Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

तत्सम और तद्भव शब्द

प्रश्न 21   निम्न में से तत्सम शब्द है -
 (अ) कुआं
 (ब) कूप
 (स) कुप
 (द) कूपा

उत्तर : कूप

प्रश्न 22   निम्न में से तत्सम शब्द है -
 (अ) कैंची
 (ब) कतरी
 (स) कर्तरी
 (द) कर्तरि

उत्तर : कर्तरी

प्रश्न 23   किस वाक्य में कोई विदेशी शब्द नहीं है -
 (अ) घंटा बजा तब तक मैं स्कूल पहुंच चुका था।
 (ब) कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।
 (स) मेरी बस-यात्रा बहुत सुविधाजनक रही।
 (द) उसे रेल्वे स्टेशन पहुंचने में आधा घंटा लगा।

उत्तर : कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।

प्रश्न 24   इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द ‘तत्सम’ हैं -
 (अ) प्रगट, निष्ठुर, पथिक
 (ब) प्रीति, गीत, मीत
 (स) संकट, शकट, सहज
 (द) पुस्तक, मस्तक, लोग

उत्तर : संकट, शकट, सहज

प्रश्न 25   इनमें कौनसा शब्द ‘तद्भव’ नहीं है -
 (अ) गेह
 (ब) देह
 (स) धूल
 (द) फूल

उत्तर : देह

प्रश्न 26   निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी मूल का नहीं है -
 (अ) कायल
 (ब) चाय
 (स) तम्बाकू
 (द) विज्ञापन

उत्तर : विज्ञापन

प्रश्न 27   इनमें से कौनसा शब्द ‘तत्सम’ नहीं है -
 (अ) सूक्ति
 (ब) पंक्ति
 (स) शीत
 (द) रीत

उत्तर : रीत

प्रश्न 28   इनमें ‘तद्भव’ शब्द है -
 (अ) बजरंग
 (ब) सुरंग
 (स) पक्वान्न
 (द) मिष्टान्न

उत्तर : बजरंग

प्रश्न 29   इनमें कौन सा शब्द ‘तत्सम’ है ?
 (अ) माथा
 (ब) गाथा
 (स) हाथ
 (द) साथ

उत्तर : गाथा

प्रश्न 30   इनमें कौन सा शब्द ‘तत्सम’ नहीं है ?
 (अ) पुस्तक
 (ब) ग्राहक
 (स) निकट
 (द) प्रगट

उत्तर : प्रगट

page no.(3/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.