Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23

प्रश्न 21   मिशन निर्यातक बनो के संबंध में कौन सा कथन असत्य है -
अ. 29 जुलाई 2021 को शुरू
ब. इसके तहत उत्पादकों को सीधे ही निर्यात प्रक्रिया से जोड़ा जायेगा
स. इस मिशन के तहत 22,731 निर्यातक बनाने का लक्ष्य रखा गया है
द. 1 मार्च 2023 को दूसरा चरण शुरू

 (अ) केवल अ
 (ब) केवल ब
 (स) ब और स दोनों
 (द) केवल द

उत्तर : केवल द
व्याख्या :
मिशन निर्यातक बनो 29 जुलाई 2021 को शुरू हुआ। इसके तहत उत्पादकों को सीधे ही निर्यात प्रक्रिया से जोड़ा जायेगा। इस मिशन के तहत 22,731 निर्यातक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 5 दिसंबर 2022 को दूसरा चरण शुरू हुआ।

प्रश्न 22   राजस्थान द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं का सही आरोही क्रम है -
 (अ) टेक्सटाइल, मेटल, इंजीनियरिंग, रसायन, हैंडीक्राफ्ट
 (ब) इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मेटल, हैंडीक्राफ्ट, रसायन
 (स) हैंडीक्राफ्ट, मेटल, इंजीनियरिंग, रसायन, टेक्सटाइल
 (द) इंजीरियरिंग, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, मेटल, रसायन

उत्तर : इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मेटल, हैंडीक्राफ्ट, रसायन
व्याख्या :
राजस्थान में मुख्यतः 16 उत्पादों का निर्यात किया जाता है। राजस्थान के निर्यात में 60% से अधिक योगदान देने वाली शीर्ष पांच वस्तुएं 1. इंजीनियरिंग वस्तुएं > 2. टेक्सटाइल (वस्त्र) > 3. मेटल (धातु) > 4. हैंडीक्राफ्ट (हस्तशिल्प) > 5. रसायन हैं।

प्रश्न 23   राजस्थान एमएसएमई नीति 2022 को कब जारी किया गया -
 (अ) 14 मार्च 2022
 (ब) 1 अप्रैल 2022
 (स) 15 जुलाई 2022
 (द) 17 सितंबर 2022

उत्तर : 17 सितंबर 2022
व्याख्या :
राजस्थान एमएसएमई नीति 2022 17 सितंबर 2022 को जारी की गई।

प्रश्न 24   मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना (MLUPY) के संबंध में सही कथन है -
अ. 13 दिसंबर 2019 को शुरू
ब. उद्देश्य : एमएसएमई को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना। (₹10 करोड़ तक)
स. ₹25 लाख तक के ऋण पर 8%, ₹5 करोड़ तक के ऋण पर 6% तथा ₹10 करोड़ तक के ऋण पर 5% ब्याज सब्सिडी सरकार दे रही है।

 (अ) केवल अ
 (ब) केवल ब
 (स) अ और ब दोनों
 (द) अ, ब और स

उत्तर : अ, ब और स
व्याख्या :
मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना (MLUPY) 13 दिसंबर 2019 को शुरू। एमएसएमई को ऋण सुविधा (₹10 करोड़ तक) उपलब्ध करवाने के लिए। ₹25 लाख तक के ऋण पर 8%, ₹5 करोड़ तक के ऋण पर 6% तथा ₹10 करोड़ तक के ऋण पर 5% ब्याज सब्सिडी सरकार दे रही है।

प्रश्न 25   राज उद्योग मित्र पोर्टल की शुरूआत कब की गई -
 (अ) जून 2019 में
 (ब) फरवरी 2019 में
 (स) जनवरी 2020 में
 (द) जुलाई 2020 में

उत्तर : जून 2019 में
व्याख्या :
राजस्थान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (फैसिलिटेशन ऑफ एस्टेब्लिशमेंट एंड ऑपरेशन) अधिनियम 2019 17 जुलाई 2019 को लागू। 12 जून 2019 को राज उद्योग मित्र पोर्टल की शुरूआत की गई।

