Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुहावरे

प्रश्न 31   ‘अन्धा होना’ मुहावरे का अभिप्राय है -
 (अ) आंखों से दिखाई न देना
 (ब) आंख से काना
 (स) विवेक भ्रष्ट होना
 (द) जहां धांधली का बोलबाला हो

उत्तर : विवेक भ्रष्ट होना

प्रश्न 32   ‘चिराग तले अन्धेरा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
 (अ) अपनी बुराई नहीं दीखना।
 (ब) काम न जानना और बहाने बनाना।
 (स) न कारण होगा न कार्य होगा।
 (द) परिश्रम का फल अन्धेरे से उजाला लाता है।

उत्तर : अपनी बुराई नहीं दीखना।

प्रश्न 33   ‘निन्यान्वें के फेर में पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
 (अ) धन जोड़ने में लगे रहना
 (ब) मूर्खता के कार्य कर बैठना
 (स) किसी चक्कर में पड़ जाना
 (द) परिवार के झंझटों में फंसे रहना

उत्तर : धन जोड़ने में लगे रहना

प्रश्न 34   ‘सीधी उंगली से घी नहीं निकलता’ लोकोक्ति का भावार्थ है -
 (अ) उंगली टेढ़ी करके घी निकालना चाहिए
 (ब) कभी उंगली से घी नहीं निकालना चाहिए
 (स) बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता
 (द) घी हमेशा चम्मच से ही निकालना चाहिए

उत्तर : बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता

प्रश्न 35   ‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है -
 (अ) कपड़े की सिलाई खुल जाना
 (ब) बर्तन की कलई उतर जाना
 (स) रहस्य प्रकट हो जाना
 (द) कली का खिल कर फूल बन जाना

उत्तर : रहस्य प्रकट हो जाना

प्रश्न 36   किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है -
 (अ) पेट पर लात मारना - बरी तरह पीटना
 (ब) पहाड़ टूटना - अतिवृष्टि होना
 (स) बगलें झांकना - इधर-उधर देख कर चलना
 (द) नाक का बाल होना - अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।

उत्तर : नाक का बाल होना - अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।

प्रश्न 37   किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है -
 (अ) अंगारे उगलना - बहुत कठोर बातें कहना
 (ब) अल्लाह को प्यारा होना - ईश्वर का प्रिय भक्त होना
 (स) भंडा फूटना - रहस्य प्रकट हो जाना
 (द) आंखे तरेरना - क्रोध से देखना

उत्तर : अल्लाह को प्यारा होना - ईश्वर का प्रिय भक्त होना

प्रश्न 38   इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है -
 (अ) मन चंगा तो कठौती में गंगा - यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है
 (ब) आ बैल मुझे मार - जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
 (स) काला अक्षर भैंस बराबर - बिलकुल अनपढ़
 (द) आंख के अंधे, नाम नयनसुख - दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए

उत्तर : आंख के अंधे, नाम नयनसुख - दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए

प्रश्न 39   मुहावरे के भावार्थ की दृष्टि से कौनसा विकल्प सही नहीं है -
 (अ) बाल की खाल निकालना - बहुत परिश्रम करना
 (ब) कलेजा ठंडा होना - शांति या संतोष प्राप्त होना
 (स) कमर कसना - अच्छी तरह तैयार होना
 (द) फटेहाल होना - बहुत गरीब होना

उत्तर : बाल की खाल निकालना - बहुत परिश्रम करना

प्रश्न 40   ‘दाल मेें कुछ काला होना’ - मुहावरे का भावार्थ है -
 (अ) दाल जल जाना
 (ब) दाल में कुछ गिर जाना
 (स) दाल का छौंक जल जाना
 (द) आशंका या संदेह होना

उत्तर : आशंका या संदेह होना

page no.(4/22)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.