Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

युग्म–शब्द

प्रश्न 31   किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही है ?
 (अ) मेघ-मेध = बादल-अज्ञ
 (ब) रुख-रूख = पेड़-तरफ
 (स) रेचक-रोचक = स्थावर-दिलचस्प
 (द) अजर-अजिर = जो बूढ़ा न हो-आँगन

उत्तर : अजर-अजिर = जो बूढ़ा न हो-आँगन

प्रश्न 32   किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है ?
 (अ) अभय-उभय = निर्भीक-दोनों
 (ब) इतर-इत्र = अन्य-सुगंधित द्रव
 (स) कांति-क्लांति = थकावट-चमक
 (द) कपिश-कपीश = मटमैला-हनुमान

उत्तर : कांति-क्लांति = थकावट-चमक

प्रश्न 33   ‘आदि-आदी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है :
 (अ) अभ्यस्त-आरंभ
 (ब) आरंभ-आदिवासी
 (स) आरंभ-अभ्यस्त
 (द) आदिवासी-आरंभ

उत्तर : आरंभ-अभ्यस्त

प्रश्न 34   ‘परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ भेद है -
 (अ) अनुभाग – आवरण
 (ब) सीमा – नौकर-चाकर
 (स) काटना – साज-सामान
 (द) आवरण – अनुभाग

उत्तर : आवरण – अनुभाग

प्रश्न 35   किन समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है -
 (अ) द्रव-द्रव्य = तरल-पदार्थ
 (ब) चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल
 (स) स्रोत-श्रोत = धारा-कान
 (द) हरण – हरिण = चुराना-मृग

उत्तर : चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल

प्रश्न 36   किस विकल्प में ‘समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित हैं -
 (अ) अनिल-अनल = आग-हवा
 (ब) सर्वथा-सर्वदा = सब तरह से – सदैव/हमेशा
 (स) जलद-जलज = कमल-बादल
 (द) अश्व-अश्म = घोड़ा-खच्चर

उत्तर : सर्वथा-सर्वदा = सब तरह से – सदैव/हमेशा

प्रश्न 37   किस विकल्प में ‘समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित नहीं हैं -
 (अ) तर्क-तक्र = बहस-छाछ
 (ब) निर्माण-निर्वाण = रचना-मोक्ष
 (स) जठर-जरठ = ज्येष्ठ/बड़ा – बूढ़ा
 (द) पथ-पथ्य = मार्ग/रास्ता – बीमार को दिया जाने वाला हितकर भोजन आदि

उत्तर : जठर-जरठ = ज्येष्ठ/बड़ा – बूढ़ा

प्रश्न 38   किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है -
 (अ) ऋत-ऋतु = सही/सच्चा – मौसम/वर्ष का एक भाग
 (ब) वसन-व्यसन = कपड़ा-बुरी लत
 (स) शोथ-शोध = सूजन-शुद्धि संस्कार
 (द) वृत-वृंद = समूह-डंठल

उत्तर : वृत-वृंद = समूह-डंठल

प्रश्न 39   निम्नलिखित प्रश्न में शब्द-युग्म के सही अर्थ-भेद का चयन कीजिए।
अभियुक्त-अभ्युक्ति

 (अ) वादी-प्रतिवादि
 (ब) टिप्पणी-अपराधी
 (स) अपराधी-टिप्पणी
 (द) अभ्यार्थी-नियोक्ता

उत्तर : अपराधी-टिप्पणी

प्रश्न 40   निम्नलिखित प्रश्न में शब्द-युग्म के सही अर्थ-भेद का चयन कीजिए।
जोश-जोष

 (अ) चाष-चास
 (ब) चुकना-चूकना
 (स) आवेश-आराम
 (द) पास-पाश

उत्तर : आवेश-आराम

page no.(4/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.