Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2020

प्रश्न 31   महिला क्रिकेटर प्रिया पूनियां का संबंध किस जिले से है -
 (अ) चुरू
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) जयपुर

उत्तर : चुरू
व्याख्या :
घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलने वाली प्रिया पूनिया ने आगामी सत्र में राजस्थान टीम से जुड़ने की इच्छा जताई है।

प्रश्न 32   हरमन चौहान का हाल ही में निधन हो गया वे किस क्षेत्र से जुड़े थे -
 (अ) राजनीति
 (ब) खेल
 (स) लेखन
 (द) सिनेमा

उत्तर : लेखन
व्याख्या :
राजस्थानी व हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखक व व्यंग्यकार हरमन चौहान का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रश्न 33   आक्रामक लैंटाना झाड़ियों को उखाड़ने के लिए, मिशन लैंटाना, राजस्थान के किस वन्यजीव अभयारण्य में शुरू किया गया था -
 (अ) सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
 (ब) सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य
 (स) गजनेर वन्यजीव अभयारण्य
 (द) माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य

उत्तर : सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
व्याख्या :
राजस्थान के उदयपुर ज़िले के प्रसिद्ध सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आक्रामक लैंटाना झाड़ियों (Lantana Bushes) को उखाड़ने के लिये एक विशेष अभियान ने घास के मैदानों की पारिस्थितिक पुनर्स्थापन एवं जैव विविधता को बचाने में मदद की है। डेढ़ महीने के इस अभियान में देशी प्रजातियों के रोपण के साथ-साथ भूमि की साफ सफाई भी की गई है। दक्षिणी अरावली पहाड़ियों में यह छोटा अभयारण्य जो 5.19 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है, बड़ी संख्या में शाकाहारी जीव-जंतुओं का निवास स्थल हैं।यहाँ एक कृत्रिम झील है जिसे ‘जियान सागर’ (Jiyan Sagar) के नाम से जाना जाता है, इसे ‘टाइगर लेक’ के नाम से भी जाना जाता है।इसे वर्ष 1987 में संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था।लैंटाना कैमरा (Lantana Camara) नामक घनी झाड़ियों ने इस अभयारण्य के विशाल भाग को कवर किया है जिससे अभयारण्य की वनस्पतियों के लिये पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं पोषण नहीं मिल पाता है।भारत में पहली बार वर्ष 1807 में ‘लैंटाना कैमरा’ का पता लगाया गया था।इसके पत्ते एवं पके फलों में ज़हरीले पदार्थ ने कई जानवरों को प्रभावित किया जबकि इसके विस्तार ने घास एवं अन्य झाड़ियों की प्राकृतिक वृद्धि को रोक दिया है।

प्रश्न 34   पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उनका जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ था -
 (अ) बाड़मेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जयपुर
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे थे. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व किया। 3 जनवरी 1938 को जसवंत सिंह का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव जसोल में राजपूत परिवार में हुआ था।

प्रश्न 35   एशियाई विकास बैंक (ADB) ने राजस्थान के शहरों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के वित्तपोषण के लिये कितने मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है -
 (अ) 100 मिलियन डॉलर
 (ब) 200 मिलियन डॉलर
 (स) 300 मिलियन डॉलर
 (द) 400 मिलियन डॉलर

उत्तर : 300 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राजस्थान में पेयजल और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे के विकास और सेवाओं के लिए 300 मिलियन डॉलर (22.12 अरब रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। एडीबी के अनुसार इस परियोजना से लगभग 5 लाख 70 हजार लोगों के लिए बेहतर जलापूर्ति सेवाओं और कम से कम 14 मध्यम शहरों में लगभग 7 लाख 20 लोगों के लिए स्वच्छता सेवाओं का विकास हो सकेगा। नई परियाेजनो के जरिये 2027 तक कम से कम 8 प्रोजेक्ट से पेयजल की आपूर्ती की जा सकेगी। साथ ही शहरी गरीब परिवारों सहित लगभग 100,000 घरों में 5 नए या पुनर्वासित वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से पानी पहुंच सकेगा। इसका कवरेज नेटवर्क करीब 1,350 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है।

