Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 21   राज्य का एकमात्र स्टाॅक एक्सचेंज कहां स्थित था-
 (अ) बीकानेर
 (ब) अजमेर
 (स) जयपुर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान में जयपुर स्टॉक एक्सचेंज (JSE) था। इसे 1989 में स्थापित किया गया था। यह भारत में सदस्यता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज था। हालांकि, मार्च 2015 में सेबी ने इसकी क्लोजर जारी कर दी।

प्रश्न 22   राज्य के प्रथम मुख्य सचिव थे-
 (अ) जमनालाल बजाज
 (ब) रघुनाथ सिंह
 (स) के. राधाकृष्णन
 (द) पे्रम चंन्द

उत्तर : के. राधाकृष्णन
व्याख्या :
श्री के. राधाकृष्णन राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव (13/4/49 से 2/5/50तक) थे।

प्रश्न 23   राजस्थान शब्द का प्राचिनतम प्रयोग किस ग्रन्थ में हुआ है-
 (अ) राजरूपक
 (ब) मुहणोत नैणसी की ख्यात
 (स) कुवलयमाला
 (द) उक्त 1 व 2 दोनों में

उत्तर : उक्त 1 व 2 दोनों में
व्याख्या :
वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है।

प्रश्न 24   राजस्थान में प्रथम आम चुनावों के बाद बनने वाले प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री थे-
 (अ) श्री टीकाराम पालीवाल
 (ब) श्री मोहनलाल सुखाडि़या
 (स) श्री जयनारायण व्यास
 (द) श्री हीरालाल शास्त्री

उत्तर : श्री टीकाराम पालीवाल
व्याख्या :
राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।

प्रश्न 25   राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग है -
 (अ) 2.9 लाख वर्ग किमी
 (ब) 2.4 लाख वर्ग किमी
 (स) 3.4 लाख वर्ग किमी
 (द) 1.9 लाख वर्ग किमी

उत्तर : 3.4 लाख वर्ग किमी
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना।
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो - राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।

प्रश्न 26   कर्क रेखा राजस्थान राज्य के किस जिले से होकर गुजरती है -
 (अ) अजमेर
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) उदयपुर
 (द) चित्तौड़गढ़

उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है - 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।

प्रश्न 27   राजस्थान देश के किस भाग में स्थित है -
 (अ) दक्षिण-पश्चिम
 (ब) उत्तर-पश्चिम
 (स) उत्तर-पूर्व
 (द) दक्षिण-पूर्व

उत्तर : उत्तर-पश्चिम
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।

प्रश्न 28   कर्क रेखा राजस्थान के किन जिलों में से होकर गुजरती है -
 (अ) झालावाड़ एवं बांसवाड़ा
 (ब) बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
 (स) उदयपुर एवं डूंगरपुर
 (द) बांसवाड़ा एवं उदयपुर

उत्तर : बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
व्याख्या :
23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है - 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।

प्रश्न 29   राजस्थान के उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम बिन्दुओं को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाएं जिस जिले में आपस में एक-दूसरे को काटेगी, वह है -
 (अ) जयपुर
 (ब) नागौर
 (स) जैसलमेर
 (द) अजमेर

उत्तर : नागौर
व्याख्या :
राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।

प्रश्न 30   आज के राजस्थान को 19वीं शताब्दी में राजपूताना नाम किसने दिया था-
 (अ) कर्नल टाॅड
 (ब) जार्ज टाॅमस
 (स) विलियम फ्रेंकलिन
 (द) विलियम बैंटिक

उत्तर : जार्ज टाॅमस
व्याख्या :
सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है।

page no.(3/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.