वाक्य
प्रश्न 21 ‘बर्फ बड़ते देख हमने एक धर्मशाला में शरण ली।’ वाक्य है -
(अ) संयुक्त वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) सरल वाक्य
(द) जटिल वाक्य
प्रश्न 22 रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं -
(अ) आठ
(ब) छः
(स) तीन
(द) पांच
प्रश्न 23 संयुक्तवाक्य है -
(अ) अशोक पुस्तक पढ़ता है।
(ब) अशोक पुस्तक पढ़ता है और कमला पढ़ रही है।
(स) जब पानी बरसता है तब मेंढ़क बोलते हैं।
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 24 मिश्रवाक्य का उदाहरण नहीं है -
(अ) उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं।
(ब) जो लड़का गाता है, वह आ रहा है।
(स) यह कच्चा आम है, इसलिए खट्टा है।
(द) बादल खूब गरजे किन्तु बरसे नहीं।
प्रश्न 25 जिस वाक्य में एक उद्देश्य और केवल एक ही विधेय हो, वाक्य होता है -
(अ) संयुक्त वाक्य
(ब) मिश्र वाक्य
(स) सरल वाक्य
(द) सभी वाक्य
प्रश्न 26 यदि वह परिश्रम करता तो प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होता। उदाहरण है -
(अ) विधानार्थक वाक्य
(ब) प्रश्नार्थक वाक्य
(स) संदेहार्थक वाक्य
(द) संकेतार्थक वाक्य
प्रश्न 27 ‘आवृत्तिमूलक पक्ष’ से संबंधित वाक्य है -
(अ) वह स्कूल जाता है।
(ब) बच्ची सो चुकी है।
(स) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(द) मोहन अध्यापक है।
प्रश्न 28 कौन सा कथन गलत है ?
(अ) मिश्रवाक्य में मुख्य उपवाक्य एक ही रहता है, लेकिन आश्रित उपवाक्य एक से अधिक हो सकते हैं।
(ब) साधारण वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
(स) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
(द) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैं : 1. साधारण, 2. मिश्र और 3. संयुक्त वाक्य।
प्रश्न 29 इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है ?
(अ) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।
(ब) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि हैं।
(स) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
(द) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।
प्रश्न 30 निम्नलिखित में सरल/साधारण वाक्य है :
(अ) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
(ब) जो जितना मांगता, उसको उतना दिया जाता।
(स) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
(द) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।
page no.(3/6)