ) सिरोही तथा जालौर
 (ब) करौली तथा भरतपुर
 (स) सिरोही तथा भरतपुर
 (द) जालौर तथा करौली

उत्तर : जालौर तथा करौली
व्याख्या :
सर्वाधिक कमी वाले जिले जालौर (32.46 वर्ग किमी), करौली (26.16 वर्ग किमी)

प्रश्न 13   वन विभाग, राजस्थान के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2022-23 के अनुसार, उन जिलों के समूह का चयन कीजिए जहाँ 2021 के आकलन के अनुसार वनावरण उनके भौगोलिक क्षेत्र के 10% से अधिक हो -
 (अ) सीकर, जालौर, झालावाड़
 (ब) राजसमन्द, करौली, धौलपुर
 (स) बाँसवाड़ा, भरतपुर, दौसा
 (द) पाली, भीलवाड़ा, अजमेर

उत्तर : राजसमन्द, करौली, धौलपुर
व्याख्या :
राजसमन्द : 11.10% , करौली : 15.28%, धौलपुर : 13.82%, सीकर : 2.61%, जालौर : 2.21%, झालावाड़ : 7.02%, बाँसवाड़ा : 5.94%

प्रश्न 14   वन विभाग की 2021-22 की प्रशासनिक के रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान का 31-03-2022 को कुल वन क्षेत्र था -
 (अ) 32,845.30 वर्ग कि.मी.
 (ब) 32,864.62 वर्ग कि.मी.
 (स) 32,737.34 वर्ग कि.मी.
 (द) 32,842.50 वर्ग कि.मी.

उत्तर : 32,864.62 वर्ग कि.मी.
व्याख्या :
वन विभाग की प्रशासनिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार राजस्थान में कुल वन क्षेत्र 32,864.62 वर्ग कि.मी. है।

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से राजस्थान में किस प्रकार के वन सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं -
 (अ) मिश्रित पतझड़ी वन
 (ब) उष्णकटिबंधीय काँटेदार वन
 (स) शुष्कं सागवान वन
 (द) खैर वन

उत्तर : शुष्कं सागवान वन

प्रश्न 16   किस प्रकार के वन केवल माउंट आबू पर्वतीय क्षेत्र में पाए जाते हैं जो राजस्थान के कुल वन क्षेत्र के 0.5% से कम को कवर करता है -
 (अ) उपोष्ण पर्वतीय वन
 (ब) अल्पाइन वन
 (स) उष्णकटिबंधीय काँटेदार वन
 (द) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन

उत्तर : उपोष्ण पर्वतीय वन

प्रश्न 17   निम्नलिखित जिलों में से किन जिलों में शुष्क सागवान वन पाये जाते हैं -
 (अ) पाली एवं जालौर जिले
 (ब) सीकर एवं झुन्झुनूं जिले
 (स) चुरू एवं बीकानेर जिले
 (द) डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा जिले

उत्तर : डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा जिले

प्रश्न 18   शुष्क सागवन वन के लिये सबसे उपयुक्त जिला है :
 (अ) श्रीगंगानगर
 (ब) जालौर
 (स) बाँसवाड़ा
 (द) भरतपुर

उत्तर : बाँसवाड़ा

प्रश्न 19   आई एस एफ आर (ISFR) 2021 के अनुसार राजस्थान में वन का कुल कार्बन स्टॉक है :
 (अ) 82.77 मिलियन टन
 (ब) 91.58 मिलियन टन
 (स) 141.58 मिलियन टन
 (द) 110.77 मिलियन टन

उत्तर : 110.77 मिलियन टन

प्रश्न 20   वन विभाग, राजस्थान के “प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22” ( 2021 के आंकलन ) के अनुसार निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह में वनावरण का प्रतिशत सर्वाधिक है -
 (अ) प्रतापगढ़ तथा करौली
 (ब) उदयपुर तथा प्रतापगढ़
 (स) बाँसवाड़ा तथा डूंगरपुर
 (द) डूंगरपुर तथा कोटा

उत्तर : उदयपुर तथा प्रतापगढ़

page no.(2/25)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.