Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य

प्रश्न 11   ‘वाक्य’ की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है -
 (अ) रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं - सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।
 (ब) अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।
 (स) ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।
 (द) क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

उत्तर : क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

प्रश्न 12   इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौनसा है -
 (अ) प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।
 (ब) बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
 (स) लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।
 (द) सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।

उत्तर : प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

प्रश्न 13   व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही नहीं है -
 (अ) परशुराम की क्रोधाग्नि से सभी आतंकित थे।
 (ब) मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।
 (स) वह सदैव ही सत्य बोलता है।
 (द) मैंने गुरूजी के दर्शन किए।

उत्तर : वह सदैव ही सत्य बोलता है।

प्रश्न 14   व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है -
 (अ) बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।
 (ब) वसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।
 (स) सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत सी बातों को सीखते हैं।
 (द) मैं वहां पहुँचा ही था जबकि आप आ गए।

उत्तर : बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।

प्रश्न 15   इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौनसा है -
 (अ) स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।
 (ब) दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।
 (स) छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर ‘भरतनाट्यम्’ प्रस्तुत किया।
 (द) यह वही स्थल है जहां कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।

उत्तर : दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।

प्रश्न 16   इनमें वाक्य रचना से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
 (अ) सार्थक शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं।
 (ब) वाक्य में कर्ता और क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है।
 (स) उद्देश्य और विधेय वाक्य के अनिवार्य घटक हैं।
 (द) क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।

उत्तर : क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।

प्रश्न 17   इनमें ‘सरल वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) उसने राम और श्याम को जाते हुए देखा।
 (ब) मोहन आया और खाना खाकर सो गया।
 (स) जब गरमी पड़ती है, तब फसल पकती है।
 (द) जब वह जायेगा, तब सोहन आयेगा।

उत्तर : उसने राम और श्याम को जाते हुए देखा।

प्रश्न 18   इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) राम और श्याम मिल कर पढ़ते हैं।
 (ब) इस बार अच्छी बरसात हुई है।
 (स) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
 (द) कर्मचारियों का आन्दोलन तीन दिन से चल रहा है।

उत्तर : मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।

प्रश्न 19   इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) उसने चार दिन से खाना नहीं खाया।
 (ब) मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।
 (स) दो लड़के सामने वाले कमरे में व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
 (द) चार कमरों के इस मकान में वह अकेला रहता है।

उत्तर : मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।

प्रश्न 20   इनमें ‘आज्ञार्थक वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) भारत एक महान देश है।
 (ब) वह अपना काम पूरा नहीं कर पाया।
 (स) उसने सबको आमंत्रित किया होगा।
 (द) आपको यह कार्य तुरंत कर लेना चाहिए।

उत्तर : आपको यह कार्य तुरंत कर लेना चाहिए।

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.