राज्य विधान मंडल
प्रश्न 21 कौन-सी विधान सभा भंग होने के कारण राजस्थान में प्रथम मध्यावधि चुनाव हुए -
(अ) तीसरी विधान सभा
(ब) चौथी विधान सभा
(स) छठी विधान सभा
(द) सातवीं विधान सभा
प्रश्न 22 सुमित्रा सिंह, राजस्थान राज्य की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष कौन सी विधान सभा में बनी -
(अ) तेरहवीं
(ब) दसवीं
(स) ग्यारहवीं
(द) बारहवीं
प्रश्न 23 निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान विधानसभा में लोक - महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में सही नहीं है -
(अ) एक ही बैठक में एक से अधिक ऐसा प्रस्ताव नहीं किया जायेगा।
(ब) स्थगन प्रस्ताव की सूचना उस दिन की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व, जिस दिन कि प्रस्ताव करने का विचार हो, अध्यक्ष को दी जाएगी।
(स) प्रस्ताव हाल ही में घटित किसी विशिष्ट विषय तक सीमित रहेगा।
(द) प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जायेगा।
प्रश्न 24 राजस्थान विधानसभा की निम्नलिखित में से किस समिति में सदस्यों की संख्या पूर्व निर्धारित नहीं है -
(अ) याचिका समिति
(ब) विशेषाधिकार समिति
(स) सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति
(द) सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति
प्रश्न 25 राजस्थान विधानसभा में यदि मन्त्रिपरिषद् में विश्वास के अभाव प्रकट करने सम्बन्धी प्रस्ताव की सूचना है और साथ ही मन्त्रिपरिषद् में विश्वास व्यक्त करने वाला एक प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो पूर्ववर्तिता किस प्रस्ताव को होगी -
(अ) अविश्वास प्रस्ताव को
(ब) विश्वास प्रस्ताव को
(स) विधानसभा अध्यक्ष निर्धारित करेगा।
(द) विधानसभा निर्धारित करेगी।
प्रश्न 26 निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी -
(अ) गायत्री देवी
(ब) शारदा भार्गव
(स) सोनल मानसिंह
(द) प्रियंका चतुर्वेदी
प्रश्न 27 निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान से राज्यसभा चुनाव 2022 में निर्वाचित नहीं हुआ था -
(अ) श्री मुकुल बालकृष्ण
(ब) श्री घनश्याम तिवारी वासनिक
(स) श्री प्रमोद कुमार
(द) श्री सुभाष चन्द्रा
प्रश्न 28 विधान सभा चुनाव में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था -
(अ) 1977
(ब) 1967
(स) 1992
(द) 1980
प्रश्न 29 राजस्थान विधानसभा का सदस्य रहे बिना, कोई व्यक्ति कितने महीने तक राजस्थान में मंत्री पद पर रह सकता है -
(अ) छः महीने
(ब) तीन महीने
(स) चार महीने
(द) बारह महीने
प्रश्न 30 राजस्थान विधान सभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर कौन थे -
(अ) महाराव संग्राम सिंह
(ब) यशवंत सिंह नाहर
(स) पूनम चंद विश्नोई
(द) नारायण सिंह मसुदा
page no.(3/13)