Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मौलिक अधिकार

प्रश्न 21   भाग III के प्रयोजन के लिए ‘राज्य’ को परिभाषित किया गया है :
 (अ) अनुच्छेद 14 में
 (ब) अनुच्छेद 13 में
 (स) अनुच्छेद 12 में
 (द) अनुच्छेद 11 में

उत्तर : अनुच्छेद 12 में

प्रश्न 22   अनुच्छेद 16(4 क) सम्बन्धित है :
 (अ) आंर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण से
 (ब) अल्पसंख्यकों को आरक्षण से
 (स) महिला आरक्षण से
 (द) पदोन्नति में आरक्षण से

उत्तर : पदोन्नति में आरक्षण से

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन सी रिट निजी व्यक्ति के विरुद्ध जारी की जा सकती है -
 (अ) बंदी-प्रत्यक्षीकरण
 (ब) परमादेश
 (स) उत्प्रेषण
 (द) प्रतिषेध

उत्तर : बंदी-प्रत्यक्षीकरण

प्रश्न 24    “विधियों के समान संरक्षण” अनुच्छेद 14 में ग्रहण किया गया है :
 (अ) ब्रिटेन के संविधान से
 (ब) जापान के संविधान से
 (स) आयरलैण्ड के संविधान से
 (द) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से

उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से

प्रश्न 25   विधि का शासन ____ से संबंधित है।
 (अ) अनुच्छेद 16
 (ब) अनुच्छेद 21
 (स) अनुच्छेद 14
 (द) अनुच्छेद 12

उत्तर : अनुच्छेद 14

प्रश्न 26   निम्न में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि आश्रय का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत मूल अधिकार का एक भाग है -
 (अ) अजय हासिया वाद
 (ब) आर.एस.ई,बी. वाद
 (स) आर. राजगोपाल वाद
 (द) चमेली सिंह वाद

उत्तर : चमेली सिंह वाद

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से किसको डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने “भारत के संविधान का हृदय एवं आत्मा” माना था -
 (अ) धार्मिक स्वतंत्रता
 (ब) निजता का अधिकार
 (स) समता का अधिकार
 (द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

उत्तर : संवैधानिक उपचारों का अधिकार

प्रश्न 28   भारत के संविधान के अनुच्छेद 13 के खंड (3)(ख) के अंतर्गत ‘प्रवृत विधि’ का अर्थ है -
 (अ) उप-विधि
 (ब) दोनों विधानमंडल द्वारा बनाई गई विधि और रूढ़ि एवं प्रथा
 (स) केवल रूढ़ि एवं प्रथा
 (द) विधानमंडल द्वारा बनाई गई विधि

उत्तर : विधानमंडल द्वारा बनाई गई विधि

प्रश्न 29   अनुच्छेद 14 के तहत अनुज्ञेय वर्गीकरण के लिए कौन सी शर्तें अनिवार्य हैं -
 (अ) या तो वर्गीकरण को एक बोधगम्य अंतरकों पर आधारित किया जाना चाहिए जो एक समूह से बाहर छोड़े गए लोगों को दूसरे समूहीकृत व्यक्तियों से अलग करता है या वर्गीकरण का राज्य द्वारा प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों से तर्क संगत संबंध होना चाहिए।
 (ब) दोनों वर्गीकरण को एक बोधगम्य अंतरकों पर आधारित किया जाना चाहिए जो एक समूह से बाहर छोड़े गए लोगों को दूसरे समूहीकृत व्यक्तियों से अलग करता है और वर्गीकरण का राज्य द्वाराः प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों से तर्क संगंत संबंध होना चाहिए।
 (स) वर्गीकरण का राज्य द्वारा प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों से तर्क संगत संबंध होना चाहिए।
 (द) वर्गीकरण को एक बोधगम्य अंतरकों पर आधारित किया जाना चाहिए जो एक समूह से बाहर छोड़े गए लोगों को दूसरे समूहीकृत व्यक्तियों से अलग करता है।

उत्तर : दोनों वर्गीकरण को एक बोधगम्य अंतरकों पर आधारित किया जाना चाहिए जो एक समूह से बाहर छोड़े गए लोगों को दूसरे समूहीकृत व्यक्तियों से अलग करता है और वर्गीकरण का राज्य द्वाराः प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों से तर्क संगंत संबंध होना चाहिए।

प्रश्न 30   निम्नलिखित में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने ‘सेक्स वर्क को एक पेशे के रूप में मान्यता दी’ और यौनकर्मियों के संबंध में पुनर्वास उपाय के लिए निर्देश जारी किए -
 (अ) तमिलनाडु राज्य बनाम अबु कवर बाई
 (ब) किशोर मधुकर पिंगलीकर बनाम भारतीय ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन
 (स) भारत संघ बनाम अल्पन बंद्योपाध्याय
 (द) बुद्धदेव कर्मकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

उत्तर : बुद्धदेव कर्मकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.