न्यायालय
प्रश्न 1 किस मामले को सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना संविधान की मूल संरचना के रूप में घोषित किया -
(अ) गोलक नाथ बनाम पंजाब राज्य
(ब) केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
(स) इंदिरा नेहरू गांधी बनाम राज नारायण
(द) इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ
उत्तर
प्रश्न 2 गोपनीयता के अधिकार पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संबंध में से कौन से बयान सही हैं -
(A) गोपनीयता का अधिकार अनुच्छेद-21 के एक आंतरिक भाग के रूप में घोषित किया गया है, जो जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा करता है।
(B) सुप्रीम कोर्ट के 10 न्यायाधीश पीठ ने यह ऐतिहासिक फैसला दिया।
(C) यह निर्णय भारत के मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेहार की अध्यक्षता में खंडपीठ ने दिया था।
(D) सरकार ने तर्क दिया है कि संविधान व्यक्तिगत गोपनीयता को एक असहनीय मौलिक अधिकार के रूप में गारंटी नहीं देता है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें -
(अ) केवल A, C और D
(ब) केवल B और C
(स) केवल B, C और D
(द) A, B, C और D
उत्तर
प्रश्न 3 श्रेया सिंघल बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (2015) वाद किससे संबंधित है -
(अ) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार से
(ब) आईपीसी की धारा 498 (क) के दुरूपयोग के रोकने के निर्देशों से
(स) मत देने और चुनाव लड़ने के अधिकार से
(द) एक लड़की का अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के अधिकार से
उत्तर
प्रश्न 4 भारत के मुख्य न्यायमूर्ति, उच्चतम न्यायालय को दिल्ली के अलावा अन्य स्थान पर अधिविष्ठ करना चाहते हैं इसके लिए उसे जरूरी है -
(अ) राष्ट्रपति का अनुमोदन
(ब) राष्ट्रपति की सहमति
(स) राष्ट्रपति का आशय
(द) राष्ट्रपति की अनुमति
उत्तर
प्रश्न 5 राष्ट्राध्यक्ष को न्यायापालिका द्वारा परामर्श देने का प्रावधान भारतीय संविधान में किस देश के संविधान से लिया गया है -
(अ) आॅस्ट्रेलिया
(ब) कनाडा
(स) अमेरिका
(द) स्विट्जरलैण्ड
उत्तर
प्रश्न 6 ‘मूल संरचना का सिद्धान्त’ न्यायपालिका ने किस वाद में प्रतिपादित किया -
(अ) ए.के. गोपालन
(ब) केशवानंद भारती
(स) एस.आर. बोम्मई
(द) गोलकनाथ
उत्तर
प्रश्न 7 “दो राज्यों के मध्य विवाद” उच्चतम न्यायालय के किस क्षेत्राधिकार का हिस्सा है -
(अ) मौलिक
(ब) अपीलीय
(स) सलाहकारी
(द) रिट (याचिका)
उत्तर
प्रश्न 8 भारत में विधिक सेवा दिवस कब मनाया जाता है -
(अ) 1 जनवरी
(ब) 10 अगस्त
(स) 9 नवम्बर
(द) 10 दिसम्बर
उत्तर
प्रश्न 9 संविधान का कौनसा अनुच्छेद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित है -
(अ) 126
(ब) 123
(स) 137
(द) 146
उत्तर
प्रश्न 10 भारत के संविधान के उपबन्धों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय को संघ सूची के विषयों में से किसी के सम्बन्ध में ऐसी अतिरिक्त अधिकारिता और शक्तियाँ होंगी जो -
(अ) भारत सरकार विनिश्चय द्वारा प्रदान करें।
(ब) उच्चतम न्यायालय नियमों द्वारा प्रदान करे।
(स) संसद विधि द्वारा प्रदान करें।
(द) राष्ट्रपति आदेश द्वारा प्रदान करें।
उत्तर
page no.(1/5)