Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

न्यायालय

प्रश्न 11   उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की पदच्युति किस अनुच्छेद में समाहित है ?
 (अ) अनुच्छेद 56
 (ब) अनुच्छेद 61
 (स) अनुच्छेद 56(b)
 (द) अनुच्छेद 124(4)

उत्तर : अनुच्छेद 124(4)

प्रश्न 12   उच्चतम न्यायालय मामलों की सुनवाई नई दिल्ली में करता है, परन्तु अन्य स्थान पर भी सुनवाई कर सकता है -
 (अ) राष्ट्रपति के अनुमोदन से
 (ब) यदि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बहुमत से यह तय करें
 (स) संसद के अनुमोदन से
 (द) राज्य विधान सभा के अनुरोध पर

उत्तर : राष्ट्रपति के अनुमोदन से

प्रश्न 13   भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के सम्बन्ध में निम्न में से क्या सही है -
 (अ) सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार है।
 (ब) सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार नहीं है।
 (स) केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश को निर्णय परिवर्तित करने का अधिकार है।
 (द) केवल विधि मंत्रालय को निर्णय परिवर्तित करने का अधिकार है।

उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार है।

प्रश्न 14   निम्नांकित में से भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपति के रूप में भी काम किया -
 (अ) जस्टिस एम हिदायतुल्लाह
 (ब) जस्टिस मेहर चंद महाजन
 (स) जस्टिस पी. एन. भगवती
 (द) जस्टिस बी. के. मुखर्जी

उत्तर : जस्टिस एम हिदायतुल्लाह

प्रश्न 15   भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत सर्वोच्च न्यायालय भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करता है -
 (अ) 74
 (ब) 56
 (स) 16
 (द) 32

उत्तर : 32

प्रश्न 16   भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है -
 (अ) राष्ट्रपति
 (ब) संसद
 (स) मंत्रिपरिषद
 (द) सर्वोच्च न्यायालय

उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न 17   उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन निर्धारित किया जाता है -
 (अ) राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त वेतन आयोग द्वारा
 (ब) विधि आयोग द्वारा
 (स) संसद द्वारा
 (द) मंत्री परिषद द्वारा

उत्तर : संसद द्वारा

प्रश्न 18   सर्वोच्च न्यायालय का वह कौन सा न्यायाधीश था जिसके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आरंभ की गई लेकिन महाभियोग पास नहीं हो सका -
 (अ) के. जी. बालकृष्ण
 (ब) वी. रामास्वामी
 (स) सोमित्र सेन
 (द) स्वतंत्र कुमार

उत्तर : वी. रामास्वामी

प्रश्न 19   भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. किसी भी उच्च न्यायालय के पास किसी भी केंद्रीय कानून को संवैधानिक रूप से अमान्य घोषित करने का अधिकार क्षेत्र नहीं होगा।
2. भारत के संविधान में किसी संशोधन पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) 1 और 2 दोनों
 (द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर : न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 20   राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग से संबंधित कौन से संविधान संशोधन अधिनियम को उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था -
 (अ) 97वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
 (ब) 99वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
 (स) 100वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
 (द) 98वाँ संविधान संशोधन अधिनियम

उत्तर : 99वाँ संविधान संशोधन अधिनियम

page no.(2/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.