Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23

प्रश्न 11   राजस्थान में थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष है -
 (अ) 1999-2000
 (ब) 2010-11
 (स) 2014-15
 (द) 2020-21

उत्तर : 1999-2000

प्रश्न 12   गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का सर्वेक्षण करवाना किसका दायित्व है -
 (अ) जिला रसद अधिकारी (डी.एस.ओ.)
 (ब) सांख्यिकी अधिकारी
 (स) उपखण्ड अधिकारी (एस.डी.ओ.)
 (द) खण्ड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.)

उत्तर : उपखण्ड अधिकारी (एस.डी.ओ.)

प्रश्न 13   एमएसएमई मंत्रालय ने सुविधाजनक बनाने के लिए नया उद्यम पंजीकरण पोर्टल कब लांच किया -
 (अ) 1 मार्च 2020
 (ब) 1 जुलाई 2020
 (स) 1 फरवरी 2021
 (द) 24 अक्टूबर 2021

उत्तर : 1 जुलाई 2020

प्रश्न 14   मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के बारे में असत्य है -
 (अ) शुरू - 7 अप्रैल 2013 से हुई।
 (ब) विश्व स्वास्थ्य दिवस-7 अप्रैल को मनाते है।
 (स) सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्रों में 37 जांच निःशुल्क हैं।
 (द) सभी सत्य है।

उत्तर : सभी सत्य है।
व्याख्या :
मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना 7 अप्रैल, 2013 से लागू की गई। राजकीय अस्पतालों में संपूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जनहित में यह योजना शुरू की गई। मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना का दायरा बढ़ाते हुए Hub and Spoke Model अपनाकर जांचों की संख्या, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 15 से बढाकर 66 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 37 से बढाकर 101, उप जिला अस्पताल में 56 से बढाकर 117 एवं जिला अस्पताल में 56 से बढाकर 143 जांचों को उपलब्ध करवाया जाना है।

प्रश्न 15   जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग का नारा है -
 (अ) हर खेत तक जैविक खाद
 (ब) खेती में जान तो सशक्त किसान
 (स) हमारी फसल जैविक फसल
 (द) जैविक खेती खुशहाल किसान

उत्तर : खेती में जान तो सशक्त किसान

प्रश्न 16   अटल-भू जल योजना के बारे में असत्य है -
 (अ) लागू-1 अप्रैल 2020
 (ब) भारत के 9 राज्यों की परियोजना
 (स) केन्द्र सरकार और वल्र्ड बैंक का 50ः50 का हिस्सा है।
 (द) राजस्थान के 17 जिलों कि 38 पंचायत समिति 1144 ग्राम पंचायत शामिल हैं

उत्तर : भारत के 9 राज्यों की परियोजना
व्याख्या :
यह योजना भारत सरकार एंव विश्व बैंक के सहयोग से (50:50) देश के 7 राज्यों क्रमशः हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट, राजस्थान, उतरप्रदेश एंव मध्यप्रदेश राज्यों में भू-जल के गिरते स्तर को रोकने, भू-जल के बेहतर प्रबन्धन हेतु 1 अप्रेल 2020 से लागू की गई। यह योजना पांच वर्षों 2020-24 से वर्ष 2024-25 तक के लिये है। राजस्थान के 17 जिलें शामिल हैं।

प्रश्न 17   बांस को किस वर्ष घास का दर्जा दिया गया -
 (अ) 2019
 (ब) 2018
 (स) 2017
 (द) 2012

उत्तर : 2017

प्रश्न 18   मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना के बारे में असत्य है -
 (अ) प्रारंभ में यह योजना 4 कृषि जलवायु क्षेत्रों में शुरू की गई
 (ब) 2018-19 से यह योजना राज्य के सभी 10 कृषि जलवायु क्षेत्रों में लागू की गई।
 (स) यह योजना 2012 में शुरू की गई
 (द) इसका उद्देश्य किसानों द्वारा अपने स्वयं के खेतों में गुणवत्तापूर्ण बीजों को बढ़ावा देना है।

उत्तर : यह योजना 2012 में शुरू की गई

प्रश्न 19   राजस्थान में कृषक कल्याण कोष की स्थापना कब की गई -
 (अ) 11 अप्रैल 2012
 (ब) 13 मार्च 2015
 (स) 12 जनवरी 2016
 (द) 16 दिसंबर 2019

उत्तर : 16 दिसंबर 2019
व्याख्या :
कृषक कल्याण कोष (K3) स्थापना - 16 दिसंबर 2019, इज ऑफ डूइंग फॉर्म की तर्ज पर 1,000 करोड़ का कोष।

प्रश्न 20   भड़ला पार्क के बारे में असत्य है -
 (अ) कुल क्षमता 2225 मेगावाट है।
 (ब) कुल चार फेज में बन रहा है।
 (स) प्रथम फेज 65 मेगावाटा का विकास राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा
 (द) भड़ला जोधपुर में स्थित है।

उत्तर : कुल क्षमता 2225 मेगावाट है।
व्याख्या :
ड़ला (जोधपुर) में 2,245 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क चार चरणों में विकसित किया गया है।

page no.(2/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.