Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राष्ट्रपति

प्रश्न 21   भारत के राष्ट्रपति की निषेधाधिकार शक्ति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
 (अ) राष्ट्रपति राज्य व्यवस्थापिका द्वारा पारित ऐसे विधेयकों को अनुमोदित करने से इंकार कर सकता है जो राज्यपाल द्वारा उनके अनुमोदन के लिए आरक्षित रखे गए है ।
 (ब) राष्ट्रपति ऐसे विधेयकों को राज्य व्यवस्थापिका द्वारा पुनर्विचार करने के लिए राज्यपाल को निर्देशित कर सकता है।
 (स) यदि राज्य व्यवस्थापिका विधेयक को वापस राष्ट्रपति के पास भेजती है तो उनके पास विधेयक को अनुमोदित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है।
 (द) राज्य व्यवस्थापिका द्वारा पारित विधेयक को सीधे अनुमोदित नहीं करने की शक्ति राष्ट्रपति को दरअसल राज्यपाल के मध्यम से प्राप्त होती है।

उत्तर : यदि राज्य व्यवस्थापिका विधेयक को वापस राष्ट्रपति के पास भेजती है तो उनके पास विधेयक को अनुमोदित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है।

प्रश्न 22   सूची-I का मिलान सूची-II से कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-I सूची-II
(A) राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु निर्वाचक मण्डल (i) अनुच्छेद 58
(B) राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु योग्यताएँ (ii) अनुच्छेद 56
(C) राष्ट्रपति का महाभियोग (iii) अनुच्छेद 61
(D) राष्ट्रपति के महाभियोग का आधार संविधान का उल्लंघन (iv) अनुच्छेद 54
कूट - A B C D
 (अ) ii iii i iv
 (ब) i iii ii iv
 (स) iv i ii iii
 (द) iv ii i iii

उत्तर : iv i ii iii

प्रश्न 23   निम्नांकित में से कौनसी राष्ट्रपति के पद के लिए शर्तें हैं -
(i) वह भारत का नागरिक है।
(ii) वह पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
(iii) वह अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा।
(iv) वह बिना किराया दिए अपने शासकीय निवासों के उपयोग का हकदार होगा।
सही विकल्प का चयन कीजिए -

 (अ) (i), (ii), (iii) और (iv)
 (ब) केवल (i), (ii) और (iii)
 (स) केवल (i) और (ii)
 (द) केवल (iii) और (iv)

उत्तर : केवल (iii) और (iv)

प्रश्न 24   मंडल आयोग द्वारा राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गई -
 (अ) 30 नवम्बर, 1990
 (ब) 20 नवम्बर, 1989
 (स) 20 दिसम्बर, 1978
 (द) 31 दिसम्बर, 1980

उत्तर : 31 दिसम्बर, 1980

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से किस विषय पर विधान पुरःस्थापित करने हेतु राष्ट्रपति की पूर्व मंजूरी या सिफारिश की आवश्यकता नहीं होती है -
 (अ) नागरिकता के अधिकार के विनियमन से संबंधित विधेयक
 (ब) व्यापार की स्वतंत्रता पर निर्बन्धन अधिरोपित करने वाले राज्य विधेयक
 (स) वित्त विधेयक
 (द) नये राज्यों के निर्माण या वर्तमान राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन आदि से संबंधित विधेयक

उत्तर : नागरिकता के अधिकार के विनियमन से संबंधित विधेयक

प्रश्न 26   भारत के उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है -
 (अ) 143
 (ब) 147
 (स) 140
 (द) 145

उत्तर : 143

प्रश्न 27   भारत में राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में किसने कार्य किया -
 (अ) बी.डी. जत्ती
 (ब) वी.वी. गिरी
 (स) जैल सिंह
 (द) एन.एस. रेड्डी

उत्तर : बी.डी. जत्ती

प्रश्न 28   कोई व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति -
 (अ) केवल दो बार चुना जा सकता है।
 (ब) दुबारा चुनाव नहीं लड़ सकता।
 (स) कितनी ही बार पुनर्निर्वाचित हो सकता है।
 (द) केवल तीन बार चुना जा सकता है।

उत्तर : कितनी ही बार पुनर्निर्वाचित हो सकता है।

प्रश्न 29   भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति को विशेष ज्ञान वाले व्यक्तियों को राज्यसभा हेतु नामित करने का अधिकार प्राप्त है।
 (अ) अनुच्छेद 80
 (ब) अनुच्छेद 85
 (स) अनुच्छेद 87
 (द) अनुच्छेद 89

उत्तर : अनुच्छेद 80

प्रश्न 30   यदि उप-राष्ट्रपति का पद रिक्त है, तो भारत का राष्ट्रपति निम्नांकित में से किसे सम्बोधित करते हुए अपना त्यागपत्र देगा -
 (अ) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति को
 (ब) लोक सभा के अध्यक्ष को
 (स) उप-राष्ट्रपति को
 (द) राज्य सभा के उप-सभापति को

उत्तर : उप-राष्ट्रपति को

page no.(3/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.