राजस्थान की जलवायु
प्रश्न 1 राजस्थान के किस जिले में वर्षा वाले दिनों की संख्या सर्वाधिक होती है-
(अ) झालावाड़
(ब) सिरोही
(स) गंगाानगर
(द) कोटा
व्याख्या :
जिला स्तर पर वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या - झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
राजस्थान का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - माउण्ट आबु(120-140 सेमी.) है यहीं पर वर्षा के सर्वाधिक दिन(48 दिन) मिलते हैं।
प्रश्न 2 राज्य का कौनसा भाग अरब सागर से उठे मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है-
(अ) उत्तरी-पूर्वी
(ब) दक्षिणी-पश्चिमी
(स) पूर्वी-पश्चिमी
(द) उत्तरी-पश्चिमी
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है।
प्रश्न 3 राज्य का सर्वाधिक औसत वर्षा वाला जिला है-
(अ) बाँसवाड़ा
(ब) उदयपुर
(स) सिरोही
(द) झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाला जिला झालावाड़ है।
वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या - झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
प्रश्न 4 राज्य के कौनसे जिले का वार्षिक वर्षा औसत न्युनतम है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) बीकानेर
(द) चुरू
व्याख्या :
जिला स्तर पर न्यूनतम वर्षा - जैसलमेर(10 सेमी.)
प्रश्न 5 राज्य की अधिकांश वर्षा किन पवनों से होती है-
(अ) पश्चिमी विक्षोभ
(ब) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
(स) पछुआ हवाओं
(द) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।
प्रश्न 6 राजस्थान में सर्वाधिक शुष्क जलवायु वाला जिला है-
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) पाली
व्याख्या :
राज्य का सबसे आर्द्र जिला झालावाड़ है जबकि राज्य का सबसे आर्द्र स्थल सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू है जबकि सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।
प्रश्न 7 राज्य के किस क्षेत्र में वर्षा में अधिक परिवर्तनशीलता दृष्टिकोचर होती है-
(अ) आबू खण्ड
(ब) मरूस्थलीय क्षेत्र
(स) चम्बल बेसिन
(द) शेखावटी प्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान के जैसलमेर जिलों में अधिकतम वार्षिक वर्षा परिवर्तनशीलता है।
पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिम राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 8 राजस्थान में वर्षा का औसत लगभग कितने सेमी. है-
(अ) 52-53 सेमी.
(ब) 48-50 सेमी.
(स) 57-58 सेमी.
(द) 20-23 सेमी.
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा का औसत 57-58 सेंटीमीटर होता है। राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा जुलाई – अगस्त महीने में होती है पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा क्रमशः लगभग 64.9 सेमी और 32.7 सेमी है।
प्रश्न 9 राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है-
(अ) सिरोही
(ब) जालौर
(स) गंगानगर
(द) झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाला जिला झालावाड़ है।
वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या - झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
प्रश्न 10 उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है-
(अ) पूर्वी मैदानी भाग
(ब) अरावली पर्वतिय प्रदेश
(स) द. पूर्वी पठारी भाग
(द) लूनी बेसिन
व्याख्या :
अरावली पर्वतीय प्रदेश उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है। इस जलवायु क्षेत्र में अलवर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालौर, नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पूर्वी भाग तथा डीग, दौसा, टोंक, केकड़ी, भीलवाड़ा व सिरोही का उत्तरी-पश्चिमी भाग शामिल है।
page no.(1/23)