Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान जनगणना व साक्षरता - 2011

प्रश्न 21   वर्ष 2011 में राजस्थान में सर्वोच्च महिला साक्षरता किस जिले में अंकित की गई-
 (अ) झुन्झुनू
 (ब) जयपुर
 (स) कोटा
 (द) अजमेर

उत्तर : कोटा

प्रश्न 22   2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान की कुल साक्षरता दर थी-
 (अ) 76.5 प्रतिशत
 (ब) 57.1 प्रतिशत
 (स) 66.1 प्रतिशत
 (द) 60.0 प्रतिशत

उत्तर : 66.1 प्रतिशत

प्रश्न 23   जनगणना-2011 के अनुसार राजस्थान की कुल कितने प्रतिशत जनसंख्या गांवों में निवास करती है?

 (अ) 50 प्रतिशत
 (ब) 60 प्रतिशत
 (स) 90 प्रतिशत
 (द) 75 प्रतिशत

उत्तर : 75 प्रतिशत

प्रश्न 24   2011 की जनगणना के अनुसार निम्न जिलों के समूह में सही जनसंख्या घनत्व का अवरोही क्रम कौन सा है-
 (अ) दौसा, भरतपुर, उदयपुर, कोटा
 (ब) भरतपुर, कोटा, दौसा, उदयपुर
 (स) कोटा, भरतपुर, उदयपुर, दौसा
 (द) भरतपुर, दौसा, कोटा, उदयपुर

उत्तर : भरतपुर, दौसा, कोटा, उदयपुर

प्रश्न 25   वर्ष 2011 में राजस्थान में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत था-
 (अ) 23.39
 (ब) 22.88
 (स) 31.12
 (द) 24.90

उत्तर : 24.90

प्रश्न 26   राजस्थान में 2011 की जनगणना के अनुसार कौनसी जनजाति जनसंख्या के आधार पर द्वितीय है -
 (अ) सहरीया
 (ब) गरासिया
 (स) भील
 (द) मीणा

उत्तर : भील
व्याख्या :
राज्य के लिए अनुसूचित बारह (12) जनजातियों में से, मीणा सबसे अधिक आबादी वाली जनजाति है, इसके बाद भील है।

प्रश्न 27   जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के निम्न जिलों में साक्षरता दर सर्वाधिक पाई गई है-
जिलों को ज्यादा से कम साक्षरता दर के सही क्रम में चिन्हित कीजिए-

 (अ) जयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, झुंझुनू
 (ब) अलवर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, कोटा
 (स) कोटा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर
 (द) सीकर, जयपुर, झुझुनू, अलवर, कोटा

उत्तर : कोटा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर

प्रश्न 28   राजस्थान में जनसंख्या प्रवृत्तियों के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य हैं ? नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
1. राज्य में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 1991-2011 के दौरान 9.97 प्रतिशत घटी है।
2. राज्य में जनसंख्या का घनत्व 1901-2011 के दौरान छः गुणा से अधिक बढ़ा है।
3. राज्य में लिंगानुपात की प्रवृत्ति 1901-2011 के दौरान एक समान रही है।
4. राज्य में साक्षरता दर 1951-2011 के दौरान आठ गुणा से अधिक बढ़ी है।
कूट -

 (अ) 2 और 4
 (ब) 1 और 2
 (स) 3 और 4
 (द) 1, 2, और 4

उत्तर : 2 और 4

प्रश्न 29   जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि दर से संबंधित कौन सा/से कथन सही है/हैं -
 (अ) सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर बाड़मेर जिले में दर्ज की गई।
 (ब) न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर गंगानगर में दर्ज की गई।
 (स) राज्य की औसत जनसंख्या वृद्धि दर 21.3 प्रतिशत दर्ज की गई।
 (द) उपरोक्त सभी कथन सही हैं।

उत्तर : उपरोक्त सभी कथन सही हैं।

प्रश्न 30   जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या कितनी है-
 (अ) 6.86 लाख
 (ब) 6.86 करोड़
 (स) 6.86 अरब
 (द) 6.86 खरब

उत्तर : 6.86 करोड़

page no.(3/25)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.