Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान मंत्रिमंडल

प्रश्न 11   पंचायती राज मंत्री कौन हैं
 (अ) श्री कन्हैयालाल
 (ब) श्री जोगाराम पटेल
 (स) श्री सुरेश सिंह रावत
 (द) श्री मदन दिलावर

उत्तर : श्री मदन दिलावर
व्याख्या :
श्री मदन दिलावर, विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन), पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के मंत्री हैं।

प्रश्न 12   राजस्थान में पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री कौन हैं -
 (अ) श्री जोराराम कुमावत
 (ब) श्री सुरेश सिंह रावत
 (स) श्री बाबूलाल खराड़ी
 (द) श्री सुरेश सिंह रावत

उत्तर : श्री जोराराम कुमावत
व्याख्या :
श्री जोराराम कुमावत, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग और देवस्थान विभाग के मंत्री हैं।

प्रश्न 13   राजस्थान के उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा का विधान सभा चुनाव क्षेत्र कौन सा है -
 (अ) बांसवाड़ा
 (ब) दूदू
 (स) सांगानेर
 (द) लालसोट

उत्तर : दूदू
व्याख्या :
भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। वे भाजपा के प्रदेश महासचिव भी हैं। श्री शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। श्रीमती दिया कुमारी जयपुर के विद्याधर नगर से जबकि श्री बैरवा दूदू से विधायक हैं।

प्रश्न 14   राजस्थान विधानसभा (16वीं) में महिला विधायकों की संख्या है -
 (अ) 23
 (ब) 20
 (स) 22
 (द) 27

उत्तर : 20
व्याख्या :
विधानसभा में 20 महिला सदस्य चुनकर आई हैं। इनमें 9 भाजपा, 9 कांग्रेस औट 2 निर्दलीय विजयी हुई हैं।

प्रश्न 15   राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या कितनी है -
 (अ) 12
 (ब) 18
 (स) 20
 (द) 25

उत्तर : 25
व्याख्या :
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद की कुल संख्‍या 25 है। चुनाव हारने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसके कारण अभी मंत्रियों की संख्‍या 24 है। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को श्रीकरणपुर सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंद्र सिंह कुन्नर से 11 हजार 283 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 16   16वें राजस्थान विधान सभा चुनाव, 2023 के दौरान, किस दल के प्रत्याशी की मृत्यु के कारण करनपुर विधान सभा का निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव स्थगित किया गया था -
 (अ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
 (ब) बहुजन समाज पार्टी
 (स) राष्ट्रीय लोक दल
 (द) भारतीय जनता पार्टी

उत्तर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
व्याख्या :
सुरेन्‍द्र पाल टी.टी. ने स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे करनपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मृत्यु के कारण इस सीट पर चुनाव स्‍थगित कर दिया गया था।

प्रश्न 17   राजस्थान के नव-नियुक्त जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और भू-जल विभाग के मंत्री हैं -
 (अ) श्री जोराराम कुमावत
 (ब) श्री सुरेश सिंह रावत
 (स) श्री कन्हैयालाल
 (द) श्री सुरेश सिंह रावत

उत्तर : श्री कन्हैयालाल
व्याख्या :
श्री कन्हैयालाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और भू-जल विभाग के मंत्री हैं।

प्रश्न 18   राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा के पास जिस विभाग का कार्यभार नहीं है -
 (अ)  कार्मिक विभाग
 (ब) गृह विभाग
 (स) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
 (द) सार्वजनिक निर्माण विभाग

उत्तर : सार्वजनिक निर्माण विभाग
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ - मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के मंत्री हैं।

प्रश्न 19   वर्तमान(16वीं विधानसभा) में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष कौन है -
 (अ) गजेन्द्र सिंह
 (ब) कन्हैयालाल
 (स) वासुदेव देवनानी
 (द) प्रेमचन्द बैरवा

उत्तर : वासुदेव देवनानी
व्याख्या :
अजमेर उत्तर से विधायक चुने गये वासुदेव देवनानी वर्तमान(16वीं विधानसभा) विधानसभा अध्यक्ष हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ प्रोटेम स्पीकर थे। प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी स्पीकर होता है जिसे सीमित अवधि के लिये नियुक्त किया जाता है।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.