भारत की नदियाँ
- प्रश्न 1 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिये :
कूट :सूची-I (सहायक-नदी) सूची-II (नदी) A. राप्ती i. ब्रह्मपुत्र B. तिस्त ii. नर्मदा C. हिरण iii. गोदावरी D. पूर्णा iv. घाघरा
A B C D
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024 -
- (अ) iv ii iii i
- (ब) i ii iii iv
- (स) iii i iv ii
- (द) iv i ii iii
उत्तर : iv i ii iii
व्याख्या :
राप्ती - घाघरा
तिस्त - ब्रह्मपुत्र
हिरण - नर्मदा
पूर्णा - गोदावरी
- प्रश्न 2 प्रायद्वीपीय प्रदेश/क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है:
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) गोदावरी
- (ब) कृष्णा
- (स) नर्मदा
- (द) महानदी
उत्तर : गोदावरी
व्याख्या :
गोदावरी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है। गोदावरी नदी का उद्गम नासिक जिले की त्र्यम्बक पहाड़ी से होता है। गोदावरी को ‘दक्षिण गंगा’ व ‘वृद्ध गंगा’ भी कहा जाता है। गोदावरी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडीसा, कर्नाटक एवं यनम(पुदुचेरी) राज्यों से होकर बहती है।
- प्रश्न 3 निम्नलिखित में से सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) ब्यास
- (ब) सतलुज
- (स) रावी
- (द) चेनाब
उत्तर : चेनाब
व्याख्या :
चेनाब नदी सिन्धु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। जो हिमाचल प्रदेश में चन्द्रभागा कहलाती है। यह नदी लाहुल में बाड़ालाचा दर्रे के दोनों ओर से चन्द्र और भागा नामक दो नदियों के रूप में निकलती है।
- प्रश्न 4 निम्नलिखित में से कौनसी पश्चिम की ओर बहने वाली नदी का सबसे बड़ा जलग्रहण-क्षेत्र है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) साबरमती
- (ब) भरतपुझा
- (स) माही
- (द) पेरियार
उत्तर : माही
व्याख्या :
माही नदी पश्चिम की ओर बहने वाली एक महत्वपूर्ण नदी है, और इसका जलग्रहण क्षेत्र सबसे बड़ा है। इसकी कुल लंबाई 583 किमी और जलग्रहण क्षेत्र 34842 वर्ग किमी है।
- प्रश्न 5 हिमालयी नदियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) प्रवाह की प्रकृति मौसमी है और मानसूनी वर्षा पर निर्भर करती है।
- (ब) जलग्रहण क्षेत्र बहुत बड़ा है।
- (स) इनका उद्गम स्थल पठार है।
- (द) वे अच्छी तरह से समायोजित घाटियों के साथ सुनिश्चित मार्ग से बहती है।
उत्तर : जलग्रहण क्षेत्र बहुत बड़ा है।
व्याख्या :
हिमालयी नदियों का जलग्रहण क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। हिमालय की नदियाँ हिमनदों के पिघलने, बड़े जलग्रहण क्षेत्रों और अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण अपनी बारहमासी प्रकृति को बनाए रखती हैं, जबकि प्रायद्वीपीय नदियाँ मानसून पर निर्भरता, भू-गर्भीय बाधाओं और छोटे जलग्रहण क्षेत्रों के कारण मौसमी विविधताओं का सामना करती हैं।
- प्रश्न 6 जब मुख्य नदी की प्राथमिक सहायक नदियाँ, एक दूसरे के समानान्तर बहती हो और द्वितीय सहायक नदियाँ उनसे समकोण पर मिलती हो, तो उस प्रतिरुप को कहा जाता है :-
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) जालीनुमा
- (ब) अभिकेंद्री
- (स) अरीय
- (द) द्रुमाकृतिक
उत्तर : जालीनुमा
व्याख्या :
जब मुख्य नदियाँ एक-दूसरे के समांतर बहती हों तथा सहायक नदियाँ उनसे समकोण पर मिलती हों, तो ऐसे प्रतिरूप को जालीनुमा ( Trellis) अपवाह प्रतिरूप कहते हैं।
- प्रश्न 7 अमरकंटक पर्वत श्रेणी से निकलने वाली नदियाँ सभी दिशाओं में बहती हैं जो निम्नलिखित में से किस प्रकार के जल अपवाह तंत्र प्रतिरुप का उदाहरण है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) द्रुमाकृतिक
- (ब) अरीय
- (स) जालीनुमा
- (द) अभिकेंद्री
उत्तर : अरीय
व्याख्या :
अमरकंटक पर्वत श्रेणी से निकलने वाली नदियाँ सभी दिशाओं में बहती हैं, जो अरीय (Radial) जल अपवाह तंत्र का उदाहरण है। इस प्रणाली में जल विभिन्न दिशाओं में प्रवाहित होता है।
- प्रश्न 8 निम्नलिखित में से कौन सी नदी विभ्रंश-घाटी में बहती है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) नर्मदा
- (ब) रावी
- (स) गंडक
- (द) यमुना
उत्तर : नर्मदा
व्याख्या :
नर्मदा नदी भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है जो विभ्रंश घाटी (Rift Valley) में बहती है। जो भूगर्भिक दरार या भ्रंश की क्रिया द्वारा निर्मित उच्चभूमि या पर्वत श्रृंखलाओं के बीच एक रैखिक आकार की निचली भूमि है।
- प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन सी नदी, गंगा नदी प्रणाली की दाहिनी सहायक नदी है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) घाघरा
- (ब) रामगंगा
- (स) सोन
- (द) गोमती
उत्तर : सोन
व्याख्या :
सोन नदी गंगा की दाहिनी (दक्षिणी) सहायक नदी है। सोन नदी अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर पटना से पहले गंगा नदी में मिलती है।
- प्रश्न 10 निम्नलिखित राज्यों में से भारत के किस राज्य में बरकाना जलप्रपात स्थित है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) ओडिशा
- (ब) कर्नाटक
- (स) गोवा
- (द) तमिलनाडु
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
सीता नदी द्वारा निर्मित बरकाना जलप्रपात भारत के कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में अगुम्बे के पास स्थित एक जलप्रपात है और यह जलप्रपात भारत के दस सबसे ऊँचे झरनों में से एक है।
page no.(1/12)