नीति आयोग
प्रश्न 1 भारतीय राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए ‘निर्यात तत्परता सूचकांक’ (Export Preparedness Index) कौन तैयार करता है -
(अ) विदेश मंत्रालय
(ब) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(स) वित्त आयोग, भारत सरकार
(द) नीति आयोग एवं प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान
प्रश्न 2 भारत में नियोजन की आवश्यकता व संभावना पर विचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1938 में एक ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का गठन किया, इसके अध्यक्ष कौन थे -
(अ) एम.एन. राय
(ब) अशोक मेहता
(स) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(द) श्री मन्नारायण
प्रश्न 3 भारतीय योजनाओं के दीर्घकालीन लक्ष्यों की निम्न में से कौन- सा कथन सर्वोत्तम ढंग से व्यक्त करता है -
(अ) निर्यातों में वृद्धि एवं आयातों में कमी कर विदेशी निर्भरता घटना
(ब) राष्ट्रीय आय में वृद्धि करना
(स) ग्रामीण दुर्बल वर्ग को ऊपर उठाना
(द) विकास के साथ सामाजिक न्याय की स्थापना करना
प्रश्न 4 ‘Planned Economy for India’ नामक पुस्तक के लेखक हैं -
(अ) श्रीमन्नारायण
(ब) एम.एन. राय
(स) सर एम. विश्वेश्वरैया
(द) जयप्रकाश नारायण
प्रश्न 5 भारतीय योजना आयोग किस प्रकार का निकाय था -
(अ) क्रियान्वयन समिति
(ब) सलाहकारी निकाय
(स) सरकारी समिति
(द) विधायी समिति
व्याख्या :
योजना आयोग न तो संवैधानिक था और न ही वैधानिक निकाय। इसे आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सरकार का सलाहकार निकाय माना जाता था। इसे 1950 में भारत सरकार के संकल्प द्वारा स्थापित किया गया था। प्रधानमंत्री योजना आयोग के पदेन अध्यक्ष थे। 1 जनवरी 2015 को नीति आयोग ने योजना आयोग का स्थान लिया।
प्रश्न 6 भारत में योजना आयोग के स्थान पर किस निकाय का गठन 1 जनवरी, 2015 को किया गया है -
(अ) आर्थिक सलाहकार परिषद्
(ब) नीति आयोग
(स) योजना निर्माण परिषद्
(द) राष्ट्रीय नीति-निर्माण समूह
प्रश्न 7 भारत में नीति आयोग की स्थापना कब हुई थी -
(अ) 2014
(ब) 2015
(स) 2017
(द) 2019
प्रश्न 8 नीति आयोग का असंक्षिप्त रूप है -
(अ) राष्ट्रीय भारत तकनीकी संस्था
(ब) राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था
(स) नूतन भारत परिवर्तन संस्था
(द) नूतन भारत प्रतिभा संस्था
प्रश्न 9 ‘नीति आयोग का पूरा नाम है
(अ) नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर टैलेन्ट इंडिया
(ब) नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉरमिंग इंडिया
(स) नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर टेक्नीकल इंडिया
(द) नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसपैरेन्सी इंडिया
प्रश्न 10 योजना आयोग को, दिए गए संस्थान में से, किसके द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है -
(अ) राष्ट्रीय विकास परिषद
(ब) नीति आयोग
(स) भारत का वित्त आयोग
(द) भारत का निवेश आयोग
page no.(1/2)