Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विलोम शब्द

प्रश्न 21   किस विकल्प में विपरीतार्थक शब्द नहीं है-
 (अ) हलका - भारी
 (ब) वियोग - संयोग
 (स) हर्ष - विस्मय
 (द) ग्राह्य - त्याज्य

उत्तर : हर्ष - विस्मय

प्रश्न 22   प्रलय का विपरीतार्थक है-
 (अ) विनाश
 (ब) विध्वंस
 (स) सृष्टि
 (द) संहार

उत्तर : सृष्टि

प्रश्न 23   ‘अनुरक्त’ का उपयुक्त विपरीतार्थी शब्द है-
 (अ) आरक्त
 (ब) विरक्त
 (स) आसक्त
 (द) प्रतिरक्त

उत्तर : विरक्त

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से विलोम शब्द का असंगत युग्म छांटिए -
 (अ) इति - अथ
 (ब) उपकार - अपकार
 (स) अनुराग - राग
 (द) अर्वाचीन - प्राचीन

उत्तर : अनुराग - राग

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से किस, युग्म में विलोम का सही प्रयोग नहीं है ?
 (अ) कोमल - कठोर
 (ब) गरल - विष
 (स) उत्कर्ष - अपकर्ष
 (द) जंगम - स्थावर

उत्तर : गरल - विष

प्रश्न 26   किस विकल्प का विलोम शब्द युग्म असंगत है?
 (अ) अनुराग - विराग
 (ब) उचित - अनुचित
 (स) श्वेत-श्याम
 (द) अमल - विमल

उत्तर : अमल - विमल

प्रश्न 27   असंगत विलोम -युग्म का चयन कीजिए –
 (अ) भौतिक-आध्यात्मिक, अवर-प्रवर
 (ब) अग्रज-अनुज, सदाशय-दुराशय
 (स) तेजस्वी-निस्तेज, समास-व्यासा
 (द) अधम-महान, आज्ञा-अनुज्ञा

उत्तर : अधम-महान, आज्ञा-अनुज्ञा

प्रश्न 28   किस विकल्प में उचित विलोम युग्म का प्रयोग हुआ है?
 (अ) अनिवार्य - आवश्यक
 (ब) जटिल – कुटिल
 (स) संधि - समास
 (द) कर्कश – मधुर

उत्तर : कर्कश – मधुर

प्रश्न 29   विलोम शब्द की दृष्टि से संगत विकल्प का चयन कीजिए -
 (अ) आज्ञा अवज्ञा, अधुना-नूतन, अस्ति-नास्ति
 (ब) अधम-उत्तम, अज्ञ-विज्ञ, अग्र-पश्च
 (स) ग्राम-ग्राम्य, उदात्त-अनुदात्त, ऐश्वर्य-अनैश्वर्य
 (द) अधित्यका-उपत्यका, आगम-अनागत, अभ्र-अन्य

उत्तर : अधम-उत्तम, अज्ञ-विज्ञ, अग्र-पश्च

प्रश्न 30   किस विकल्प में परस्पर विलोम शब्द नहीं है -
 (अ) उद्धत - उग्र
 (ब) अग्र - पश्च
 (स) अतिथि - अतिथेय
 (द) आह्लाद - विषाद

उत्तर : उद्धत - उग्र

page no.(3/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.