Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्रकाश

प्रश्न 31   वह दृष्टि दोष जो आंख की कार्निया की वक्रता के क्षैतिज तथा उध्र्वाधर तलों में भिन्न होने के कारण उत्पन्न होता है, कहलाता है -
 (अ) दीर्घ दृष्टि
 (ब) निकट दृष्टि
 (स) जरा दूरदृष्टि
 (द) एस्टिगमेटिज्म

उत्तर : एस्टिगमेटिज्म

प्रश्न 32   परावर्तन का नियम, ‘आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है’, प्रकाश की एक किरण के परावर्तन के लिये सही है -
 (अ) केवल समतल सतह के लिए
 (ब) केवल अवतल सतह के लिये
 (स) केवल उत्तल सतह के लिये
 (द) ये सभी

उत्तर : ये सभी

प्रश्न 33   एक लैन्स वायु (µ=1) में अपसारी लैन्स एवं पानी (µ=1.3) में अभिसारी लैन्स के समान व्यवहार करता है। लैन्स के पदार्थ का अपवर्तनांक (µ) है -
 (अ) 1.0<µ<1.3
 (ब) µ>1.3
 (स) µ<1.0
 (द) µ=(1.0+1.3)/2

उत्तर : 1.0<µ<1.3

प्रश्न 34   एक व्यक्ति की लम्बाई छः फीट है। उसे अपना पूरा प्रतिबिम्ब दर्पण में देखने के लिए एक ऊध्र्व दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई है -
 (अ) 6 फीट
 (ब) 4.5 फीट
 (स) 7.5 फीट
 (द) 3 फीट

उत्तर : 3 फीट

प्रश्न 35   एक प्रिज्म में निम्नलिखित में से कौनसा रंग सबसे अधिक विचलित होता है -
 (अ) पीला
 (ब) नीला
 (स) हरा
 (द) नारंगी

उत्तर : नीला

प्रश्न 36   प्रकाश की एक किरण परावर्ती समतल सतह पर सतह के साथ 56° के कोण पर आपतित होती है। परावर्तन कोण का मान होगा -
 (अ) 34°
 (ब) 56°
 (स) 68°
 (द) 90°

उत्तर : 34°

प्रश्न 37   एक वस्तु पहले एक लैन्स से 24 सेमी की दूरी पर, और इसके उपरान्त लैन्स से 16 सेमी पर रखी जाती है। दोनों ही स्थितियों में वस्तु के प्रतिबिम्ब का आवर्धन समान है। लैन्स की फोकस दूरी है -
 (अ) 22 सेमी
 (ब) 18 सेमी
 (स) 20 सेमी
 (द) 8 सेमी

उत्तर : 20 सेमी

प्रश्न 38   किस रंग के प्रकाश की चाल कांच में न्यूनतम होती है -
 (अ) लाल
 (ब) बैंगनी
 (स) हरा
 (द) नारंगी

उत्तर : बैंगनी

प्रश्न 39   जब हम समतल दर्पण में देखते हैं तो हमें अपने चेहरे का प्रतिबिम्ब दिखाई पड़ता है। इसका कारण है -
 (अ) अपवर्तन
 (ब) विवर्तन
 (स) ध्रुवण
 (द) परावर्तन

उत्तर : परावर्तन

प्रश्न 40   लेंस की क्षमता का SI मात्रक है -
 (अ) डायोप्टर
 (ब) हाॅर्स पावर
 (स) मीटर
 (द) वाॅट

उत्तर : डायोप्टर

page no.(4/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.