Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

माध्य,माध्यिका,और बहुलक

प्रश्न 31   ओजाइव वक्र में, बिन्दुओं को निम्न के लिए प्लॉट किया जाता है।
 (अ) चर के मानों एवं संचयी आवृत्तियों
 (ब) मानों एवं आवृत्तियों
 (स) आवृत्तियों एवं संचयी आवृत्तियों
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर : चर के मानों एवं संचयी आवृत्तियों

प्रश्न 32   यदि n संख्याओं की एक श्रेणी का माध्य x̄ है और प्रथम (n-1) संख्याओं का योग λहै, तो अंतिम संख्या का मान है -
 (अ) nx̄
 (ब) nx̄ - λ
 (स) nλ - x̄
 (द) λx̄ + n

उत्तर : nx̄ - λ

प्रश्न 33   यदि एक पुस्तकालय द्वारा लगातार दिनों में जारी होने वाली पुस्तकों की संख्या 75, 80, 96, 92,89, 94, 100, 82, 63, 105 है, तो इनकी माध्यिका है -
 (अ) 92
 (ब) 89
 (स) 91.5
 (द) 90.5

उत्तर : 90.5

प्रश्न 34   10 श्रमिकों का डॉलरों में पारिश्रमिक निम्न प्रकार हैं :
82, 56, 90, 50, 120, 75, 75, 80, 130, 65
तब निम्न में से कौन सा कथन सत्य है ?

 (अ) माध्य = 72.3
 (ब) Q₁ = 60.75
 (स) D₆ = 80.20
 (द) P₈₂ = 120.20

उत्तर : P₈₂ = 120.20

प्रश्न 35   यदि दो चरों x एवं y के बीच सम्बन्ध 2x - 5y = 10 हो एवं यदि xₘₑ, x की माध्यिका 16 ज्ञात हो, तो चर y की माध्यिका क्या होगी -
 (अ) 2.40
 (ब) 4.40
 (स) 6.40
 (द) गणना नहीं हो सकती।

उत्तर : 4.40

प्रश्न 36   दो श्रेणियों की संगता की तुलना करने के लिये सबसे उपयुक्त है।
 (अ) मानक विचलन
 (ब) माध्य विचलन
 (स) विचलन गुणांक
 (द) परिसर

उत्तर : विचलन गुणांक

प्रश्न 37   विद्यार्थियों के एक समूह की औसत ऊँचाई 67.45 इंच दी गई है। दिये हुए 100 विद्यार्थियों की ऊँचाई के अपूर्ण बंटन में लुप्त बारम्बारता f₃ तथा f₄ का मान ज्ञात कीजिए।

ऊँचाई (इंच में): 60-62 63-65 66-68 69-71 72-74
विद्यार्थियों की संख्या : 5 18 f₃ f₄ 8

 (अ) f₃ = 20, f₄ = 49
 (ब) f₃ = 27, f₄ = 42
 (स) f₃= 42, f₄ = 27
 (द) f₃= 49, f₄ = 20

उत्तर : f₃= 42, f₄ = 27

प्रश्न 38   एक समष्टि का माध्य विचलन सबसे कम होगा जब वह मापा गया है।
 (अ) माध्यिका
 (ब) बहुलक
 (स) गुणोत्तर माध्य
 (द) माध्य

उत्तर : माध्यिका

प्रश्न 39   एक बंटन के क्रमिक बिन्दुओं को सरल रेखा से जोड़ने पर जो आरेख बनता है वह सांख्यिकी में कहलाता है:
 (अ) बारम्बारता बटन
 (ब) बारम्बारता बहुभुज आरेख
 (स) प्रवृति
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : बारम्बारता बहुभुज आरेख

प्रश्न 40   3 के प्रथम पाँच गुणजों का माध्य है –
 (अ) 9
 (ब) 10
 (स) 12
 (द) 7

उत्तर : 9

page no.(4/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.