धातु एवं अधातु
प्रश्न 21 ग्रेफाइट में विभिन्न परतें एक साथ आयोजित रहती हैं –
(अ) सहसंयोजक बंध से
(ब) आयनिक बंध से
(स) दुर्बल वान डर वाल्स बल से
(द) धात्विक बंध से
प्रश्न 22 असत्य कथन को छांटिए –
(अ) ग्रेफाइट में विस्थानीकृत इलेक्ट्रॉन होते हैं ।
(ब) ग्रेफाइट को एक स्नेहक के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।
(स) ग्रेफाइट विद्युत प्रवाहित नहीं करता है।
(द) ग्रेफाइट की परतीय संरचना होती है।
प्रश्न 23 प्रकृति में निम्न में से कौन सी धातु मुक्त अवस्था में मिलती है -
(अ) लोहा
(ब) सोना
(स) पीतल
(द) ताम्बा
प्रश्न 24 डायमंड है –
(अ) कार्बन का अपररूप
(ब) कार्बन का समावयवी
(स) कार्बन का समस्थानिक
(द) कार्बन का समआयतनिक
प्रश्न 25 ऐसी प्रक्रिया जिसमें कार्बोनेट अयस्क को धातु ऑक्साइड में बदलने के लिए वायु की सीमित उपस्थिति में दृढ़ता से गर्म किया जाता है, कहलाती है -
(अ) भर्जन
(ब) अपचयन
(स) निस्तापन
(द) प्रगलन
प्रश्न 26 निम्नलिखित में से कौन सा अधात्विक गुण प्रदर्शित करता है -
(अ) Mo
(ब) Al
(स) Be
(द) grey Sn
प्रश्न 27 कार्बन का कौनसा अपरूप जियोडेसिक गुंबद जैसा स्वरूप रखता है -
(अ) कार्बन नैनोट्यूब
(ब) ग्रेफाइट
(स) हीरा
(द) फुलेरीन
प्रश्न 28 Li और Mg के बीच समानता की वजह है -
(अ) उनके हाइड्राक्साइडों की अघुलनशीलता
(ब) समान आयनिक विभव
(स) उच्च विद्युत धनात्मक प्रकृति
(द) उनके आयन के आवेश में समानता
प्रश्न 29 प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र है -
(अ) CaSO₄ . 1/3H₂O
(ब) CaSO₄ . 2H₂O 1
(स) CaSO₄ . 1/2 H₂O
(द) CaSO₄ . 1/4H₂O
प्रश्न 30 निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक बहुलक नहीं है -
(अ) रेयॉन
(ब) सेलुलोज़
(स) आर एन ए
(द) स्टार्च
page no.(3/18)