प्रश्न 36   किस विकास बैंक ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 570 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है -
 (अ) न्यू डेवलपमेंट बैंक
 (ब) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
 (स) अफ्रीकी विकास बैंक
 (द) एशियाई विकास बैंक

उत्तर : एशियाई विकास बैंक
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने घोषणा की है कि उसने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए दो ऋणों को मंजूरी दी है। बैंक ने राजस्थान के शहरों में पानी की आपूर्ति और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे के लिए 300 मिलियन डॉलर और मध्य प्रदेश शहरी सेवा सुधार परियोजना के लिए 270 मिलियन डालर के ऋण को मंजूरी दी है।

प्रश्न 37   किस राज्य सरकार ने मोक्ष कलश योजना-2020 को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है -
 (अ) पंजाब
 (ब) बिहार
 (स) राजस्थान
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मोक्ष कलश योजना-2020 को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। अपनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार आने-जाने के लिए समस्त व्यय का भुगतान देवस्थान विभाग करेगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों से निःशुल्क यात्रा कराने के लिए मोक्ष कलश योजना - 2020 शुरू की गई। योजना में नोडल एजेंसी राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम होगा जबकि वित्त पोषक विभाग देवस्थान विभाग होगा। योजना के तहत हुए समस्त व्यय के भुगतान की व्यवस्था देवस्थान विभाग द्वारा की जाएगी।

प्रश्न 38   राजस्थान में विजयी भव योजना किससे संबंधित है -
 (अ) अनुसूचित जनजातियों
 (ब) लोक कलाकारों
 (स) जैसलमेर के किसानों
 (द) आरएएस के अभ्यर्थियों

उत्तर : आरएएस के अभ्यर्थियों
व्याख्या :
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में इंटरव्यू के लिए चयनित राजसमंद जिले के अभ्यर्थियों के लिए विजयी भव योजना की शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी पहली क्लास लेकर की। जिसमें विजयी भव: योजना के तहत आरएएस अभ्यर्थियों की सुनिश्चित सफलता के लिए चर्चा करेंगे। इस योजना में अब उदयपुर संभाग के उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों के राजस्थान प्रशासनिक सेवा के साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

प्रश्न 39   मेरा राजस्थान लोक जीवन की बानगी पुस्तक के लेखक हैं -
 (अ) कलराज मिश्र
 (ब) गुलाब कोठारी
 (स) गोपी चंद नारंग
 (द) गिरिजा व्यास

उत्तर : गुलाब कोठारी
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिन्दी दिवस के अवसर पर श्री गुलाब कोठारी की पुस्तक मेरा राजस्थान लोक जीवन की बानगी पुस्तक का लोकार्पण किया और परिचर्चा के आभासी समारोह को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी पत्रिका समूह के चेयरमैन श्री गुलाब कोठारी द्वारा लिखी गई दो पुस्तकों संवाद उपनिषद् और अक्षर यात्रा का विमोचन हाल ही में किया था।

प्रश्न 40   8 सितंबर को राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर किस पुस्तक का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने किया -
 (अ) नई सोच - नए आयाम
 (ब) एक वर्ष राजस्थान में
 (स) नई उम्मीद में राजस्थान
 (द) मेरा परिवार राजस्थान

उत्तर : नई सोच - नए आयाम
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा हो गया है। मिश्र ने पिछले वर्ष 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। 1 वर्ष पूरा होने पर आज राजभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राज्यपाल के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन हुआ। समारोह में राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान के राजभवन को देश के लिए मिसाल बनाना चाहता हूं। इसलिए मैंने यहां संविधान पार्क बनाने का निर्णय लिया है।

page no.(4/45)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.