प्रश्न 26   औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के संबंध में सही कथन है -
अ. प्रतिमाह जारी किया जाता है।
ब. आधार वर्ष:- 2011-12
स. जारीकर्ता : केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO)
द. आधार : विनिर्माण, खनन, विद्युत

 (अ) केवल अ और ब
 (ब) केवल अ और स
 (स) अ, ब और द
 (द) उपरोक्त सभी सही है

उत्तर : उपरोक्त सभी सही है
व्याख्या :
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक
प्रतिमाह जारी किया जाता है।
आधार वर्ष:- 2011-12
जारीकर्ता : केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO)
3 आधार : विनिर्माण, खनन, विद्युत

प्रश्न 27   उद्योग क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) 2022-23 में स्थिर कीमतों (आधार वर्ष 2011-12) पर योगदान कितना है -
 (अ) 3.42 लाख करोड़
 (ब) 2.04 लाख करोड़
 (स) 4.66 लाख करोड़
 (द) 3.63 लाख करोड़

उत्तर : 2.04 लाख करोड़
व्याख्या :
उद्योग क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान 2022-23:
1. स्थिर कीमतों पर (आधार वर्ष 2011-12):- ₹2.04 लाख करोड़ (6.32% वृद्धि)
2. प्रचलित कीमतों पर:- ₹3.58 लाख करोड़ (15.02% वृद्धि)
27.31% योगदान

प्रश्न 28   राजस्थान में देश का कितना प्रतिशत पशुधन उपलब्ध है -
 (अ) 16.04 प्रतिशत
 (ब) 14.00 प्रतिशत
 (स) 10.60 प्रतिशत
 (द) 7.24 प्रतिशत

उत्तर : 10.60 प्रतिशत
व्याख्या :
पशु गणना-2019 के अनुसार, राज्य में कुल 568.01 लाख पशुधन एवं 146.23 लाख कुक्कुट हैं। देश के कुल पशुधन का 10.60 प्रतिशत राजस्थान में उपलब्ध है। राजस्थान में देश का 7.24 प्रतिशत गौवंश, 12.47 प्रतिशत भैंस, 14.00 प्रतिशत बकरियाँ, 10.64 प्रतिशत भेड़ तथा 84.43 प्रतिशत ऊँट उपलब्ध है। राष्ट्रीय उत्पादन में वर्ष 2020-21 में राज्य का योगदान दूध उत्पादन में 14.63 प्रतिशत एवं ऊन उत्पादन में 42.45 प्रतिशत है।

प्रश्न 29   राज्य में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए (औद्योगिक श्रमिकों हेतु) किस केन्द्र से समंक लिए जाते है -
 (अ) अलवर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) जयपुर
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
वर्तमान में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) की गणना करने का आधार वर्ष 2016=100 है। राज्य में इसकी गणना करने के लिए अलवर, भीलवाड़ा और जयपुर केन्द्रों से समंक लिए जाते हैं।

प्रश्न 30   राजस्थान सरकार द्वारा थोक मूल्य सूचकांक (WPI) को किस आधार पर जारी किया जाता है -
 (अ) साप्ताहिक
 (ब) मासिक
 (स) त्रैमासिक
 (द) वार्षिक

उत्तर : मासिक
व्याख्या :
राज्य में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के द्वारा साप्ताहिक आधार पर वस्तुओं के थोक एवं खुदरा भावों का सन् 1957 से राज्य के चयनित केन्द्रों से नियमित संग्रहण किया जा रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा मूल्य सूचकांक (WPI) को मासिक आधार पर जारी किया जाता है। इस सूचकांक में 154 वस्तुओं को सम्मलित किया गया है, जिसमें से 75 प्राथमिक वस्तु समूह में, 69 विनिर्मित उत्पाद समूह में तथा 10 ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह में सम्मिलित है। राज्य में थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष 1999-2000 है।

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.