युग्म–शब्द
प्रश्न 21 अर्थभेद की दृष्टि से, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द-युग्म का कौनसा विकल्प सही है -
(अ) ग्रह-गृह = संतान, नक्षत्रादि आकाशीय पिण्ड
(ब) अपत्य-अपथ्य = संतान, जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो
(स) अवधि-अवधी = एक भाषा, समय सीमा
(द) जलद-जलज = कमल, बादल
प्रश्न 22 ‘आभरण-आमरण’ शब्द युग्म का सही अर्थभेद है -
(अ) आभूषण, अनशन
(ब) भरण-पोषण, जीवनपर्यन्त
(स) आभूषण, मरणपर्यन्त
(द) मृत्युपर्यन्त, आभूषण
प्रश्न 23 ‘अजर-अजिर’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है -
(अ) आंगन-देवता
(ब) अमर-अजीर्ण
(स) देवता-आंगन
(द) वृद्धावस्था-अजीर्ण
प्रश्न 24 इनमें से किस शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है -
(अ) दिन-दीन - दिवस-गरीब
(ब) द्विप-द्वीप - हाथी-टापू
(स) अभिज्ञ-अविज्ञ - जानकार-मूर्ख
(द) अवधि-अवधी - एक भाषा-समय सीमा
प्रश्न 25 किस शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है -
(अ) जलज-जलद - बादल-कमल
(ब) पास-पाश - नजदीक-बंधन
(स) सर्वथा-सर्वदा - सब प्रकार से-हमेशा
(द) शुल्क-शुल्क - फीस-श्वेत
प्रश्न 26 किस शब्द-युग्म का अर्थ-भेद गलत है -
(अ) आमरण-आभरण - मृत्युपर्यन्त-आभूषण
(ब) कटक-कंटक - सेना-कांटा
(स) पेय-प्रेय - पीने की वस्तु-प्रिय
(द) अविराम-अभिराम - सुन्दर-निरंतर
प्रश्न 27 इनमें से कौनसे शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सुमेलित नहीं है -
(अ) तरंग-तुरंग - लहर-घोड़ा
(ब) पथ-पथ्य - रास्ता-स्वास्थ्यप्रद आहार
(स) तरणी-तरूणी - युवती-नाव
(द) प्रसाद-प्रासाद - अनुग्रह-भवन
प्रश्न 28 निम्नांकित शब्द-युग्मों में से क्रमशः ‘बिलकुल नया’ एवं ‘नाट्य क्रीड़ा’ का आशय प्रकट करने वाला शब्द-युग्म कौन सा है -
(अ) अभिनय - अभिनव
(ब) अनुभव - अभिनय
(स) अभिनव - अभिनय
(द) अभिनव - अनुभव
प्रश्न 29 क्रमशः ‘सुई’ और ‘स्वच्छ’ अर्थ प्रकट करने वाला शब्द-युग्म निम्नांकित में से कौन-सा है -
(अ) सूची - शुचि
(ब) सुचि - सूची
(स) सुची - सूचि
(द) शुचि - सूची
प्रश्न 30 इनमें से किस शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है -
(अ) अन्न-अन्य - अनाज-दूसरा
(ब) ग्रह-गृह - घर-आकाशीय पिंड
(स) दग्ध-दुग्ध - जला हुआ - दुध
(द) जलद-जलज - बादल-कमल
page no.(3/13)