Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23

प्रश्न 21   मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना के बारे में असत्य है -
 (अ) लागू - 17 जुलाई 2021
 (ब) अनुदान-1000 प्रति माह या वर्ष में 12000 रूपये
 (स) प्रति वर्ष सरकार वहन 1450 करोड़ रूपये
 (द) विभाग-कृषि विभाग

उत्तर : विभाग-कृषि विभाग
व्याख्या :
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन पर हर महीने ₹1000 की सब्सिडी (अधिकतम ₹12000 प्रतिवर्ष) दी जा रही है। योजना का लाभ मीटर्ड कृषि कनेक्शन पर ही मिलेगा। केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों और आयकर दाता कृषि उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

प्रश्न 22   घर-घर औषधी योजना के बारे में असत्य है -
 (अ) इसे 1 अगस्त 2021 को शुरू किया गया।
 (ब) इसमें चार पौधे तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, कालमेघ शामिल हैं
 (स) इसके ब्रांड एम्बेसडर संदीप चौधरी हैं
 (द) इसके लिए सरकार 410 करोड़ रूपये वहन करेगी

उत्तर : इसके लिए सरकार 410 करोड़ रूपये वहन करेगी
व्याख्या :
घर-घर औषधि योजना 1 अगस्त 2021 को शुरू हुई। अवधि:- 5 वर्ष (60 माह) उद्देश्य:- प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा औषधीय पौधों का संरक्षण और संवर्द्धन करना है। इस योजना के तहत वन विभाग द्वारा प्रदेश के 1.26 करोड़ परिवारों को पाँच वर्ष में तीन बार तुलसी, गिलोय, कालमेघ और अश्वगंधा के 8 पौधों (प्रत्येक प्रजाति के 2-2) की किट नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। इस प्रकार इस योजना में कुल 105 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

प्रश्न 23   बा-बापू पौधारोपण योजना कब शुरू की गई -
 (अ) 22 जुलाई 2021
 (ब) 5 जुलाई 2022
 (स) 26 जनवरी 2022
 (द) 5 जुलाई 2021

उत्तर : 5 जुलाई 2021

प्रश्न 24   मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना के बारे में असत्य है -
 (अ) इसे मार्च 2020 में शुरू किया गया
 (ब) इसमें एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी के बीपील परिवार की कन्या विवाह में सहयोग राशि
 (स) सामान्य को 21000 रूपये सहयोग
 (द) 10वीं पास है तो 41000 रूपये सहयोग

उत्तर : सामान्य को 21000 रूपये सहयोग
व्याख्या :
मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना योजना को सहयोग और उपहार योजना के स्थान पर शुरू किया गया। लाभार्थी : SC/ST/Minority की BPL लड़की
कन्या की शादी (18+) पर:- ₹31,000
कन्या दसवीं पास है तो अतिरिक्त:- ₹10,000
कन्या स्नातक (Graduation) है तो अतिरिक्त:- ₹20,000
लाभार्थी : शेष वर्गों की BPL लड़की
कन्या की शादी (18+) पर:- ₹21,000
कन्या दसवीं पास है तो अतिरिक्त:- ₹10,000
कन्या स्नातक (Graduation) है तो अतिरिक्त:- ₹20,000

प्रश्न 25   सिलिकोलिस नीति के बारे में सत्य है -
 (अ) इसे 3 अक्टूबर 2019 को लागू किया गया
 (ब) सिलिकोलिस रोग होने पर तुरन्त 3 लाख देगी
 (स) मृत्यु होने पर सरकार 2 लाख रूपये अनुदान देगी
 (द) उपरोक्त सभी सही हैं

उत्तर : उपरोक्त सभी सही हैं
व्याख्या :
राज्य सरकार द्वारा 3 अक्टूबर 2019 को सिलिकोसिस नीति का उद्द्याटन किया है उक्त नीति में खदानों, फैक्ट्रियों, पत्थर तोड़ने, पत्थर पिस कर पाउडर बनाने, गिटि बनाने, सेण्ड स्टोन से मूर्ति बनाने इत्यादि कार्यो से श्रमिक धूल के सम्पर्क में आने से सिलिकोसिस जैसी लाईलाज बिमारी से पीड़ित हो जाता है।

प्रश्न 26   एग्रो फूड पार्क किस जिले में नहीं है -
 (अ) कोटा
 (ब) जयपुर
 (स) अलवर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जयपुर

प्रश्न 27   सुमेलित कीजिए -

अ. जींस पार्क 1. जयपुर
ब. मेगा फूड पार्क 2. बीकानेर
स. कैक्टस गार्डन 3. बूंदी
द. किशनगंज पार्क 4. नाहरगढ़
य. फिनटेक पार्क 5. जैसलमेर

 (अ) 3, 2, 4, 1, 5
 (ब) 3, 2, 1, 4, 5
 (स) 3, 2, 5, 4, 1
 (द) 1, 2, 3, 4, 5

उत्तर : 3, 2, 5, 4, 1

प्रश्न 28   राजस्थान अक्षय ऊर्जा प्रसारण निवेश कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है -
 (अ) जीका
 (ब) विश्व बैंक
 (स) एशिया विकास बैंक
 (द) जर्मन विकास बैंक

उत्तर : एशिया विकास बैंक
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) राजस्थान अक्षय ऊर्जा प्रसारण निवेश कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रश्न 29   राजस्थान में कुल कितने उपजिला केन्द्र हैं -
 (अ) 10
 (ब) 6
 (स) 8
 (द) 16

उत्तर : 8
व्याख्या :
36 जिला उद्योग केंद्र, 8 उप-केंद्र। सभी जिला उद्योग केंद्रों पर एमएसएमई निवेशक सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है।

प्रश्न 30   कौनसी तेल बेसीन सर्वाधिक तेल उत्पादन करती है -
 (अ) जैसलमेर बेसिन
 (ब) विंध्यन बेसिन
 (स) बाड़मेर-सांचौर बेसिन
 (द) बीकानेर-नागौर बेसिन

उत्तर : बाड़मेर-सांचौर बेसिन

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.