Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 31   
उक्त मानचित्र में उन गांवों की स्थिति को दर्शाया गया है जहां से राजस्थान का उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम विस्तार नाप जाता है। ये स्थितियां (i), (ii), (iii), (iv) से अंकित की गई हैं। चीने दी गई क्रमावली से इनका सही अनुक्रम पहचानिए -

 (अ) बोरकुंड, सिलांन, कटरा, कोणा
 (ब) कोणा, कटरा, सिलांन, बोरकंुड
 (स) सिलांन, कोणा, कटरा, बोरकुंड
 (द) कटरा, कोणा, बोरकुंड, सिलांन

उत्तर : सिलांन, कोणा, कटरा, बोरकुंड
व्याख्या :
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।

प्रश्न 32   राजस्थान का राज्य खेल है -
 (अ) फुटबाॅल
 (ब) कबड्डी
 (स) बास्केट-बाॅल
 (द) तैराकी

उत्तर : बास्केट-बाॅल
व्याख्या :
राजस्थान राज्य का राष्ट्रीय खेल बास्केटबॉल है। राजस्थान का राजकीय पुष्प रोहिड़ा (टेकोमेला अंडुलाता) है। द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, जिसे कभी-कभी गोडावन के नाम से जाना जाता है, राजस्थान का राज्य पक्षी है।

प्रश्न 33   राजस्थान इतिहास का जनक किसे कहा जाता है -
 (अ) जी. एन. शर्मा
 (ब) श्यामलदास
 (स) जी. एच. ओझा
 (द) कर्नल टाॅड

उत्तर : कर्नल टाॅड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है। कर्नल जेम्स टाॅड 1818-1821 के मध्य मेवाड़ (उदयपुर) प्रांत में पोलिटिकल ऐजेन्ट थे। उन्होने अपने घोडे़ पर बैठकर घूम-घूम कर इतिहास लेखन किया अतः कर्नल जम्स डाॅड को घोडे वाला बाबा के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 34   निम्न में से कौनसा युग्म राजस्थान के अक्षांशीय-देशान्तरीय विस्तार को सही रूप से दर्शाता है -
अक्षांशीय विस्तार - देशान्तरीय विस्तार

 (अ) 23° 3' से 30° 12\' उत्तर - 70° 46' से 77° 17\' पूर्व
 (ब) 23° 3’ से 30° 12’ उत्तर - 69° 30’ से 78° 17’ पूर्व
 (स) 23° 3' से 30° 11' उत्तर - 69° 31' से 78° 17' पूर्व
 (द) 23° 3' से 30° 11' उत्तर - 70° 45' से 79° 17' पूर्व

उत्तर : 23° 3’ से 30° 12’ उत्तर - 69° 30’ से 78° 17’ पूर्व
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।

प्रश्न 35   23½ डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 70 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखाएं राजस्थान के निम्नलिखित में से क्रमशः किन जिलों से होकर गुजरती है -
 (अ) बांसवाड़ा व जैसलमेर
 (ब) डूंगरपुर व नागौर
 (स) बांसवाड़ा व डूंगरपुर
 (द) डूंगरपुर व धौलपुर

उत्तर : बांसवाड़ा व जैसलमेर
व्याख्या :
23० 30’ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। राजस्थान 69० 30’ से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। 70 डिग्री पूर्वी देशान्तर जैसलमेर जिले से होकर गुजरती है।

प्रश्न 36   राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है -
 (अ) 23° 3’ उ. से 30° 12’ द.
 (ब) 23° 3’ उ. से 30° 12’ उ.
 (स) 23° 30’ उ. से 30° 12’ उ.
 (द) 23° 3’ उ. से 30° 21’ उ.

उत्तर : 23° 3’ उ. से 30° 12’ उ.
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।

प्रश्न 37   राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का .......... प्रतिशत है -
 (अ) 9.95 प्रतिशत
 (ब) 10.55 प्रतिशत
 (स) 10.41 प्रतिशत
 (द) 11.45 प्रतिशत

उत्तर : 10.41 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।

प्रश्न 38   राजस्थान भारत की किस दिशा में स्थित है -
 (अ) उत्तर-पूर्व
 (ब) दक्षिण-पश्चिम
 (स) पूर्व
 (द) उत्तर-पश्चिम

उत्तर : उत्तर-पश्चिम
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।

प्रश्न 39   राजस्थान का क्षेत्रफल निम्न में से किस देश के बराबर है -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) जापान
 (स) इंग्लैण्ड
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : जापान
व्याख्या :
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो - राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।

प्रश्न 40   राजस्थान की स्थलीय सीमा की लम्बाई है -
 (अ) 5920 किमी.
 (ब) 5940 किमी.
 (स) 4850 किमी.
 (द) 1070 किमी.

उत्तर : 5920 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

page no.(4/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.