Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्यांश के लिए एक–शब्द

प्रश्न 11   ‘किसी बात के मर्म को जानने वाला’ वाक्यांश के लिए सही शब्द है -
 (अ) मार्मिक
 (ब) मर्मज्ञ
 (स) सर्मस्पर्शी
 (द) मर्मज्ञानी

उत्तर : मर्मज्ञ

प्रश्न 12   ‘मिताहारी’ शब्द के लिए वाक्यांश छांटिए -
 (अ) उपवास करने वाला
 (ब) कम भोजन करने वाला
 (स) कम खर्च करने वाला
 (द) कंजूसी बरतने वाला

उत्तर : कम भोजन करने वाला

प्रश्न 13   ‘अगोचर’ शब्द के लिए उचित वाक्यांश क्या होगा -
 (अ) जिसका अनुभव इंद्रियों को न हो।
 (ब) जिसका अनुभव हृदय को न हो।
 (स) जिसका अनुभव शरीर को न हो।
 (द) जिसका अनुभव बुद्धि को न हो।

उत्तर : जिसका अनुभव इंद्रियों को न हो।

प्रश्न 14   ‘जो किये गये उपकारों को मानता है’ वाक्यांश के लिए सही शब्द है -
 (अ) कृतघ्न
 (ब) कृतज्ञ
 (स) अल्पज्ञ
 (द) बहुज्ञ

उत्तर : कृतज्ञ

प्रश्न 15   ‘कम या नला-तुला खर्च करने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
 (अ) मिति
 (ब) मितव्ययी
 (स) अल्पखर्ची
 (द) न्यूनी

उत्तर : मितव्ययी

प्रश्न 16   ‘आवश्यकता से अधिक धनसम्पत्ति एकत्र न करना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
 (अ) अस्तेय
 (ब) अपरिग्रह
 (स) कृपणता
 (द) सदाचार

उत्तर : अपरिग्रह

प्रश्न 17   ‘किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु’ वाक्यांश के लिए शब्द होगा -
 (अ) ध्रुव
 (ब) धरोहर
 (स) धरणी
 (द) धीवर

उत्तर : धरोहर

प्रश्न 18   ‘किसी टूटी-फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
 (अ) भग्न
 (ब) खंडित
 (स) खंडिताकार
 (द) भग्नावशेष

उत्तर : भग्नावशेष

प्रश्न 19   ‘जिसको थोड़ा ज्ञान हो’:- वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा -
 (अ) अनभिज्ञ
 (ब) अज्ञ
 (स) अभिज्ञ
 (द) अल्पज्ञ

उत्तर : अल्पज्ञ

प्रश्न 20   ‘मानसिक भाव छिपाना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
 (अ) असूया
 (ब) अमर्ष
 (स) अवंहित्था
 (द) अक्षधूर्त

उत्तर : अवंहित्था

page no.(2/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.